Search

Home / health / जानिए मछली के तेल के 10 फायदे और नुकसान- Fish Oil Benefits and Side Effects in Hindi

जानें क्या है मछली के तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान

जानिए मछली के तेल के 10 फायदे और नुकसान- Fish Oil Benefits and Side Effects in Hindi

Marketing Team | मार्च 1, 2023

मछली खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, ये तो सभी जानते ही हैं। ओमेगा-3 से भरपूर मछली बाल, दिमाग, आंख, उच्च रक्तचाप, एंटी एजिंग के लिए बहुत ही अच्छी होती है। साथ ही मछली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही मछली खाने में जितनी ज्यादा फायदेमंद होती है, उतने ही मछली के तेल के फायदे भी होते हैं।

 

Fish Oil Benefits

 

यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में मछली के तेल के फायदे और स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि फिश ऑयल कैप्सूल खाने के क्या क्या फायदे हैं? मछली के तेल के कैप्सूल कब लेना चाहिए? मछली का तेल कौन सी बीमारी में काम आता है? फिश ऑयल कैप्सूल दिन में कितनी बार खाना चाहिए? और मछली का तेल पीने से क्या फायदा होता है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आए है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि मछली के तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।

 

मछली का तेल क्‍या है? (What is Fish Oil in Hindi)

फिश ऑयल मछली के ऊतकों यानी टिश्यू से बनाए जाने वाला तेल होता है। साथ ही मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, इकोसैपेंटेनोइक एसिड और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड होते हैं। इसके अलावा ओमेगा-3 से समृद्ध होने की वजह से मछली के तेल को ओमेगा-3 ऑयल भी कहा जाता है।

मछली के तेल के फायदे (Fish Oil Benefits in Hindi)

1. गर्भावस्था में लाभकारी:

मछली का तेल गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद ही उपयोगी साबित होता है। क्योंकि इसमें डोकोसाफेक्सेनायिक एसिड पाया जाता है, जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग और आंखों के विकास में काफी मददगार साबित होता है।

2. गठिया में फायदेमंद:

गठिया या जोड़ों के दर्द में मछली के तेल का बहुत ही ज्यादा मात्रा में उपयोग किया जाता है। साथ ही जोड़ों के दर्द में में मछली के तेल का सेवन ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए जिम्मेदार एंजाइमों के प्रभाव को कम करके कार्टिलेज को नष्ट करते हैं।

3. मधुमेह के उपचार में:

मछली का तेल शुगर के मरीजों के लिए भी काफी उपयोगी है। साथ ही विशेष रूप से टाइप-2 के मधुमेह के मरीजों के लिए। दरअसल इसमें ब्लड शुगर के मरीजों के ट्राईग्लिसराइड के स्तर को भी कम करने की क्षमता होती है।

4. दिल को रखे हेल्दी:

फिश ऑयल में काफी मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है, जो कि कार्डियोवस्कुलर बीमारियों को जड़ से ख़त्म करने का काम करता है। साथ ही मछली का तेल ओमेगा-3 का प्रमुख स्त्रोत है। ये खराब कोलेस्ट्राल को कम और अच्छे कोलेस्ट्राल को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही मछली के तेल के सेवन से स्ट्रोक को रोका जा सकता है। ये उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।

5. आंखों के लिए फायदेमंद:

मछली के तेल आंखों के लिए भी उपयोगी हैं। यदि आप नियमित रूप से मछली के तेल का सेवन करते है, तो आंखों से संबंधित कई समस्याओं का निदान होता है। इसलिए मछली का सेवन करना चाहिए।

6. हड्डियों की मजबूती के लिए:

हड्डी की डेंसिटी को बढ़ाने में भी इसकी भूमिका होती है। दरअसल हड्डियों में मौजूद ओमेगा-3 नाम के फैटी एसिड उतकों में खनिज की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

7. त्वचा के लिए उपयोगी:

त्वचा के लिए भी मछली के तेल में कई तरह के उपयोगी तत्व पाए जाते हैं। इससे त्वचा के कई रोगों जैसे कि एक्जीमा, लालिमा, घावों, चकत्ते, खुजली आदि समस्याओं के निदान में राहत मिलती है। साथ ही त्वचा में कोमलता और सुंदरता लाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

8. तनाव से दिलाए मुक्ति:

फिश के तेल के सेवन से आप चिंता, मानसिक थकान, अवसाद, तनाव, यौन इच्छा आदि से छुटकारा दिलाता है। साथ ही ऐसा देखा गया है कि ज्यादा मछली खाए जाने वाले जगहों पर लोग कम अवसाद ग्रसित होते हैं।

9. वजन कम करने में सहायक:

मछली के तेल में ओमेगा-3 एक फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि वजन घटाने का काम करता है। साथ ही एक शोध में भी पाया गया कि मछली के तेल का सेवन करने वाले लोगों ने इसका सेवन न करने वाले लोगों की अपेक्षा अपने वजन में कमी पाई थी।

10. इम्यूनिटी को करे बूस्ट:

ओमेगा-3 से भरपूर मछली के तेल में साईटोकिंस और ईकोसाइनाइड की गतिविधियों को नियंत्रित करके प्रतिरोधक क्षमता में मजबूती लाने का काम करता है। इससे आपको सर्दी, खांसी या फ्लू जैसी बीमारियाँ नहीं होती हैं।

 

मछली का तेल के पोषक तत्व (Fish Oil Nutritional Value)

मछली के तेल के फायदे पढ़ने के बाद आपको पता तो चल ही गया होगा कि मछली का तेल पोषक तत्वों का खजाना है।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

  • ऊर्जा- 902 kcal
  • कुल फैट- 100g

 

विटामिन

  • विटामिन ए, RAE- 30000µg
  • विटामिन ए, IU- 100000IU
  • विटामिन डी, (डी2+डी3)- 250µg
  • विटामिन डी- 10000IU

 

लिपिड

  • फैटी एसिड, सैचुरेटेड- 22.608g
  • फैटी एसिड, कुल मोनोअनसैचुरेटेड – 46.711g
  • फैटी एसिड, कुल पॉलीअनसैचुरेटेड- 22.541g
  • कोलेस्ट्रॉल- 570mg

मछली का तेल का उपयोग (Fish Oil Uses in Hindi)

मछली के तेल के फायदे जानने के बाद अब जानिए फिश ऑयल का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

 

  • मछली के तेल का स्वाद और गंध की वजह से इसका अधिकतर इस्तेमाल कैप्सूल के रूप में ही किया जाता है।
  • मछली के तेल की गंध को खट्टी चीजों या पुदीना में मिलाकर कम किया जा सकता है।
  • आप मछली के तेल को सेब, संतरे और टमाटर के जूस के साथ ले सकते हैं।

मछली के तेल के नुकसान (Fish Oil Side Effects in Hindi)

मछली के तेल का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी साबित हो सकती है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से इन बातों को जरूर ध्यान रखें।

 

  • मछली का तेल अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसानदेह हो सकता है।
  • इसकी अधिक मात्रा में सेवन करने से रक्त शर्करा के स्तर को अनियंत्रित कर सकती है।
  • फिश ऑयल का अधिक सेवन करने से अनियंत्रित मात्रा में अवसाद को बढ़ा सकती है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस लेख को पढ़ने के बाद आप तो समझ हो गए होंगे, मछली के तेल सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। साथ ही अगर इसके स्वाद की वजह से मछली के तेल का सेवन करने से बच रहे है, तो आप हमारे द्वारा बताए गए उपायों की मदद से मछली के तेल को अपनी खुराक में शामिल कर सकते है। लेकिन हां, इसकी सीमित मात्रा में ही सेवन करें वरना अधिक मात्रा में मछली के तेल का कैप्सूल इस्तेमाल करने से इसके नुकसान भी कई है।

साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मछली के तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में अच्छे से जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Omega 3 Benefits: रोजाना ओमेगा-3 के सेवन से होंगे ये 12 गज़ब के फायदे, जानिए कैसे?

Flax Seeds Benefits: जानिए अलसी के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!

Black Coffee Benefits: जानें ब्लैक कॉफी पीने के 8 गज़ब के फायदे और बनाने की विधि

Green Coffee Benefits in Hindi: जानिए ग्रीन कॉफी के अनगिनत फायदे और नुकसान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *