Search

Home / hindi recipe / Raw Papaya Barfi: कच्चे पपीते की बर्फी खाएंगे तो भूल जाएंगे दूसरी मिठाइयों का ज़ायका, जानें विधि

Raw Papaya Barfi Recipes

Raw Papaya Barfi: कच्चे पपीते की बर्फी खाएंगे तो भूल जाएंगे दूसरी मिठाइयों का ज़ायका, जानें विधि

Marketing Team | अगस्त 1, 2023

पोषक तत्वों से भरपूर पपीता काफी लाभदायक होता है। कच्चा पपीता भी गुणों से भरपूर होता है। इसका उपयोग कई तरह की डिशेस में किया जाता है। कच्चे पपीते से बर्फी भी बनाई जाती है, जिसे काफी चाव से खाया जाता है। आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन अपनी सेहत को लेकर भी फ्रिकमंद रहते हैं तो कच्चे पपीते से बनी बर्फी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

 

Raw Papaya Barfi Recipe

 

ये आपकी मीठे की क्रेविंग को भी खत्म करेगा और सेहत के लिए भी काफी लाभदायक रहेगा। साथ ही कच्चे पपीते की बर्फी बनाना काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं कच्चे पपीते की बर्फी रेसिपी

कैसे बनाएं कच्चे पपीते की बर्फी रेसिपी- How to Make Raw Papaya Barfi Recipe

सामग्री:

  • कच्चा पपीता- 1 किलो
  • मिल्क पाउडर- 5 टेबल स्पून
  • चीनी- 2 कटोरी
  • देसी घी- 2 टेबल स्पून
  • ड्राई फ्रूट्स कटे- 1 टेबल स्पून
  • फूड कलर- 1 पिंच

कच्चे पपीते की बर्फी बनाने की आसान विधि:

  • कच्चे पपीते से पोषण से भरी स्वादिष्ट बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पपीता धोएं और फिर उसके बाद उसे काटकर कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही को मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें और इसमें कद्दूकस पपीता डालकर भूनें।
  • अब कुछ देर तक भूनने के बाद इसमें चीनी डालकर और अच्छे से मिक्स करने के बाद कड़ाही ढक दें और 15-20 मिनट तक पकाएं।
  • इतने वक्त में चीनी पिघल जाएगी और कद्दूकस पपीते के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगी।
  • फिर इसमें देसी घी, मिल्क पाउडर, ड्राई फ्रूट्स डालकर सभी चीजों को ठीक ढंग से मिक्स करें और थोड़ी देर तक और पकने दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • अब एक प्लेट या ट्रे के तल पर देसी घी लगाकर उसे चिकना करें।
  • जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाए तो उसे ट्रे में डालकर चारों और समान अनुपात में फैला दें।
  • अब बर्फी को जमने के लिए कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब बर्फी सैट हो जाए तो चाकू की मदद से इसके अपने पसंद के आकार के टुकड़े कर लें और एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब कच्चे पपीते की टेस्टी और हेल्दी बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे एयर टाइट डिब्बें में स्टोर कर सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप बर्फी खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने घर में कच्चे पपीते की बर्फी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी कच्चे पपीते की बर्फी बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Besan Barfi Recipe: इस तरह बनाएं हलवाई जैसी बेसन की बर्फी, स्वाद के सभी हो जाएंगे दीवाने

पारले-जी से बनी बर्फी ने किया लोगों को हैरान, क्या आपने देखा?

Mysore Pak Recipe: मैसूर पाक के स्वाद के आगे फेल हैं सारी मिठाइयां! खाते ही हो जाएंगे फैन

Milkmaid Recipes in Hindi: जानिए कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार करने की विधि।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *