साउथ इंडियन फूड में इडली को काफी पसंद किया जाता है। ब्रेकफास्ट के तौर पर इडली को बनाकर खाया जाता है तो वहीं शाम के स्नैक्स के तौर पर भी लोगों को यह काफी भाती है। साथ ही कई बार घर में जरूरत से ज्यादा मात्रा में इडली बन जाती है, जिसके चलते अगले दिन उसे कैरी फॉर्वर्ड करना पड़ता है।
ऐसी सूरत में आप बची हुई इडली से टेस्टी नाश्ता बनाकर उनका यूज कर सकते हैं। आज हम आपको लेफ्टओवर इडली से टेस्टी नाश्ता बनाने का तरीका बताएंगे। इससे तैयार होने वाली इडली फ्राई को खाकर हर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं इडली फ्राई की रेसिपी।
कैसे बनाएं इडली फ्राई की रेसिपी- How to Make Idli Fry Recipe
सामग्री:
- इडली- 10
- प्याज- 1/2
- जीरा- 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
- राई- 1/2 टी स्पून
- करी पत्ते- 8 से 10
- हरी मिर्च लंबी कटी- 2
- सिरका- 1/2 टी स्पून
- हल्दी- 1/4 टी स्पून
- हरा धनिया बारीक कटा- 1 टेबल स्पून
- लाल मिर्च सॉस- 1 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
इडली फ्राई बनाने की आसान विधि:
- रात की बची इडली से अगर सुबह नाश्ता बनाना चाहते हैं तो इडली फ्राई एक बेहतरीन विकल्प है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में एक-एक इडली को लेकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- अब इडली में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, रेड चिली सॉस और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद
- कुछ देर के लिए इडली को ढककर अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मैरिनेट किए इडली के टुकड़े डालकर फ्राई करें।
- जब इडली गोल्डन ब्राउन नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें और फ्राइड इडली को एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डाले और गर्म करें।
- इस दौरान फ्लेम मध्यम पर रखें।
- तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, जीरा और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड भूनें।
- इसके बाद कड़ाही में कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर पकने दें।
- एक-दो मिनट तक भूनने के बाद प्याज जब नरम हो जाए तो उसमें फ्राइड इडली डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब फ्राइड इडली को सर्विंग बाउल में निकालें और हरी धनिया पत्ती गार्निश कर परोसें।
अगर आप बची हुई इडली से टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में इडली फ्राई की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इडली फ्राई को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Poha Cutlet Recipe: सिंपल पोहा खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार बनाएं पोहा कटलेट, जानें विधि
Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो
Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि
Poha Mungfali Til Laddu Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं पोहा मूंगफली तिल के लड्डू, जानें विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

