Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Causes and Symptoms of Oral Cancer: मुंह में होने वाले कैंसर के कारण और लक्षण

Causes and Symptoms of Oral Cancer

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिससे लड़ना अत्यंत मुश्किल है। कैंसर की कोशिकाओं का विकास आसपास के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। मुंह का कैंसर, मुंह में होने वाले छाले के रूप में प्रकट होता है। ओरल कैंसर में होंठ, जीभ, गाल, मुंह के तल, कठोर और नरम तालू, साइनस और ग्रसनी (गले) के कैंसर शामिल हैं।

शुरुआती समय में कैंसर का पता चल जाने पर इसका इलाज आसानी से हो सकता है पर बढ़ते वक़्त के साथ कैंसर और भी खतरनाक होने लगता है और फिर इसका इलाज भी उतना ही कठिन होता जाता है।

मुंह में कैंसर होने के निम्नलिखित वजह हो सकते हैं (Causes and Symptoms of Oral Cancer in Hindi)

1. धुआं रहित तंबाकू:

तंबाकू उत्पाद बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं और इनके सेवन से मुंह के कैंसर के साथ-साथ यकृत कैंसर, अग्नाशय के कैंसर और ओसोफेगल कैंसर के विकास का खतरा बढ़ सकता है। तंबाकू में कार्सिनोजेनिक प्रभाव होते हैं, जो मुंह के कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं।

2. आहार:

खराब आहार के सेवन से कुछ प्रकार के मुंह के कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। मोनोसैचुरेटेड वसा, डब्बा बंद मीट, तले भुने खाने और एल्कोहॉल के सेवन से बचें। फलों और सब्जियों से युक्त एक स्वस्थ और संतुलित आहार कैंसर के विकास के जोखिम को कम करता है।

3. धूम्रपान:

सिगरेट, सिगार, या पाइप से धूम्रपान करने वालों के मुंह में कैंसर होने का खतरा दूसरे लोगों की तुलना में 6 गुना अधिक होता है।

4. मानव पेपिलोमा वायरस (HPV)

मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) एक ऐसा वायरस है, जो हमारी त्वचा को प्रभावित करता है और आपके गर्भाशय ग्रीवा, गुदा, मुंह और गले जैसी शरीर की नम झिल्लियों को प्रभावित करता है। एचपीवी से संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क करके भी आप इस संक्रमण से प्रभावित हो सकती हैं।

5. मौखिक स्वच्छता:

कभी-कभी लंबे समय तक रहने वाले घावों से भी कैंसर होता है। टूटे हुए दांत, जो अक्सर जीभ पर होने वाले अल्सर या घाव का कारण बनते हैं, वो भी मुंह के कैंसर के विकास की संभावना को बढ़ा सकता है। इसलिए अपने मुंह और दांतों को स्वच्छ और स्वस्थ रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

6. सूर्य की किरणें:

सूरज की किरणों के लंबे समय के लिए आपके होठों पर गिरने से आपके मुंह में कैंसर के होने का खतरा बढ़ जाता है। आप एसपीएफ युक्त लिप बाम या क्रीम का उपयोग करके इस खतरे को कम कर सकते है। मुंह के कैंसर के लक्षणों को शुरूआती के समय में ही पहचान लेने पर उसका इलाज आसान हो जाता है, इसलिए इनके लक्षणों को जानना बहुत ही आवश्यक है।

 

नीचे मौखिक कैंसर के कुछ लक्षण दिए गए हैं जिनपर ध्यान डालें:

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हो रहे है, तो सावधान हो जाएं! क्योंकि ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ख़राब आहार और तंबाकू के सेवन से ओरल कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही ये इससे बचके रहने के लिए आप अपने स्वास्थ्य का नियमित जांच अवश्य करवाएं। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता हैं।

 

यह जरूर पढ़िए:

Causes and Symptoms of Oral Cancer in Hindiकोलन कैंसर (पेट के कैंसर) होने के कारण और लक्षण

अग्नाशयी (पैंक्रिअटिक) कैंसर के कारण व लक्षण

ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को रोकने के 8 तरीके

फेफड़ों के कैंसर के 5 लक्षण जिन्हे कभी नज़रअंदाज़ ना करें

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।