भाई-बहन के अटूट रिश्ते के त्योहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) पर रिश्तों में मिठास घोलने के लिए इस बार केसर बर्फी को बनाया जा सकता है। केसर बर्फी टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है।
आप अगर बाजार की मिठाइयों से परहेज करते हैं तो केसर बर्फी को घर पर ही बना सकते हैं, इससे न सिर्फ इस मिठाई का स्वाद बढ़ेगा बल्कि आपको एकदम हाइजेनिक मिठाई मिल सकेगी। केसर बर्फी बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं केसर बर्फी की रेसिपी।
रक्षाबंधन पर कैसे बनाएं केसर बर्फी की रेसिपी- How to Make Kesar Barfi Recipe Raksha Bandhan
सामग्री:
- दूध- 3/4 कप
- दूध पाउडर- 2 1/4 कप
- काजू पाउडर- 1/4 कप
- देसी घी- 1/4 कप
- केसर- 1/4 टी स्पून
- ड्राई फ्रूट्स कतरन- 1 टेबल स्पून
- केसरिया फूड कलर- 1 चुटकी (वैकल्पिक)
- चीनी- 1/2 कप
केसर बर्फी बनाने की आसान विधि:
- केसर बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को डालकर गर्म करें।
- जब दूध गर्म हो जाए तो उसमें केसर के धागे डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब तय समय के बाद दूध को एक बड़ी कड़ाही में ट्रांसफर करें और उसमें एक चौथाई कप देसी घी डालकर मिक्स करें।
- अब बड़े चम्मच की मदद से इसे तब तक चलाएं जब तक कि देसी घी पूरी तरह से पिघल न जाए।
- जब देसी घी पिघल जाए तो उसमें सवा दो कप दूध पाउडर, काजू पाउडर, चुटकीभर केसर और आधा कप चीनी डाल दें।
- इसके बाद चम्मच से सभी चीजों को दूध के साथ मिक्स करें और चलाते रहें।
- इसे तब तक मसलें जब तक कि इसकी सारी गांठ खत्म न हो जाएं।
- इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा ही रखें।
- पकाने के दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
- लगभग 5 मिनट में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा।
- इस मिश्रण को लगभग 15 मिनट तक धीमी आंच पर ही पकाना है।
- इतने वक्त में मिश्रण कड़ाही को छोड़ने लगेगा।
- ध्यान रखें कि ऐसा होने के बाद मिश्रण ज्यादा न पकाएं नहीं तो बर्फी सख्त बनेगी।
- अब एक थाली या ट्रे के तले को चिकना कर लें और उसमें तैयार किए मिश्रण को डालकर समान अनुपात में फैला दें।
- जब मिश्रण सैट हो जाए तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स कतरन को डालकर हल्का सा दबाएं।
- इसके बाद मिश्रण आधा से एक घंटा सैट होने के लिए छोड़ दें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से सैट हो जाए तो उसे चाकू की मदद से चौकोर या डायमंड आकार के शेप में काट लें।
- टेस्टी केसर बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
- इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर फ्रिज में भी रख सकते हैं।
अगर आप भी इस रक्षाबंधन में केसर की बर्फी बनाना चाहती है, तो आज ही अपने किचन में इस केसर बर्फी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस केसर बर्फी को बनाना काफी आसान है, साथ ही ये खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Pineapple Halwa Recipe: रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करवाएं पाइनएप्पल हलवे के साथ, जानें
Raksha Bandhan Recipes: 10 स्पेशल मिठाइयों के साथ इस रक्षाबंधन कुछ मीठा हो जाये
Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी
Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि
Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

