Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Kokum Benefits in Hindi: जानिए कोकम के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!

कोकम के फायदे, उपयोग और नुकसान

हिंदुस्तान में विभिन्न प्रकार के फल पाए जाते हैं। कुछ जाने-पहचाने, तो अनजाने। ऐसा ही एक अनजाना फल है ‘कोकम’। कोकम को औषधीय फल भी माना जाता है। यह दिखने में सेब जैसा नजर आता है। इस फल को वर्षों से औषधीय और मसाले के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इसलिए बेटरबटर के इस लेख में हम इसी फल के बारे में पूरे विस्तार से बताने वाले है।

 

 

साथ ही यहां हम कोकम खाने के फायदे के साथ-साथ कोकम खाने के नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताएंगे। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि कोकम का जूस कब पीना चाहिए? सूखे कोकम से खाना कैसे बनाते है? क्या कोकम जूस सेहत के लिए अच्छा है? जैसे कई सवालों के जबाव इस लेख में देने वाले है। तो चलिए बिना देर किए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है कोकम के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।

कोकम क्या है? (What is Kokum in Hindi)

आयुर्वेद में कोकम को वृक्षाम्ला के नाम से जाना जाता है। सुंदर बैंगनी रंग के फल का स्वाद खट्टा होता है। क्या आप जानते हैं कोकम फल का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। जैसे कि खाना बनाने में, मसाले के तौर पर, दवाई के रूप में, तेल निकालने के रूप में और कोकम फल का जूस भी बेहद स्वादिष्ट होता है। साथ ही जिस फल का इस्तेमाल इतने सारे तरीके से किया जा सकता है, जरा सोचिए कोकम के फायदे कितने सारे होंगे। कोकम के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, वजन कम करने के साथ- साथ और भी कई सारे हैं।

कोकम के फायदे (Kokum Benefits)

कोकम न सिर्फ सेहतमंद रहने में मदद करता है बल्कि, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने में भी मदद करता है। इसलिए आज हम कोकम के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में पूरे विस्तार से बताने वाले है।

 

1. पेट की गैस के लिए:

पेट की गैस से ज्यादातर लोग परेशान रहते है, लेकिन कोकम के फायदे ऐसे लोगों की परेशानी खत्म कर सकती है। क्योंकि कोकम का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे:- पेट फूलना, अपच और कब्ज़ आदि के साथ-साथ गैस की समस्याओं में कारगार साबित होता है।

2. डायरिया में फायदेमंद:

कोकम का सेवन डायरिया की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में एंटी डायरिया गुण पाए जाते हैं, जो डायरिया की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए कोकम जूस का सेवन करना चाहिए।

3. हृदय के लिए लाभकारी:

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कोकम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, पोटैशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

4. ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल:

ब्लड प्रेशर एक काफी गंभीर समस्या है, ब्लड प्रेशर हृदय के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कोकम का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कोकम में पोटैशियम मौजूद होता है।

5. शरीर को रखे हाइड्रेट:

गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप कोकम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

6. इम्युनिटी को बढ़ाए:

कोकम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए कोकम का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

7. वजन घटाने में मददगार:

वजन को कम करने के लिए कोकम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

8. पेट के लिए फायदेमंद:

कोकम पेट के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कोकम का सेवन करने से पेट दर्द, एसिडिटी, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी बीमारियां दूर होती है।

9. त्वचा की जलन के लिए:

ज्वलनशील त्वचा के उपचार के लिए भी कोकम के फायदे देखे जा सकते हैं। कोकम फल को शर्बत के रूप में इस्तेमाल करके सूर्य और अन्य कारणों से होने वाली त्वचा की जलन को कम करने और स्किन डैमेज को रोकने में मदद मिल सकती है।

 

कोकम का उपयोग (Kokum Uses)

कोकम फल को निम्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है।

 

 

कोकम के नुकसान (Kokum Side Effect)

कोकम के फायदे और उपयोग जानने के बाद अब जानिए कोकम के नुकसान।

 

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस लेख में आपने जाना कि कोकम खाने से किन-किन स्वास्थ्य विकारों को दूर करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके लिए सावधानी जरूर बरतें। साथ ही इसके सेवन से पहले इसे अच्छी तरह धोएं जरूर।

साथ ही ध्यान दें कि इसके सेवन के दौरान अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या या कुछ अन्य लक्षण नजर आएं, तो इसका सेवन रोक दें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी कोकम के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Benefits Of Pineapple: स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें 7 गजब फायदे!

Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?

Peach Benefits: आडू खाने के 10 फायदे आपको कोई नहीं बताएगा, जानिए क्यों?

Makhana Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा मखाना के फायदे उपयोग और नुकसान, जानें क्यों?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।