मावा बर्फी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसका स्वाद काफी पसंद किया जाता है। फेस्टिवल के दौरान मावा बर्फी को खास तौर पर बनाया जाता है। साथ ही मावा बर्फी न सिर्फ टेस्टी स्वीट डिश है, बल्कि ये बेहद आसानी से तैयार भी हो जाती है। किसी खास मौके को सेलेब्रेट करने के लिए भी मावा बर्फी एक परफेक्ट स्वीट है।
बहुत से लोग मावा बर्फी घर पर बनाते हैं लेकिन बाजार जैसी सॉफ्ट नहीं बन पाती हैं। इसलिए आज हम आपको एकदम नरम मावा बर्फी बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे खाते ही मुंह में घुलती सी महसूस होगी। तो आइए जल्दी से जान लीजिए मावा बर्फी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं मावा बर्फी की रेसिपी- How to Make Mava Barfi Recipe
सामग्री:
- ताजा मावा- 250 ग्राम
- इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
- चीनी- 3/4 कप
- पिस्ता कतरन- 1 टेबल स्पून
- देसी घी- 1 टेबल स्पून
मावा बर्फी बनाने की आसान विधि:
- स्वाद से भरपूर मावा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले ताजा मावा का चुनाव करें।
- अब एक बर्तन में मावा कद्दूकस कर लें या उसे क्रम्बल करें।
- अब एक कड़ाही को मध्यम आंच पर गर्म करने रखें और उसमें क्रम्बल किया हुआ मावा डालकर भूनें।
- अब मावा चलाते हुए भूनें और कुछ देर बाद जब मावे का रंग हल्का भूरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और भुना हुआ मावा एक प्लेट में
- निकालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- इस बीच एक थाली या ट्रे को लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें।
- अब एक कड़ाही में चीनी और एक तिहाई कप पानी डालकर गर्म करें।
- इस तरह की चाशनी बनाएं कि प्लेट में डालते ही तत्काल जमने लगे।
- फिर गैस बंद कर चाशनी को ठंडा होने दें और चलाते रहें।
- जब चाशनी ठंडी हो जाए तो उसमें भुना हुआ मावा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब चाशनी के साथ मावा ठीक ढंग से मिलाने के बाद इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें।
- इसके बाद तैयार मिश्रण को ट्रे में डालकर एक समान रूप से फैला दें और ऊपर से पिस्ता करतन डालकर सेट होने के लिए छोड़ दें।
- अब बर्फी को अच्छी तरह से जमने में 4 से 6 घंटे लगते हैं।
- इसके बाद मावा बर्फी को अपने मनपसंद आकार में काट लें और ट्रे से निकाल लें।
- अब टेस्टी मावा बर्फी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है।
प्रिय पाठकों यदि आप बर्फी खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने घर में मावा बर्फी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर इसे साझा करें। ताकि वो भी मावा बर्फी का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Raw Papaya Barfi: कच्चे पपीते की बर्फी खाएंगे तो भूल जाएंगे दूसरी मिठा
Lauki Ki Barfi: बर्फी खाने का मन करे तो घर में ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी, जानें पूरी विधि
Besan Barfi Recipe: इस तरह बनाएं हलवाई जैसी बेसन की बर्फी, स्वाद के सभी हो जाएंगे दीवाने
पारले-जी से बनी बर्फी ने किया लोगों को हैरान, क्या आपने देखा?
Milkmaid Recipes in Hindi: जानिए कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार करने की विधि।
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

