नवरात्रि के व्रत शुरू होने वाले है। इस दौरान मां दुर्गा के भक्त पूरे 9 दिनों तक मां की उपासना और व्रत करते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान कमजोरी महसूस न हो, इसलिए लोग बीच-बीच में फलाहार भी करते रहते हैं। आमतौर पर नवरात्रि व्रत में लोग कुट्टू की पकौड़ी या साबूदाना बनाकर खाते हैं।
लेकिन हर बार एक जैसा फलाहार आपको बोर कर सकता है। इस चीज का ध्यान रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं बिल्कुल अलग नई नवरात्रि फलाहार रेसिपी अरबी कोफ्ता। ये रेसिपी खाने में जितना टेस्टी और हेल्दी है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। तो आइये बिना देर किए जानते है अरबी के कोफ्ते की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं अरबी के कोफ्ते की रेसिपी (How to Make Arbi Kofte Recipe)
सामग्री:
- अरबी- 250 ग्राम
- कुट्टू का आटा- 3 टी स्पून
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- आधा इंच
- अजवाइन- 1 टीस्पून
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
अरबी के कोफ्ते के साथ चटनी बनाने के लिए:
- पुदीने के पत्ते
- दही- 100 ग्राम
- खीरा- 50 ग्राम
अरबी के कोफ्ते बनाने की आसान विधि:
- अरबी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को उबालकर उसके छिलके निकालकर अलग रख लें।
- इसके बाद उसमें सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- ध्यान रखें, कोफ्ते बनाते समय अपनी हथेलियों में तेल जरूर लगा लें ताकि कोफ्ते का मिश्रण आपके हाथों से चिपके नहीं।
- इन कोफ्तों को अपने मनपसंद आकार में शेप देकर एक पैन में थोड़े से तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- कोफ्ते के लिए चटनी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कपड़े में दही बांधकर लटका दें ताकि उसका पानी निकल जाए।
- पुदीने की पत्तियां और खीरा काटकर दही में मिला लें।
- कोफ्ते के लिए चटनी भी बनकर तैयार है।
- आप इस चटनी के साथ अरबी के कोफ्ते का मजा नवरात्रि व्रत के दौरान ले सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप भी इस नवरात्रि में उपवास रखना चाहते है और फलाहार करना चाहते है, तो अपनी रसोई में अरबी के कोफ्ते की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि ये रेसिपी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे कई फायदे
Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत में इन 4 बातों का रखें ध्यान, जानें नियम
7 नवरात्रि फास्टिंग टिप्स जो आपको रखे हेल्दी: Navratri Fasting Tips In Hindi
Navratri Vrat Recipes: 15 बेस्ट नवरात्रि व्रत की रेसिपी और फलाहारी रेसिपी
नवरात्रि व्रत के फायदे और नियम
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

