Search

Home / hindi recipe / Peanut Milk Paneer: घर पर बिना दूध के ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर, खाने-पीने की ये चीजें करें इस्तेमाल

Peanut Milk Paneer Recipe

Peanut Milk Paneer: घर पर बिना दूध के ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर, खाने-पीने की ये चीजें करें इस्तेमाल

Marketing Team | जुलाई 12, 2023

अधिकतर लोगों को पनीर से बने व्यंजन पसंद होते हैं। पनीर खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं पनीर को दूध से बनाया जाता है। यही कारण है पनीर पोषक तत्वों का भंडार होता है। कुछ लोग वीगन डाइट फॉलो करते हैं और वे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करते हैं।

 

Peanut Milk Paneer

 

अगर इस कंडीशन में वे पनीर का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो एक आसान तरीका अपना सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना दूध के घर पर आसानी से पनीर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको मूंगफली का सहारा लेना पड़ेगा। इसलिए आज हम आपको बिना दूध के मूंगफली से पनीर बनाने का शानदार तरीका बता रहे हैं।

घर में कैसे बनाएं पीनट मिल्क पनीर- How To Make Homemade Paneer Without Milk

स्टेप- 1:

  • दूध के बिना पनीर बनाने के लिए आपको मूंगफली, सिरका और पानी की जरूरत पड़ेगी।
  • सबसे पहले आप इन तीनों चीजों को इकट्ठा करके रख लें।
  • अब 2 कप छिली हुई मूंगफली लें और उन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करके भर लें और उसमें मूंगफली को करीब 1 घंटे तक भिगोकर रख दें।
  • एक घंटा होने के बाद मूंगफली को पानी से निकाल लें और बर्तन में रख लें।

स्टेप- 2:

  • अब आपको पास भिगोई हुई मूंगफली हैं, जिन्हें आपको मिक्सी में डालकर पीसना है।
  • धीरे-धीरे आप मूंगफली को मिक्सी में डालकर पीस लें।
  • अब इसमें आधा कप पानी डालें और गाढ़ा पेस्ट बनने तक अच्छी तरह मिलाएं।
  • अगर आपके पास छोटी मिक्सी है, तो थोड़ा-थोड़ा करके मूंगफली को पीस सकते हैं, लेकिन मूंगफली को अच्छी तरह पीसना बहुत जरूरी है।

स्टेप- 3:

  • एक बर्तन में 1 लीटर पानी में मूंगफली का पेस्ट डालें।
  • इसे मध्यम आंच पर रखें और तब तक मिलाते रहें जब तक पेस्ट पानी में अच्छी तरह मिक्स न हो जाए।
  • कुछ मिनट तक लगातार मिलाने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब एक बर्तन में छलनी रखें और उसमें एक कपड़ा बिछा दें और उसमें घोल डाल दें।
  • अब उस कपड़े की पोटली बनाकर अच्छी तरह मिश्रण निचोड़ लें।
  • अब बर्तन में मूंगफली का दूध इकट्ठा करके रख लें।

स्टेप- 4:

  • अब मूंगफली के दूध वाले बर्तन को मध्यम आंच पर रखें।
  • दूध में उबाल आने पर आंच बंद कर दें।
  • अब इसमें 1 से 2 चम्मच सफेद सिरका और 4 चम्मच पानी मिलाकर एक कटोरी में रख दें।
  • अब इसमें से आधा उबले हुए दूध में डालें और लगातार चलाते रहें।
  • जब दूध फटने लगे तो बचे हुए सिरके के मिश्रण को बर्तन में डालें और हिलाते रहें।
  • मिश्रण को धीरे-धीरे हिलाएं जब तक कि सारा छैना अलग न हो जाए और पानी जैसा मिश्रण न रह जाए।

स्टेप- 5:

  • अब एक बड़ी छलनी लें और उस पर एक कपड़ा बिछा दें।
  • फिर इसमें छेना मिश्रण डालें।
  • अब आप पोटली में अच्छी तरह निचोड़कर उसे गोल आकार में बना लें और उस पर ठंडा पानी डाल दें।
  • इससे सिरके की गंध दूर हो जाएगी।
  • इस तरह आपका पनीर बनकर तैयार है, जिसे आप थोड़ी देर फ्रिज में रखने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह पनीर दिखने और टेस्ट में दूध जैसे पनीर की तरह ही होगा।

 

 

 

अगर आप बिना दूध का पनीर बनाने का सोच रहे है, तो आज ही पीनट मिल्क पनीर रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और हमें इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका बतला दिया है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बिना दूध के पीनट से पनीर बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Butter Masala: घर आ रहे मेहमानों के लिए बनाएं पनीर बटर मसाला, स्वाद की करेंगे तारीफ

Paneer Tikka Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं लजीज पनीर टिक्का सैंडविच, जानें तरीका

Paneer Golden Fry Recipe: स्नैक्स के लिए बेहतरीन डिश है पनीर गोल्डन फ्राई, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Palak Paneer Uttapam: एनर्जी से भरपूर रखेगा ये पालक पनीर उत्तपम, जानें बनाने का आसान तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *