Search

Home / hindi recipe / Poha Cutlet Recipe: सिंपल पोहा खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार बनाएं पोहा कटलेट, जानें विधि

Poha Cutlet Recipe

Poha Cutlet Recipe: सिंपल पोहा खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार बनाएं पोहा कटलेट, जानें विधि

Marketing Team | जुलाई 24, 2023

ब्रेकफास्ट के लिए पोहा कटलेट एक टेस्टी और हेल्दी फूड डिश है। सुबह के वक्त बहुत से घरों में ये सवाल रहता है कि आखिर नाश्ते में क्या बनाया जाए जो कि स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी हो। पोहा कटलेट रेसिपी इन पैमानों पर खरी उतरती है। पोहा कटलेट रेसिपी की खासियत है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है।

 

Poha Cutlet Recipes

 

सुबह का वक्त हर किसी के लिए काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में नाश्ता अगर कम समय में तैयार हो जाए तो कई परेशनियां हल हो जाती हैं। पोहा कटलेट एक ऐसी डिश है जो बच्चे भी काफी चाव ले लेकर खाते हैं। आपने अगर कभी पोहा कटलेट नहीं बनाया है तो इसे हमारी बताई रेसिपी की मदद से बेहद आसानी से तैयार कर सकते है। तो आइए जानते हैं पोहा कटलेट की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पोहा कटलेट की रेसिपी- How to Make Poha Cutlet Recipe

सामग्री:

  • पतला पोहा- 1 कप
  • आलू उबले- 2
  • मैदा- 1 टेबल स्पून
  • कॉर्न फ्लोर- 3 टेबल स्पून
  • ब्रेड चूरा- 1 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1/2 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
  • अमचूर पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

पोहा कटलेट बनाने की आसान विधि।

  • पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पोहा साफ करें और फिर उसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • अब पोहे को एक छन्नी में डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे पोहे में मौजूद पानी निकल जाए।
  • इसके बाद पोहे एक बड़े कटोरे में ट्रांसफर कर लें।
  • इसके बाद उबले आलू के छिलके उतारें और उन्हें मसलकर पोहे में डालें और दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिलाने के बाद मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लोर और कटी धनिया पत्ती भी डालकर मिला लें।
  • ध्यान रखें कि मिश्रण में ज्यादा नमी न रहे।
  • अब एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, मैदा डालकर मिलाएं और उसमें चुटकीभर काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डाल दें। थोड़ा-थोड़ा करते हुए आधा कप पानी डालें और स्मूद बैटर तैयार कर लें।
  • अब आलू-पोहे के तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर उससे कटलेट तैयार करें और एक प्लेट में रखते जाएं।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तक तेल गर्म हो रहा है, तब तक एक कटलेट उठाएं और उसे मैदा-कॉर्न फ्लोर के बैटर में डुबोएं, इसके बाद ब्रेड के चूरे में डालकर चारों तरफ से अच्छे से कोट करें और फिर तलने के लिए कड़ाही में डाल दें।
  • इसी तरह कड़ाही की क्षमता के मुताबिक पोहा कटलेट फ्राई करने के लिए डाल दें।
  • पोहा कटलेट को एक दो मिनट तक पलटाते हुए सेकें।
  • जब कटलेट दोनों ओर से सुनहरे होकर क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
  • इसके बाद बाकी बचे ब्रेड कटलेट भी इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए डीप फ्राई कर लें।
  • नाश्ते के लिए टेस्टी ब्रेड कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मा-गर्म ही सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप सिंपल पोहा खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में पोहा कटलेट की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पोहा कटलेट को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो

Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि

Dry Fruits Poha Recipe: ड्राई फ्रूट्स डालकर घर में ऐसे बनाएं पोहा, जानें बनाने पूरी विधि

Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *