Search

Home / hindi recipe / Caramel Kheer Recipe: लंच या डिनर में खाना है टेस्टी तो ऐसे बनाएं कैरेमल खीर की रेसिपी

Caramel Kheer Recipe

Caramel Kheer Recipe: लंच या डिनर में खाना है टेस्टी तो ऐसे बनाएं कैरेमल खीर की रेसिपी

Marketing Team | जुलाई 10, 2023

मेहमानों के घर आने पर अगर आप डेजर्ट में चावल की खीर सर्व करना चाहते हैं तो खीर को कुछ स्पेशल टेस्ट और डिफरेंट लुक देने के लिए इस बार कैरेमल खीर की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे खाने के बाद लोग आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।

 

Caramel Kheer Recipes

 

साथ ही आपको बता दें कि कैरेमल खीर की रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने और देखने में भी काफी शानदार लगता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कैरेमल खीर की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं कैरेमल खीर की रेसिपी- How to Make Caramel Kheer Recipe

सामग्री:

  • चावल- एक बाउल भीगा हुआ
  • फुल क्रीम दूध- एक लीटर
  • काजू-बादाम-पिस्ता कटे हुए जरूरत के अनुसार
  • एक कप चीनी
  • आधा चम्मच घी और आवश्यकतानुसार पानी

कैरेमल खीर बनाने का आसान तरीका:

  • कैरेमल खीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर दो मिनट के लिए रोस्ट कर लें।
  • अब इनको साइड में कर दें और पैन में दूध गर्म करने के लिए रख दें।
  • दूध को कुछ देर तक गर्म होने दें फिर इसमें दो-तीन हरी इलायची का पाउडर और केसर के कुछ रेशे डाल दें।
  • अब भीगे हुए चावल को दूध में डालें और लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाये और चावल अच्छी तरीके से पक न जाएं।
  • अब कैरेमल बनाने के लिए गैस पर दूसरी ओर पैन रखें और इसमें चीनी डालकर एक छोटा चम्मच पानी मिक्स कर दें।
  • इस समय गैस की फ्लेम को मध्यम हाई पर रखें और चीनी को पिघलने दें।
  • इसको लगातार चलाते रहें और जैसे ही चीनी का रंग बदलना शुरू हो इसमें दो-तीन चम्मच पानी और मिक्स कर दें।
  • फिर एक मिनट तक इसको और पकाकर गैस बंद कर दें।
  • फिर इस कैरेमल को पक रही खीर में एड कर दें और चार-पांच मिनट खीर को और पका लें।
  • अब खीर में रोस्ट किये हुए ड्राई फ्रूट्स एड करें और ठंडा होने के बाद इसको कूल-कूल सर्व करें।

 

 

 

 

 

अगर आप कुछ अलग तरह का खीर खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में कैरेमल खीर की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी कैरेमल खीर की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Pahadi Raita Recipe: गर्मी में पुलाव और परांठे के साथ खाएं लहसुन-खीरे का पहाड़ी रायता, जानें

Khire Khane ke Fayde or Nuksan: खीरे खाने के फायदे और नुकसान, जानें कैसे?

Rabri Kheer Recipe: अगर मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं रबड़ी खीर रेसिपी, जानें तरीका

Anjeer Kheer Recipe: ब्लड शुगर को करना है कंट्रोल तो बनाएं अंजीर खीर रेसिपी, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *