Search

Home / hindi recipe / Tandoori Pyaz Paratha: ब्रेकफास्ट में तंदूरी स्टाइल में बनाएं प्याज पराठा, जानें बनाने की पूरी विधि

tandoori Pyaaz paratha

Tandoori Pyaz Paratha: ब्रेकफास्ट में तंदूरी स्टाइल में बनाएं प्याज पराठा, जानें बनाने की पूरी विधि

Marketing Team | फ़रवरी 28, 2023

ब्रेकफास्ट हो या डिनर आप हमेशा आलू पराठा, गोभी पराठा या फिर नमकीन पराठा बनाकर खाते होंगे। ये सभी तरह के पराठे खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। खासकर, सर्दियों के मौसम में तो इन पराठों को लोग एक साथ 4 से 5 खा लेते हैं। हालांकि, कई बार पराठों में भी कुछ अलग बनाकर खाने का मन करता है।

 

Tandoori Pyaz Paratha

 

साथ ही जब घर में मेहमान आते हैं तो उन्हें भी कुछ नया और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट, डिनर सर्व करने का मन होता है। यदि आप भी कुछ अलग स्टाइल का पराठा बनाने का सोच रहे हैं तो आप बना सकते हैं तंदूरी स्टाइल में प्याज पराठा। क्योंकि इस पराठे को बनाना काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है तंदूरी प्याज पराठे की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं तंदूरी प्याज पराठा की रेसिपी (How to Make Tandoori Pyaz Paratha)

 

सामग्री:

 

  • आटा- 2 कप
  • प्याज- 2
  • हरी मिर्च- 2
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • साबुत धनिया- 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा या 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

 

तंदूरी प्याज पराठा बनाने की आसान विधि

 

  • सबसे पहले आटा नर्म गूंद लें।
  • प्याज, अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
  • साबुत धनिया को दरदरा कूट लें।
  • अब एक प्लेट में प्याज, धनिया पत्ती, अदरक, हरी मिर्च, धनिया को एक प्लेट में डालकर मिक्स कर लें।
  • इसमें अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर भी मिला दें।
  • इस मिश्रण को प्लेट में फैला दें।
  • अब आटे की एक लोई लें।
  • इसे छोटी और थोड़ी मोटी बेल लें।
  • रोटी को मिश्रण पर रखकर अच्छी तरह से चिपका दें।
  • इसे आप हाथ से दबाकर चिपकाएं, ताकि ये आटे से निकले नहीं।
  • अब मध्यम आंच पर पैन रखकर उसे 5 से 8 मिनट के लिए गर्म करें।
  • रोटी के दूसरे साइड पानी लगा दें।
  • अब गर्म हुए पैन पर मिश्रण लगी रोटी को रख दें।
  • पैन को आग की तरफ पलटकर रोटी को अच्छी तरह से सेकें।
  • दोनों तरफ से पलटते हुए पका लें।
  • तैयार है तंदूरी प्याज पराठा।
  • इसके ऊपर आप एक टुकड़ा मक्खन लगाकर खाने के आनंद उठाएं।
  • आप इसे सॉस, ग्रीन चटनी के साथ भी मेहमानों या परिवार वालों के साथ खाना शुरू कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग तरह का पराठा खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में तंदूरी प्याज पराठा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी तंदूरी प्याज पराठा को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Beetroot Paratha Recipe: ब्लड प्रेशर को करना है कम तो ऐसे बनाएं चुकंदर का पराठा, जानें विधि

Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

Masala Missi Roti: लच्छा परांठा और रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं मसाला मिस्सी की रोटी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *