Search

Home / hindi recipe / Pakode Wali Kadhi Recipe: ऐसी पकोड़े वाली कढ़ी नहीं खाई होगी, स्वाद ऐसा कि चाट लेंगे उंगलियां

Pakode Wali Kadhi Recipe

Pakode Wali Kadhi Recipe: ऐसी पकोड़े वाली कढ़ी नहीं खाई होगी, स्वाद ऐसा कि चाट लेंगे उंगलियां

Marketing Team | अगस्त 2, 2023

लंच या डिनर के लिए पकोड़े वाली कढ़ी एक परफेक्ट रेसिपी है। इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है, खासतौर पर पंजाबी ज़ायके से भरी पकोड़ा कढ़ी को खाते हुए तो लोग उंगलियां तक चाट लेते हैं। कढ़ी भारतीय भोजन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। कढ़ी कई तरह से बनाई जाती है और इसकी कई वैराइटीज काफी फेमस हैं।

 

Pakode Wali Kadhi Recipes

 

साथ ही गुजराती कढ़ी हो या बटले वाली कढ़ी या फिर पकोड़ा कढ़ी। इन सभी को काफी चाव से खाया जाता है। साथ ही पकोडे़ वाली कढ़ी की तो खासतौर पर काफी डिमांड रहती है। पकोड़े वाली कढ़ी रोटी या पराठे के अलावा चावल के साथ भी खाई जाती है और इसका स्वाद काफी लाजवाब रहता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है पकोड़े वाली कढ़ी रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पकोड़े वाली कढ़ी रेसिपी- How to Make Pakode Wali Kadhi Recipe

सामग्री:

कढ़ी के लिए

  • बेसन- 1/2 कटोरी
  • दही खट्टा- 1 कप
  • मेथी दाना- 1/2 टी स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • अजवायन- 1/4 टी स्पून
  • धनिया बीज- 1 टी स्पून
  • लौंग- 4 से 5
  • सूखी लाल मिर्च- 1 से 2
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • हींग- 1 चुटकी
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च कुटी- 1/2 टी स्पून
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

पकोड़ों के लिए

  • बेसन- 1 कप
  • अजवायन- 1/4 टी स्पून
  • दही- 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा- 1/4 टी स्पून
  • कसूरी मेथी- 1 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

तड़के के लिए:

  • देसी घी- 1 टेबल स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • सूखी लाल मिर्च- 1
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून

पकोड़े वाली कढ़ी बनाने की आसान विधि:

  • पकोड़े वाली स्वादिष्ट कढ़ी बनाने के लिए हमेशा खट्टे दही का इस्तेमाल करें।
  • सबसे पहले एक बड़ी बाउल में दही डालकर उसमें 4 से 5 कप पानी डालें और मथनी की मदद से अच्छी तरह से मथ लें।
  • जब दही एकदम पतला हो जाए तो उसमें बेसन, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • आप चाहें तो दही की जगह खट्टी छाछ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब एक बड़ी कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मेथी दाना, जीरा, धनिया बीज डालकर तड़कने दें।
  • कुछ देर बाद इसमें काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च और चुटकीभर हींग डाल दें।
  • अब ध्यान रखें कि मसाला भूनने के दौरान जले नहीं।
  • इसके बाद कड़ाही में दही का मिश्रण डालकर उबालें।
  • इस दौरान कढ़ी को बीच-बीच में चलाते भी रहें।
  • अब कड़ाही को आधा ढंक दें और कढ़ी को 20 से 25 मिनट तक अच्छी तरह से उबलने दें।
  • इसके बाद तैयार पंजाबी कढ़ी को ढककर अलग रख दें।
  • अब पकोड़े तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करें।
  • इसके लिए एक बर्तन में बेसन और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर घोल बनाएं।
  • इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, दही हल्दी, कसूरी मेथी, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
  • आखिर में स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद तैयार मिश्रण से पकोड़े डालें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें और प्लेट में निकाल लें।
  • अब तैयार पकोड़ों को पंजाबी कढ़ी में डाल दें और कढ़ी को एक मिनट के लिए और उबाल लें, जिससे पकोड़े कढ़ी को अच्छी तरह से सोख लें।
  • इसके बाद तड़के वाला पैन लें और उसमें देसी घी डालकर गर्म करें।
  • अब घी पिघलने के बाद उसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा, लाल मिर्च पाउडर डालें और तड़कने दें।
  • मसाला जब तड़कने लगे तो गैस बंद कर दें और तैयार तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर फैला दें।
  • आखिर में हरी धनिया पत्ती गार्निश कर पकोडे़ वाली कढ़ी को सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप कढ़ी खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने घर में पकोड़े वाली कढ़ी रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पकोड़े वाली कढ़ी रेसिपी को जरूर चख ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Raw Banana Benefits and Side Effects- कच्चे केले के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका

Chicken Pakoda Recipe: बारिश का डबल मज़ा लेने के लिए बनाएं चिकन पकोड़ा की रेसिपी

Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *