Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Rock Salt Benefits in Hindi- जानिए सेंधा नमक के 7 बेहतरीन फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान!

Dreamstime S 177906827

नमक सोडियम और क्लोरीन से बना एक यौगिक है। जिसे सोडियम क्लोराइड कहा जाता है। हमारे महासागरों में नमक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। इसका उपयोग भोजन के संरक्षण और स्वाद के लिए सदियों से किया जा रहा है। नमक इंसानों की बहुत ही बुनियादी जरूरत है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को नियंत्रित करता है और आवेगों के संचालन में मदद करता है। बहरहाल, हम यहां सेंधा नमक को लेकर चर्चा कर रहे हैं। जिसे आमतौर पर लोग उपवास के दौरान प्रयोग में लाते हैं।

सेंधा नमक को पिंक साल्ट, हिमालयन साल्ट, रॉक साल्ट, लाहौरी नमक या हैलाइड सोडियम क्लोराइड नाम से भी जाना जाता है। सेंधा नमक में मिनरल्स, आयरन, जिंक मैग्नीशियम और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। सेंधा नमक को डाइट में शामिल कर शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं।


 

साथ ही सेंधा नमक के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से कब्ज और मोटापे को भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही सेंधा नमक में साधारण नमक से ज्यादा मिनरल्स और कंपाउड्स भी पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। तो चलिए आज हम आपको सेंधा नमक के फायदे के बारे में बताते है।

सेंधा नमक के फायदे (Rock Salt Benefits)

1.​ इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद:

सेंधा नमक न केवल खनिजों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन K होता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में विभिन्न प्रोटीनों को संश्लेषित करने के लिए विटामिन K की आवश्यकता होती है। जो रक्त के थक्के जमने में मदद करते हैं। विटामिन K स्वस्थ हड्डियों के ऊतकों और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों के निर्माण में भी सहायता करता है। आप अपने नियमित भोजन के स्वाद के लिए भी सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।

2. मांसपेशियों में दिलाता है ऐंठन से राहत:

सेंधा नमक सोडियम क्लोराइड का एक अधिक शुद्ध रूप है। इसमें पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होता है। ये खनिज शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से निपटने में मदद करते हैं। जिससे आपको मांसपेशियों में ऐंठन से कुछ राहत मिलती है। प्रभावित जगह पर दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी के साथ सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. पाचन में करता है सुधर:

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए सेंधा नमक अच्छा माना जाता है। इसमें सोडियम और पोटेशियम के गुण पाए जाते हैं। जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद कर सकते हैं। जैसे- बदहजमी, कब्ज, सीने में जलन, खट्टी डकार व गैस से राहत पाने के लिए भी सेंधा नमक के गुण आजमाएं जा सकते हैं।

4. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल:

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सेंधा नमक का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेंधा नमक का सेवन कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। साथ ही इससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों को किसी भी उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अपनी दैनिक जीवन शैली में सेंधा नमक का सेवन जरूर करना चाहिए।

5. सिरदर्द और माइग्रेन में राहत:

आयुर्वेद में सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या दूर करने के लिए हिमालयन साल्ट इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है। डॉक्टर की सिफारिश पर सेंधा नमक युक्त तेल से मालिश करने पर माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से राहत पाई सकती है। सेंधा नमक अनिद्रा की समस्या को भी दूर कर सकता है।

रात की नींद भी आपके मेटाबॉलिज्म को 70% तक कम कर सकती है। सेंधा नमक का शरीर पर ठंडक का प्रभाव पड़ता है। आप अपने बॉडी वॉश, बाथ टब आदि में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला सकते हैं। ये आपके शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा से भरने में मदद करते हैं।

6. स्किन के लिए है फायदेमंद:

सेंधा नमक के क्लींजिंग और डिटॉक्सिफाइंग गुण स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करके स्किन के रंग को निखारने और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह स्किन को टिश्यू को मजबूत बनाता है। जिससे त्वचा में नयापन बना रह सकता है। इसके लिए स्किन के लिए स्क्रब के तौर पर सेंधा नमक कर सकते हैं।

7. वजन घटाने में है मददगार:

सेंधा नमक को वजन घटाने में मददगार माना जाता है। इसमें फैट को कम करने वाले तत्व भी पाए जाते है। अगर कोई लगातार बढ़ते वजन से परेशान हैं। तो खाने में इस्तेमाल होने वाले नमक की वैरायटी को बदलने पर विचार करना चाहिए। यह नमक भूख को कुछ समय के लिए कम करने और फैट बर्न करने में मदद कर सकता है।

8. बालों को झड़ने से रोके:

यह बालों से प्राकृतिक तेल निकाले बिना आपके बालों को साफ करने में मदद कर सकता है। साथ ही आप अपने नियमित शैम्पू में एक चम्मच सेंधा नमक मिला सकते हैं। यह स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स और गंदगी हटाने में मदद कर सकते हैं।

सेंधा नमक के नुकसान (Rock Salt Side Effects)

सेंधा नमक में लगभग 65 प्रकार के खनिज लवण पाए जाते है। जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। वही इसका एक बढ़िया फायदा यह है कि यह पाचन के लिए फायदेमंद है और कब्ज को दूर रखने में सहायक है।

हालांकि सेंधा नमक के कई फायदे हैं, लेकिन लंबे समय तक खाने में पूरी तरह से सिर्फ सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से सेंधा नमक के नुकसान भी हो सकते हैं। जो इस तरह से हो सकते हैंः

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस लेख में हमने सेंधा नमक के फायदे और नुकसान Sendha Namak Ke Fayde and Nuksan दोनों ही बताएं हैं। अगर सेंधा के फायदे पाने के साथ-साथ सेंधा नमक के नुकसान से बचाव करना चाहते है। तो इसकी मात्रा का उचित सेवन करें। साथ ही आप अपने सेहत की स्थिति और जरूरत के अनुसार ही इसकी मात्रा का सेवन कर सकते हैं। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सेंधा नमक के फायदे और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

अजवाइन के 10 फायदे जो प्रेगनेंसी के बाद आपको रखेंगे एक दम फिट

Benefits Of Pineapple: स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें 7 गजब फायदे!

Camel Milk Benefits in Hindi: जानिए ऊंटनी के दूध के 8 फायदे, उपयोग और नुकसान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।