Search

Home / health / Barley Water Benefits: यहां जानिए जौ के पानी के अनेक फायदे, उपयोग और नुकसान।

Jau Ka Pani Pine Ke Fayde

Barley Water Benefits: यहां जानिए जौ के पानी के अनेक फायदे, उपयोग और नुकसान।

Marketing Team | सितम्बर 5, 2022

सेहतमंद रहने के लिए कई लोग खाद्य-पदार्थों के साथ-साथ कई तरह के पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं, जैसे गर्म पानी, अजवाइन पानी, जीरा पानी आदि। साथ ही इनमें एक नाम और भी शामिल है, वो है जौ का पानी। जौ से बनाया जाने वाला इसका पानी कितना फायदेमंद हो सकता है, इसके बारे में आज हम बेटर बटर के इस आर्टिकल में विस्तार से बताने वाले है।

 

Barley Water Benefits

 

साथ ही यहां आप जौ के पानी के स्वास्थ्य लाभ कैसे ले सकते है और जौ के पानी के फायदे क्या है एवं जौ के पानी बनाने की विधि के बारे में यहां हम पूरे विस्तार से बताएंगे। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि जौ का पानी पीने का सबसे अच्छा समय क्या हो सकता है और जौ का पानी कैसे पीना चाहिए? और जौ का पानी रोज पीने से क्या होता है? जैसे सवालों का जबाव देने आज इस ब्लॉग में आए है, तो चलिए बिना देर किए जानते है, जौ के पानी के फायदे और उपयोग और नुकसान के बारे में।

 

जौ का पानी क्या है? (What is Barley Water)

जौ एक प्रकार का अनाज है, जिसे उबालकर जौ का पानी बनाया जाता है। साथ ही जौ के सभी गुण जौ के पानी में भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा इस अनाज के पानी को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। इसलिए इस लेख में हम जौ के पानी के फायदे के बारे में बताने वाले है।

 

जौ के पानी के फायदे (Barley Water Benefits)

1. एनीमिया में करें जौ के पानी का इस्‍तेमाल:

खून की कमी होने पर जौ के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बताया जाता है कि इसमें आयरन मौजूद होता है, जिससे आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया की समस्या से राहत पाई जाई जा सकती है। इसके अलावा, जौ शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है, जिससे खून की मात्रा बढ़ जाती है।

2. किडनी की सेहत के लिए पिएं जौ का पानी:

जौ का पानी किडनी की सेहत के लिए सही माना गया है। साथ ही जौ का पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है, इस समय जौ का पानी पीने से किडनी की सभी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। इसके बाद किडनी भी स्वस्थ होने के साथ-साथ सुचारू रूप से अपना काम करने लगती करती है। साथ ही किडनी में स्टोन होने की संभावना भी कम हो जाती है।

3. ब्लड सर्कुलेशन के लिए है जौ का पानी:

जौ का पानी रक्‍त परिसंचरण सुधारने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, अंकुरित जौ के पानी का सेवन करने से ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। साथ ही यह सेरोटोनिन का स्राव कम करके ब्लड फ्लो को भी अच्छा कर देता है।

4. पाचन के लिए जौ के पानी के फायदे:

पाचन के लिए भी जौ को फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, जौ पूरे पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। क्योंकि जौ फाइबर से समृद्ध होता है। साथ ही एक रिचर्स में कहा गया है, कि फर्मेंटेड जौ के अर्क में लैक्सेटिव गुण होता है, जो कब्ज की समस्या को कम कर सकता है। इससे पेट संबंधी पाचन समस्या कम हो सकती है।

5. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जौ का पानी:

जौ का पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि जौ के पानी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई जौ के पानी का सेवन करता है, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

6. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाए:

यूरिन इन्फेक्शन के लिए भी जौ के पानी का सेवन किया जा सकता है। कई लोग जौ के पानी को इससे बचाव के लिए घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बताया जाता है कि इसमें ड्यूरेटिक यानी मूत्रवर्धक प्रभाव होता है, जो यूरिन के माध्यम से यूटीआई के बैक्टीरिया को बाहर निकाल सकता है। इसके अलावा, जौ के पानी में एंटी-बैक्टीरियल इफेक्ट भी होता है, जो यूरिन इन्फेक्शन का कारण बनने वाले जीवाणुओं को खत्म करने का काम कर सकता है।

7. गर्मी को शांत करने के लिए है जौ का पानी:

जौ के पानी के फायदे में गर्मी शांत करना भी शामिल है। दरअसल, जौ की तासीर बहुत ही ठंडी होती है। इसी वजह से इसका सेवन गर्मियों में करने की सलाह दी जाती है। शीतलता के लिए लोग जौ के पानी का सेवन भी करते हैं। ऐसे में अगर गर्मी शांत करने का कोई उपाय न सूझे, तो जौ का पानी पी सकते हैं।

8. कैंसर के खतरे को कम करे जौ का पानी:

कहा जाता है कि कैंसर के खतरे को दूर रखने में भी जौ का पानी मदद कर सकता है। साथ ही यह पेट को जीवाणुओं से मुक्त रखकर पेट के कैंसर के जोखिम से बचाव कर सकता है। बताया जाता है कि जौ में प्रमुख एंटी-कैंसर तत्व मौजूद होते हैं। इसमें बीटा-ग्लूकन, फेनोलिक्स, अरबिनॉक्सिलन, फाइटोस्टेरोल, लिग्नान और रेसिसटेंट स्टार्च शामिल हैं।

9. हड्डियों के लिए फायदेमंद है जौ का पानी:

जौ के पानी को हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी जाना जाता है। असल में, जौ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही जौ के पानी में पोषक तत्व भी मौजूद होता है। इसी वजह से हड्डियों को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी बीमारियों को दूर करने में यह मदद कर सकता है।

 

जौ के पानी में पोषक तत्व (Barley Nutrition Value)

ऊपर हमने जौ के पानी के फायदे के बारे में जानकारी दी है, अब आप जानिए जौ के पानी में पोषक तत्व की मात्रा:

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में:

 

  • पानी- 10.09 g
  • ऊर्जा- 352 kacl
  • प्रोटीन- 9.91 g
  • कुल लिपिड (वसा)- 1.16 g
  • ऐश- 1.11 g
  • कार्बोहाइड्रेट- 77.72 g
  • फाइबर, कुल डाइटरी- 15.6 g
  • शुगर, कुल- 0.8 g
  • कैल्शियम- 29 mg
  • आयरन- 2.5 mg
  • मैग्नीशियम- 79 mg
  • फास्फोरस- 221 mg
  • पोटेशियम- 280 mg
  • सोडियम- 9 mg
  • जिंक – 2.13 mg
  • कॉपर- 0.42 mg
  • मैंगनीज- 1.322 mg
  • सेलेनियम- 37.7 g
  • थियामिन- 0.191 mg
  • राइबोफ्लेविन- 0.114 mg
  • पैंटोथेनिक एसिड- 0.282 mg
  • विटामिन बी-6- 0.26 mg
  • फोलेट, कुल- 23 µg
  • कोलीन कुल- 7.8 mg
  • विटामिन-ए, आरएई- 1 µg
  • कैरोटीन, बीटा- 13 µg
  • विटामिन-ए- 22 IU
  • ल्यूटिन + जेक्सेंथिन- 160 µg
  • विटामिन-ई (अल्फा-टोकोफेरॉल)- 0.02 mg
  • विटामिन-के (फाइलोक्विनोन)- 2.2 g
  • फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड- 0.244 g
  • फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड- 0.149 g
  • फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड- 0.56 g

जौ का पानी बनाने की विधि (How to make barley water)

 

सामग्री:

 

  • जौ- एक कप
  • पानी- ढाई कप
  • नींबू का रस- एक चम्मच
  • शहद- एक चम्मच

कैसे बनाएं जौ का पानी:

 

  • एक बर्तन में आवश्यकतानुसार पानी डालें।
  • अब इसमें जौ डालकर गैस ऑन कर लें।
  • कुछ देर पानी को मध्यम आंच में उबालें।
  • जब पानी का रंग सफेद और वह हल्का गाढ़ा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • अब पानी को छानकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर स्वाद के लिए पानी में नींबू का रस और शहद मिलाएं।
  • नींबू और शहद डाले बिना भी सामान्य जौ के पानी को पी सकते हैं।

 

जौ के पानी का उपयोग (Barley Water Uses)

 

  • जौ के पानी को सामान्य पानी के रूप में पिया जा सकता है।
  • इसके अलावा, इसे जूस में मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • साथ ही किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ, जिसमें नॉर्मल पानी डालकर पीना या बनाना हो उसमें जौ का पानी डाला जा सकता है।
  • इससे उस खाद्य पदार्थ की पौष्टिकता बढ़ सकती है।

जौ के पानी के नुकसान (Side Effects Of Barley Water)

 

  • इसका ज्यादा सेवन किया जाए, तो किडनी संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • जौ में ग्लूटेन होता है। ऐसे में ग्लूटेन संवेदनशील लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। अन्यथा, एलर्जी और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
  • जैसा कि हम ऊपर बता ही चुके हैं कि इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है। इसी वजह से अधिक सेवन से ग्लूकोज लेवल कम हो सकता है।

 

 

 

प्रिय पाठकों अब आप जौ के पानी के फायदे बारे में विस्तार से जान ही चुके हैं। जौ के पानी के लाभ की वजह से इसे अपने दैनिक डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है। इसी वजह से जौ के पानी का सेवन सावधानी से ही करें। साथ ही जौ के पानी की सुरक्षित मात्रा और उससे अधिक जौ के पानी का सेवन करने से होने वाले नुकसान की जानकारी भी हम इस आर्टिकल में विस्तार से दे ही चुके हैं। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी जौ के पानी के फायदे और उपयोग और नुकसान के बारे में जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *