सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाना को भारत के साथ-साथ अब पूरी दुनिया में इस्तेमाल में किया जाता है। साथ ही बहुत से लोग इसे अब भून कर भी खाना पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग इसे फ्राई कर इस्तेमाल में लाते हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी हैं, जो इसकी खीर बनाकर इसका सेवन करते हैं। इन तीनों ही तरीकों से, इसके भिन्न-भिन्न स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकता है। साथ ही प्राचीन काल से मखाना को धार्मिक पर्वों में उपवास के समय से खाया जाता है। इसके अलावा मखाना से मिठाई, नमकीन और खीर भी बनाई जाती है।
साथ ही मखाना पौष्टिकता से भरपूर होता है। और इसमें फाइबर, आयरन, मैग्ननेशियम, पोटाशियम, जिंक आदि भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में मखाना के फायदे और उपयोग और नुकसान के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि 1 दिन में मखाना कितना खाना चाहिए? और दूध में मखाने डालकर खाने से क्या फायदा होता है? और मखाने कब और कैसे खाना चाहिए? एवं सुबह खाली पेट मखाने खाने से क्या होता है? जैसे सवालों के जवाब देने इस आर्टिकल में हम आए है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते है, मखाना के फायदे और उपयोग और नुकसान एवं खाने की विधि के बारे में।
Table of Contents
मखाना, कमल के बीज को कहते हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। जिसे कई नामों से जाना जाता है, जैसे फॉक्स नट, फूल-मखाना, लोटस सीड और गोर्गन नट। वहीं, इसके बीजों को भूनने के बाद इसका उपयोग कई प्रकार की खाद्य सामग्री में भी किया जाता है। इसके अलावा, यह कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम इस लेख में स्वास्थ्य के लिए मखाना के फायदों के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे।
आज कल की जीवनशैली इतनी खराब हो गई है कि लोगों को बहुत सारी बीमारियां अनायास ही हो जाती हैं। इनमें मधुमेह भी एक है। समय के अभाव के कारण लोग असंतुलित भोजन को अधिक प्राथमिकता देते हैं, जिसके कारण शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। और यह डायबिटीज का कारण बनता है। साथ ही मखाना के फायदे शुगर में भी मिलते हैं। मखाने की शर्करा रहित खीर बनाएं। इसमें सालम मिश्री का चूर्ण डालकर खिलाएं। इससे डायबिटीज में लाभ मिलता है।
आज कल कई कारणों से कान के दर्द की समस्या हो जाती है। खासकर ये बीमारी बच्चों में ज्यादातर देखा जाता है। इसलिए आप कान के दर्द से राहत पाने के लिए मखाना के बीज का सेवन कर सकते हैं। साथ ही मखाना के बीजों को पानी में उबालकर काढ़ा जैसा बना लें। इस काढ़ा को एक या दो बूंद कान में डालें। इससे कान दर्द कम होता है।
वजन घटाने में मखाने के फायदे की बात करें, तो इसका उपयोग मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि मखाना का एथेनॉल अर्क शरीर में फैट सेल्स को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। साथ ही यह फैट सेल्स के वजन को भी कम कर सकता है। इसलिए, ऐसा कहा जाता है कि इसका उपयोग वजन को कम करने में काफी मदद करता है।
आमतौर पर दस्त की परेशानी खान-पान में बदलाव या फूड प्वाइजनिंग की वजह से ही होता है। इसके लिए आप आहार में बदलाव लाने के साथ-साथ मखाना का सेवन करें। इससे दस्त पर रोक लगती है। इसलिए मखाना को घी में भूनकर जरूर खाएं। इसके फायदे जरूर मिलेंगे।
अब बात करें, ब्लड प्रेशर में मखाने के फायदे की, तो माना जाता है कि मखाने के नियमित इस्तेमाल से इस गंभीर समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। कारण यह है कि इसमें पाया जाने वाला एल्कलॉइड हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इसलिए, बीपी की समस्या को नियंत्रित करने के लिए मखाने का सेवन कर सकते है।
फूल मखाना दिल के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। साथ ही इसके उचित मात्रा में सेवन से यह रक्त की आपूर्ति में सुधार करता है एवं हृदयाघात जैसी गंभीर समस्याओं के रोक थाम में भी सहयोगी होता है।
मखाने की तासीर बहुत ही गर्म होती है और इसे फ्राई करके खाना बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। एक रिसर्च में सामने आया है कि एक व्यक्ति को सुबह-सुबह 6 से 7 मखाने ही खाने चाहिए। क्योंकि इसे आसानी से पचाया जा सकता है। साथ ही यह मखाना पेट को काफी देर तक भरा हुआ रहता है। ऐसे में आपको फूड क्रेविंग तंग नहीं करेगी और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
मखाना खाने के फायदे उसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों के कारण ही देखते को मिलते हैं। तो आइए जान लेते है कि मखाने में कौन-कौन से पोष्टिक तत्व मौजूद होते है।
पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।
मखाने खाने के फायदे के बाद अब इसके उपयोग के बारे में जान लीजिए।
आपको बता दें कि मखाना के नुकसान के बारे में कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। फिर भी कुछ बिंदुओं के माध्यम से हम इससे संबंधित आम पहलुओं को जान सकते है।
प्रिय पाठकों इस आर्टिकल में आप तो जान ही गए होंगे मखाना खाने से क्या होता है? इस आर्टिकल में हम आपको मखाना के फायदे उपयोग और नुकसान के बारे में पूरे विस्तार से बता ही चुके है। साथ ही इसका उपयोग किस-किस बीमारियों में लाभदायक सिद्ध हो सकता है, इसके लिए आप नियमित आहार लेकर मखाना के फायदे जान सकते है।
साथ ही इस लेख में मखाना कितना खाएं और कब खाएं इसके बारे में भी पूरी जानकारी हमने दे दी है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मखाना के फायदे उपयोग और नुकसान के बारे में आसानी से जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Makhana kheer Recipe: नवरात्रि के पहले व्रत में आसान रेसिपी से तैयार करें मखाने की खीर, जानें
Makhana Laddu Recipe: अगर आप उपवास कर रहे हैं तो खाएं मखाना लड्डू, मिलेगी एनर्जी
Nutmeg Benefits: जायफल के 9 फायदे, गुण, स्वास्थ्य लाभ और उपयोग, जानें यहां
Tiger Nuts Benefits: आपको कोई बताएगा टाइगर नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानिए
Walnut Benefits: जानिए अखरोट खाने के फायदे और क्यों है सूखे मेवों में सर्वश्रेष्ठ?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)