किसी खास मौके के लिए नवरतन कोरमा एक बढ़िया फूड रेसिपी है। स्वाद से भरा नवरतन कोरमा लंच या डिनर को शाही बनाने का काम करता है। इसमें पड़ने वाली 9 मुख्य चीजें इस सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ा देती हैं। पार्टी, फंक्शन में भी अक्सर नवरतन कोरमा को बनाया जाता है। नवरतन कोरमा बनाने के लिए नारियल के दूध का भी उपयोग किया जाता है, इससे सब्जी का स्वाद काफी बढ़ जाता है।
घर में अचानक कोई मेहमान आ जाए तो उसके लिए टेस्टी नवरतन कोरमा को तैयार किया जा सकता है। साथ ही आप अगर नवरतन कोरमा बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं। अगर कभी नवरतन कोरमा रेसिपी ट्राई नहीं की है तो हमारे बताए तरीके की मदद से आसानी से बना सकते हैं।
कैसे बनाएं नवरतन कोरमा की रेसिपी- How to Make Navratan Korma Recipe
सामग्री:
कोरमा के लिए
- आलू- 1
- शिमला मिर्च- 1
- गाजर- 1
- टमाटर- 1
- प्याज- 1
- मटर- 1/4 कप
- बीन्स- 1/4 कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
- नारियल दूध- 3/4 कप
- गरम मसाला- 1 टी स्पून
- हल्दी- 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
- घी/तेल- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
पेस्ट के लिए:
- काजू- 8 से 10
- बादाम- 8 से 10
- खरबूज बीज- 1 टेबल स्पून
सजावट के लिए:
- अनार- 2 टेबल स्पून
- काजू- 1 टेबल स्पून
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- घी- 1 टेबल स्पून
नवरतन कोरमा बनाने की आसान विधि:
- लंच या डिनर में स्वाद से भरा नवरतन कोरमा बनाने के लिए काजू, बादाम और खरबूजे के बीज पानी में भिगोकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इन्हें पानी से निकालें और पहले बादाम का छिलका उतार लें।
- इसके बाद सभी चीजों को मिक्सर में डालकर ग्राइंड करें और पेस्ट तैयर कर लें।
- अब तैयार पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें।
- फिर टमाटर, प्याज, बीन्स, गाजर, आलू और शिमला मिर्च के टुकड़े काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
- इसमें बारीक कटी प्याज डालें और मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- प्याज जब सुनहरा हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर मिक्स करें और सॉट करें।
- फिर टमाटर डालकर भूनें, जब टमाटर नरम हो जाएं तो कड़ाही में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काजू-खरबूजे का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद एक चौथाई कप पानी डालकर पकाएं।
- मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद सारी कटी हुई सब्जियां डालें।
- फिर एक कप पानी और नारियल का दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद कड़ाही को ढककर सब्जी को 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- बीच-बीच में सब्जी चलाते भी रहें।
- इस बीच एक छोटे पैन में घी गर्म करें और इसमें काजू डालकर उन्हें फ्राई कर लें।
- अब काफी एक कटोरी में निकाल लें।
- जब सब्जी पककर नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और सब्जी एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
- इसके ऊपर फ्राइड काजू, अनार दाने और किशमिश डालकर गार्निश करें।
- टेस्टी नवरतन कोरमा सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- इसे पराठे, नान या चावल के साथ परोसें।
लंच या डिनर में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में नवरतन कोरमा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी नवरतन कोरमा की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Caramel Kheer Recipe: लंच या डिनर में खाना है टेस्टी तो ऐसे बनाएं कैरेमल खीर की रेसिपी
Bread Paneer Pizza Pop Recipe: डिनर में बनाएं पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी, जानें बनाने तरीका
Masala Bread Recipe: अगर घर में बची हैं ब्रेड तो बनाएं मसाला ब्रेड की एक स्वादिष्ट रेसिपी
Bread Upma Recipe: नाश्ते के लिए ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, स्वाद सभी को आएगा पसंद
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

