किसी भी सब्जी को स्पेशल बनाने के लिए कॉम्बिनेशन सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। आज एक ऐसे ही कॉम्बिनेशन के बारे में बात करेंगे, जो खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जी हां, ऐसी ही दो सब्जियों का नाम है पालक और छोले। यदि आप खाने के शौकीन हैं तो आप इन दोनों का कॉम्बिनेशन कर सकते हैं।
यह बेहद आसानी से बनने वाली डिश है। इसका स्वाद आपको दीवाना बना सकता है। इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। इसको खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आपको बता दें कि, ये एक ऐसी डिश है जिसमें उबली चायपत्ती के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं छोले पालक की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं छोले पालक की रेसिपी- How to Make Chole Palak Recipe
सामग्री:
- भीगे छोले- 3 कटोरी
- पालक- 1 किलो
- लहसुन- 10 से 12 कलियां
- कटा प्याज- 2 से 3
- कटे टमाटर- 4
- बारीक कटी हरी मिर्च- 4 से 5
- अदरक का पेस्ट- 1 टेबल स्पून
- सरसों तेल- 4 टेबल स्पून
- धनिया पाउडर- 2 से 3 टेबल स्पून
- कश्मीरी मिर्च- 1 से 2 टी स्पून
- जीरा- 2 टी स्पून
- लौंग- 3 से 4
- बड़ी इलायची- 2
- छोटी इलायची- 4
- काली मिर्च- 5 से 6 दाने
- दालचीनी- 2 टुकड़े
- तेजपत्ता- 2
- चायपत्ती- 2 टी स्पून
- बटर- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
छोले पालक बनाने का आसान तरीका:
- टेस्टी छोले पालक बनाने के लिए सबसे पहले छोले लेकर बनाने के एक दिन पहले रात को भिगो दें।
- सुबह होने पर भीगे छोले लें, जिसमें 1 कप उबली हुई चायपत्ती का पानी, लौंग, छोटी-बड़ी इलायची, तेजपत्ता, काली मिर्च, दालचीनी और लहसुन डालें।
- अब इस मिश्रण को कुकर में भरकर गैस पर रख दें।
- इसको 5 से 6 सीटी आने तक पकने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद उतारकर गैस बंद कर दें।
- जब कुकर की भांप पूरी तरह खत्म हो जाए, तब लहसुन को छोड़कर बाकी खड़े मसाले छोले से निकालकर अलग कर दें।
- वहीं, दूसरी तरफ पालक को उबालकर पीस लें।
- दूसरी तरफ एक पैन लें, जिसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
- अब तेल गर्म होने पर उसमें जीरा, अदरक का पेस्ट डालकर करीब एक मिनट के लिए करछी से चलाएं।
- अब प्याज डालेंगे और मध्यम आंच पर प्याज का रंग बदलने तक उसे भूनें।
- प्याज़ भुनने पर इसमें टमाटर, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च, नमक और हरी मिर्च को एड करके भूनें।
- अब थोड़ी देर पकाने के बाद जब मसाले से तेल छूटने लगे तब इसमें छोले और पालक डालें।
- इसे धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट तक छोड़ दें, लेकिन बीच-बीच में चलाते रहें।
- दरअसल, ऐसा करने से सब्जी जलती नहीं है।
- अब इसमें ज़रूरत के हिसाब से पानी डालकर और उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
- आखिर में इस सब्जी में बटर डाल दें।
- अब आप इसको नान, रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप छोले खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने किचन में पालक छोले की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पालक छोले को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार है।
यह जरूर पढ़िए:
Matar Kulche Recipe: घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसे चटपटे मटर कुलचे, जानें बनाने का तरीका
Matar Ke Chilke Ki Recipe: कूड़े में फेंकने के बजाय घर में ऐसे बनाएं मटर के छिलके की रेसिपी
Matar Makhana Recipe: घर में ऐसे बनाएं मटर मखाना की सब्जी, स्वाद में है जबरदस्त
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Soya Pulao Recipe: लंच या डिनर के लिए ऐसे बनाएं सोया पुलाव रेसिपी, जानें बनाने की विधि
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

