इस बरसात के मौसम में लोगों को अक्सर परांठा खाना पसंद आता है और इस दौरान लोग पालक, आलू, मटर, पनीर आदि के परांठा जमकर खाते है। साथ ही लोग अक्सर मेहमानों के आने पर भी इसी तरह के परांठे बनाकर उनका स्वागत भी करते है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे लौकी के परांठे की रेसिपी जो ना केवल सेहत के लिहाज से फायदेमंद है बल्कि इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब है।
साथ ही आज हम आपको अपनी रेसिपी के आर्टिकल में लौकी का परांठा बनाना सिखाएंगे, इसे बनाना भी बेहद ही आसान है और ये खाने में बेहद लाजवाब भी लगता है। इसलिए लौकी की सब्जी और रायता आपने कई बार खाया होगा। मगर आप घर पर इसके परांठे भी बना सकते है। तो चलिए जानते है लौकी परांठा की रेसिपी के बारे में।
ऐसे बनाएं लौकी परांठा की आसान रेसिपी (Lauki Paratha Recipe in Hindi)
सामग्री:
- आटा- 250 ग्राम
- लौकी- 1 मीडियम साइज
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- लहसून का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- आवश्यकतानुसार
लौकी परांठा बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लें फिर उसको कद्दूकस करे लें। जब आप लौकी को कद्दूकस करेंगे तो उस दौरान लौकी से पानी निकलेगा तो उसे फेंके नहीं बल्कि किसी जगह पर जमा कर लें।
- अब एक बर्तन में आटा लें और उसमें 2 बड़े चम्मच तेल और छोटा चम्मच नमक डाल लें और आटे को गूंथने के लिए लौकी के बचे हुए पानी का इस्तेमाल करें।
- लौकी की स्टफिंग तैयार करने के लिए एक बर्तन में कसी हुई लौकी लें औऱ उसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च आदि डालें और साथ ही लहसुन का पेस्ट भी मिलाएं।
- अगर आप चाहें तो इसमें पनीर या फिर आलू को भी थोड़ा सा मिक्स कर सकते हैं स्वाद और अच्छा आएगा।
- स्टफिंग तैयार होने के बाद इसकी लोइंया बनाएं और सभी को लौकी की स्टफिंग के साथ भरें।
- अब इसे परांठे की तरह बेल लें और तवे पर तेल की मदद से सेक लें। बस बनकर तैयार है आपका लौकी का पराठां।
प्रिय पाठकों अगर आप इस बरसात में कुछ अलग खाना चाहते है, तो अपने किचन में लौकी का परांठा जरूर बनाएं। साथ ही बड़े बुजुर्ग को इसे जरूर खिलाएं। क्योंकि इस परांठे को बनाना बहुत ही आसान है। जो कम समय में बनकर तैयार भी हो जाता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस लौकी परांठा की रेसिपी को जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Pudina Paratha Recipe: गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीना परांठा, पूरा शरीर रहेगा ठंडा
“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर
इंदौर का यह स्ट्रीट वेंडर बेच रहा है मैगी परांठा, क्या आप ट्राई कर पाएंगे?
शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा पराँठा रेसिपी
चाँदनी चौक में परोसा जा रहा है कैंडी से बना परांठा, क्या आपने खाया?
परांठे में मिले मोमोज़, अजीबोगरीब फ्यूज़न देखकर लोग हुए हैरान
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

