Search

Home / hindi recipe / Suji Corn Tikki Recipe: सूजी कॉर्न टिक्की से करें दिन की शुरुआत, स्पेशल बन जाएगा ब्रेकफास्ट

Suji Corn Tikki Recipes

Suji Corn Tikki Recipe: सूजी कॉर्न टिक्की से करें दिन की शुरुआत, स्पेशल बन जाएगा ब्रेकफास्ट

Marketing Team | जुलाई 12, 2023

लोगों को रोजाना ब्रेकफास्ट में स्वादिष्ट और लजीज खाना पसंद होता है। इसके लिए वो अक्सर कुछ नया और स्वाद से भरपूर फूड खाना चाहते हैं। ब्रेकफास्ट में अगर कुछ नया और स्वादिष्ट खाने को मिल जाए तो फिर बात ही कुछ और है।

 

Suji Corn Tikki Recipe

 

अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सूजी कॉर्न टिक्की बेस्ट है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए सूजी कॉर्न टिक्की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं सूजी कॉर्न टिक्की की रेसिपी- How to Make Suji Corn Tikki Recipe

सामग्री:

  • सूजी
  • स्वीट कॉर्न
  • शिमला मिर्च
  • अदरक कद्दूकस
  • प्याज
  • हरी मिर्च
  • चिली फ्लेक्स
  • भुना हुआ जीरा
  • ब्रेड का चूरा
  • तलने के लिए तेल और स्वादानुसार नमक

सूजी कॉर्न टिक्की बनाने की आसान विधि:

  • सूजी कॉर्न टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च को बारीक-बारीक दुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद स्वीट कॉर्न को लेकर उन्हें मिक्सर जार में डालकर ग्राइंड करते हुए दरदरा पीस लें।
  • अब एक कड़ाही में पानी को डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें दरदरा पिसा कॉर्न, बारीक कटा प्याज, सूजी, शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद इसमे तेल, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
  • जब ये मिश्रण कड़ाही से चिपकना छोड़ दे तो गैस को बंद कर दें।
  • इसके कुछ देर बाद जब यह सामग्री ठंडी हो जाए तो इसे दोनों हाथों से आटे की तरह मिश्रण को गूंथ लें।
  • अब मिश्रण को कड़ाही में तलें
  • अब टिक्की के लिए आपका मिश्रण तैयार हो चुका है।
  • अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण हाथ में लें और उसे टिक्की का आकार देकर ब्रेड के चूरे में डालकर चारों तरफ से अच्छे से चूरा को लपेट दें।
  • इसी तरह कर के सभी टिक्की को एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल को डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कड़ाही की क्षमता के मुताबिक सूजी कॉर्न टिक्की डालकर डीप फ्राई कर लें।
  • इसके बाद टिक्की को 1 से 2 मिनट तक पलट-पलटकर फ्राई करें।
  • जब यह अच्छे से तल जाए तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
  • इसी तरह से आल सारी सूजी कॉर्न टिक्की को तल लें।
  • अब आपकी सूजी कॉर्न टिक्की तैयार हो चुकी है।
  • इसे आप टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में सूजी कॉर्न टिक्की की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सूजी कॉर्न टिक्की को अच्छे से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Suji Pakoda Recipe: बरसात में चटपटा खाने का मन करे तो बनाएं सूजी पकोड़ा रेसिपी, जानें विधि

Suji Halwa Recipe: दानेदार सूजी का हलवा मुंह में घोल देगी मिठास, स्वाद भी नहीं भूलेंगे आप

Suji Dhokla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं गुजरती स्टाइल में सूजी ढोकला, स्वाद में है जबरदस्त

Suji Uttapam Recipe: गर्मियों में नाश्ते के लिए बनाएं ये शानदार सूजी उत्तपम की रेसिपी, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *