काजू और बादाम के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। लेकिन टाइगर नट्स के बारे में शायद आपने ज्यादा ना सुना हो। लेकिन हम आपको बता दें, टाइगर नट्स का नट्स परिवार से कोई सम्बंध नहीं होता है, बल्कि वे सिर्फ कंद (कुछ बीज पौधों का विशेष भंडारण) हैं जो विभिन्न विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। यह सेज परिवार से संबंधित हैं और उन्हें चुफा और अर्थ आलमंड के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही टाइगर नट्स कई तरह के पोषक तत्वों से भी समृद्ध होता है। साथ ही ये नट्स का एक खास प्रकार भी है, जिसे काजू और बादाम की तरह ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।
साथ ही टाइगर नट्स कई बीमारियों से बचाव और उनके लक्षणों को कम करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस आर्टिकल में बताने वाले है, कि टाइगर नट्स के फायदे क्या है और टाइगर नट्स खाने के फायदे क्या हो सकते हैं। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि टाइगर नट किसके लिए अच्छा है? और क्या टाइगर नट वजन घटाने में मदद कर सकता है? जैसे सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में हम आये है। तो आइये बिना देर किए जानते है, टाइगर नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।
Table of Contents
टाइगर नट्स कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि इसके सेवन से शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। बेशक, यह स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद ही फायदेमंद है।
टाइगर नट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर आपके द्वारा खाए गए खाने को पचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंजाइम्स आपके पाचन की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इसमें मौजूद इनसॉल्यूबल फाइबर आपको दस्त, हार्ट बर्न, एसिड रिफ्लक्स समेत पेट संबंधी अन्य विकारों से भी बचाने में सहायक माना जाता है। साथ ही इसमें एक प्रकार कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है, जो आपकी बड़ी आंत के हेल्दी बैक्टीरिया को सक्रिय करने में मददगार होता है। इसलिए अपच या पाचन संबंधी समस्या होने पर आप टिगर नट्स का सेवन कर सकते हैं।
टाइगर नट्स का सेवन हृदय के लिए अत्यंत ही लाभकारी होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स की प्रचुरता होती है, जो कोलेस्ट्रोल के नियंत्रण के लिए काफी मददगार होती है। इसका सेवन आपके शरीर में से अच्छे कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ाकर खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करता है। जिससे हृदय संबंधी समस्याएं होने की संभावना कम हो जाती है। इसके सेवन से आपके शरीर में खून के थक्के नहीं बनते हैं। वहीं कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की भी आशंका कम हो जाती है। इसके सेवन से आपके दिल की नसें और धमनियां सिकुड़ती नहीं है साथ ही इनमें लचीलापन भी आता है। हृदय रोगों से बचने के लिए इसका सेवन जरूर करें।
संक्रमण को रोकने के लिए टाइगर नट्स में एंटी बैक्टीरियल गुम मौजूद होते हैं। यह आपकी शरीर में संक्रमण होने से रोकते हैं। शरीर में होने वाले संक्रमणों से यह एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है। टाइगर नट्स के अर्क एंटी बायोटिक प्रतिरोधी संक्रमण से लड़ने में काफी सहायक होते हैं। यही नहीं इसमें पाए जाने वाले गुण आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी काफी मददगार माने जाते हैं।
टाइगर नट्स में एमीनो एसिड आर्जिनिन की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को सुधारने में काफी मददगार मानी जाती है। यह एसिड शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता है। यही नहीं इसमें पाए जाने वाला फाइबर आपकी आंत में शर्करा के अवशोषण की गति को भी धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल में कमी आती है। यही नहीं इसमें एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट्स भी पाया जाता है, यह भी बल्ड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकता है। साथ ही डायबिटीज के रोगियों को चिकित्सक की सलाहनुसार ही टाइगर नट्स का सेवन करना चाहिए।
टाइगर नट्स एंटी ऑक्सीडेंट का बहुत बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। शरीर कोशिकाओं द्वारा शरीर में हो रहे नुकसान से बचाने में एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स द्वारा आपकी मदद करता है। इससे शरीर में कई बीमारियों का जोखिम हो सकता है। ऐसे में टाइगर नट्स में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स आपको इन बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके एंटी ऑक्सीडेंट्स आपकी शरीर से कैंसर और कई हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम करने में मददगार होते हैं।
अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो आप टाइगर नट्स का सेवन जरूर करें। टाइगर नट्स में एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फॉसफोरस, फाइबर, विटामिन, मिनिरल, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक समेत अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यह सभी पोषक आपके शरीर के विभिन्न अंगों के लिए काफी कारगर होते हैं। यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो टाइगर नट्स आपके शरीर के विकास में आपकी मदद कर सकता है।
टाइगर नट्स वजन घटाने में कामगर होते हैं, यह तो आप जानते ही होंगे। टाइगर नट्स में मौजूद फाइबर की मात्रा आपकी भूख को नियंत्रित करती है, जिससे आपका पेट भरा-भरा सा लगता है। इसमें अघुलनशील यानि इनसॉल्यूबल फाइबर आपकी एक्सट्रा चर्बी को जलाने में भी मदद करता है। साथ ही आपके शरीर में बन रहे कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी सहायक होता है। अगर आप वजन कम करने के लिए आहार ढूंढ़ रहे हैं, तो टाइगर नट्स हेल्दी स्नैक्स के तौर पर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
टाइगर नट्स के जूस बीमारियों से छुटकारा दिलाने के साथ ही कई यौन संबंधी समस्याओं में भी आपकी मदद करता है। इसे पुरुषों के स्पर्म यानि शुक्राणुओं को बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है। साथ ही पुरुषों में होने वाली समस्या इरेक्टाइल डिसफंक्शन में भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से पुरुष यौन संबंधी कई विकारों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही इसे खाने से आपकी थकान कम होती है, साथ ही शारीरिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। साथ ही ऐसी समस्या होने पर पुरुष चिकित्सक की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।
टाइगर नट्स के फायदे के बारे में आपको तो जानकारी मिल गई होगी। अब आइये जानते है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में।
पोषक तत्व की मात्रा प्रति 30 ग्राम में
टाइगर नट्स के फायदे पाने के लिए इसे अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है। आगे जानिए टाइगर नट्स का उपयोग करने के तरीके।
टाइगर नट मिल्क घर में आसानी से बनाया जा सकता है। आगे हम टाइगर नट मिल्क कैसे बनाते हैं, इसकी विधि बता रहे हैं।
सामग्री :
टाइगर नट्स के फायदे तो आप जान ही गए होंगे। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए जानते है, टाइगर नट्स के नुकसान क्या क्या हैं।
प्रिय पाठकों टाइगर नट्स अपने गुण और प्रभाव के कारण एक सुपरफूड की तरह कार्य करता है। कई रोगों के लक्षणों से बचने और स्वस्थ रहने के लिए टाइगर नट्स को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। साथ ही इसके सेवन से पहले एक बार टाइगर नट्स के नुकसान पर भी जरूर गौर करें। हालांकि उचित मात्रा में इसका सेवन ही सुरक्षित माना जाता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी टाइगर नट्स के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Benefits of Raisins: किशमिश के इतने फायदे और नुकसान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान!
Dry Dates Benefits: शरीर के लिए हैं छुहारे के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)