ऑफिस और स्कूल का लंच बनाते समय लोग अक्सर फटाफट से तैयार होने वाली टेस्टी और हेल्दी चीजों की तलाश में रहते हैं। वहीं कुछ लोग लंच में सब्जी या चटनी के साथ पराठा पैक करना भी पसंद करते हैं। मगर क्या आपने कभी दूध का मसालेदार पराठा ट्राई किया है।
अगर नहीं, तो आप इस बार इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। दूध का मसालेदार पराठा बनाना काफी आसान है। तो आइए जानते हैं लंच के लिए दूध का मसालेदार पराठा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं दूध का मसालेदार पराठा की रेसिपी- How to Make Milk Paratha Recipe
सामग्री:
- दूध- 3 कप
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- जीरा- 1 चम्मच
- हरा धनिया- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- सफेद सिरका- 1 चम्मच
- गेहूं का आटा- 1 कप
- प्याज- बारीक कटी हुई
- नमक- स्वादानुसार
दूध का मसालेदार पराठा बनाने की रेसिपी
- दूध का मसालेदार पराठा बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें।
- अब इसमें धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, जीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया और कसूरी मेथी डालकर चलाएं।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें सफेद सिरका डाल दें।
- वहीं सफेद सिरके की जगह आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब दूध फटने के बाद गैस बंद कर दें और इसे कपड़े पर छानकर पानी अलग कर लें।
- इसके बाद दूध के मिक्सचर को बाउल में ठंडा होने के लिए रख दें और इसके पानी को फेंकने की बजाए साइड में रखें।
- अब दूध का मिक्सचर ठंडा होने के बाद इसमें आटा, प्याज और नमक डालकर मिक्स करें।
- फिर इसमें दूध का पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें।
- बस पराठे का डो तैयार है।
- अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर पराठा बेलें।
- फिर गैस पर तवा गर्म करें और पराठे में तेल लगाकर धीमी आंच पर सेंक लें।
- अब आपका सॉफ्ट और हेल्दी पराठा तैयार है।
- इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग तरह का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में दूध के परांठे रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी दूध परांठा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Tandoori Pyaz Paratha: ब्रेकफास्ट में तंदूरी स्टाइल में बनाएं प्याज पराठा, जानें बनाने की पूरी विधि
Spring Onion Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं स्प्रिंग अनियन परांठा, जानें तरीका
“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर
शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा परांठा रेसिपी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

