होटल या रेस्तरां में लच्छा पराठा की काफी डिमांड रहती है। ये पराठे खाने का स्वाद काफी बढ़ा देता है। घर में तो लोग अक्सर सादे पराठे बनाकर खाते हैं लेकिन आप चाहते हैं कि होटल जैसे स्वाद वाला लच्छा पराठा घर पर ही तैयार किया जाए तो इसे भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।
साथ ही लच्छा पराठा आपके लंच या डिनर को स्पेशल बना सकता है। लच्छा पराठा बनाना आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जानते है लच्छा पराठा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं लच्छा पराठा की रेसिपी- How to Make Lachha Paratha Recipe
सामग्री:
- आटा- 1/2 कप
- मैदा- 1/2 कप
- दूध- 1/2 कप
- घी/तेल- 3 टेबल स्पून
- नमक- चुटकीभर
लच्छा पराठा बनाने का आसन तरीका:
- लंच या डिनर का जायका बढ़ाने वाला लच्छा पराठा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा, मैदा डालकर मिलाएं।
- अब आटे में चुटकीभर नमक डाल दें।
- इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए आटा गूंथें।
- अब ध्यान रखें कि लच्छा पराठा के लिए आटा नरम गूंथना है।
- आटा तैयार होने के बाद उसे सूती कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे आटा सैट हो सके।
- अब एक नॉनस्टिक तवा गैस पर गर्म करें।
- तवा जब तक गर्म हो रहा है उसी बीच जलेबी जैसी तैयार की लोई को गोल पराठे जैसा बेल लें।
- इसके बाद गर्म तवे पर डालकर सेकें।
- कुछ देर बाद पराठा पलटें और दूसरी ओर से सेकें।
- अब पराठे के किनारे पर तेल डालें और ऊपरी सतह पर भी तेल लगा दें।
- इसके बाद पराठा पलटें।
- अब लच्छा पराठा तब तक सेंकना है जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा भूरा न हो जाए।
- इसके बाद प्लेट में उतार लें।
- आखिर में पराठा लेकर उसे हथेलियों के बीच में रखें और मसल दें।
- इससे पराठे के अंदर बनी हुई सारी परतें अलग-अलग होकर नजर आने लगेंगी।
- इसी तरह सारी लोइयों से लच्छा पराठा तैयार कर लें।
- अब लंच या डिनर के साथ टेस्टी लच्छा पराठा सर्व करें।
अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग तरह का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में लच्छा परांठा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लच्छा परांठा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Tandoori Pyaz Paratha: ब्रेकफास्ट में तंदूरी स्टाइल में बनाएं प्याज पराठा, जानें बनाने की पूरी विधि
Spring Onion Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं स्प्रिंग अनियन परांठा, जानें तरीका
“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर
शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा परांठा रेसिपी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

