Search

Home / hindi recipe / Sooji Toast Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं सूजी टोस्ट की रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Sooji Toast Recipes

Sooji Toast Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं सूजी टोस्ट की रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | जुलाई 24, 2023

बहुत से टीन एजर्स को कुकिंग बिल्कुल भी नहीं आती है, लेकिन कई बार हालात ऐसे भी हो जाते हैं, जब कुछ बनाना और खिलाना जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर रात में अचानक आपके घर भी कोई मेहमान आ जाए और बाहर से कुछ भी ऑर्डर करना मुमकिन न हो।

 

Sooji Toast Recipe

 

तो आप सूजी टोस्ट की ये आसान रेसिपी बना सकते है। क्योंकि इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं सूजी टोस्ट की रेसिपी

कैसे बनाएं सूजी टोस्ट की रेसिपी- How to Make Sooji Toast Recipe

सामग्री:

  • ब्रेड के स्लाइस आठ-दस
  • सूजी एक कप
  • दही आधा कप
  • एक मध्यम साइज प्याज बारीक कटा हुआ
  • एक मध्यम साइज शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • एक मध्यम साइज सीडलेस टमाटर बारीक कटा हुआ
  • चिली फ्लेक्स आधा चम्मच
  • नमक स्वाद के अनुसार

सूजी टोस्ट बनाने की आसान विधि:

  • सूजी टोस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले सूजी में दही डालकर इसको अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस मिक्सचर में कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर एड कर दें।
  • साथ ही इसमें नमक और चिली फ़्लेक्स मिक्स कर के इस मिक्सचर को आधे घंटे के लिए सेट होने रख दें।
  • अब गैस पर तवा रखें और इस पर घी स्प्रेड करें।
  • फिर एक चम्मच में सूजी का मिक्सचर लेकर, इसको अच्छी तरीके से ब्रेड स्लाइस पर स्प्रेड करें और तवे पर इसको सेंकने के लिए रखें।
  • अब तकरीबन दस से बारह मिनट के लिए इसको अच्छी तरीके से सेंक लें।
  • आपके सूजी टोस्ट बनकर तैयार हैं।
  • इसको आप सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

 

 

 

 

अगर आप घर आये मेहमानों को कुछ अलग तरह की रेसिपी खिलाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सूजी टोस्ट की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सूजी टोस्ट की रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Suji Corn Tikki Recipe: सूजी कॉर्न टिक्की से करें दिन की शुरुआत, स्पेशल बन जाएगा ब्रेकफास्ट

Suji Pakoda Recipe: बरसात में चटपटा खाने का मन करे तो बनाएं सूजी पकोड़ा रेसिपी, जानें विधि

Suji Halwa Recipe: दानेदार सूजी का हलवा मुंह में घोल देगी मिठास, स्वाद भी नहीं भूलेंगे आप

Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हैं सूजी के अप्पे रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *