Search

Home / hindi recipe / Rabri Kheer Recipe: अगर मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं रबड़ी खीर रेसिपी, जानें तरीका

Rabri Kheer Recipe: अगर मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं रबड़ी खीर रेसिपी, जानें तरीका

Marketing Team | फ़रवरी 23, 2023

पारंपरिक खीर का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। साथ ही अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो रबड़ी खीर का ज़ायका आपने मुंह में अलग ही मिठास घोल देगा। साथ ही स्वीट डिश का नाम रबड़ी खीर सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे बनाने के लिए खीर में रबड़ी का प्रयोग किया जाता है, रबड़ी खीर का गाढ़ापन मुंह में घुलकर अलहदा सा एहसास कराता है।

 

Rabri Kheer Recipe

 

रबड़ी खीर का स्वाद बड़ों के साथ ही बच्चों को भी काफी भाता है। साथ ही इस रबड़ी खीर बनाने के लिए काफी ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है रबड़ी खीर की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं रबड़ी खीर की रेसिपी (How to Make Rabri Kheer Recipe)

 

सामग्री:

 

  • चावल- 1/4
  • दूध- 2 लीटर
  • काजू- 10 से 12
  • बादाम- 10 से 12
  • पिस्ता- 10 से 12
  • इलायची- 1/4 टी स्पून
  • चीनी- 1/2 कप
  • देसी घी- 1 टेबल स्पून

रबड़ी खीर बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले स्वादिष्ट रबड़ी खीर बनाने के लिए एक लीटर दूध लेकर कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • दूध जब तक गर्म हो रहा है तब तक चावल को साफ कर धोएं और उन्हें पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब चावल को कम से कम आधा घंटे तक पानी मे भिगोकर रखना है।
  • दूध को गर्म करने के दौरान चलाते रहें और जब उसमें उबाल आ जाए तो उसमें पड़ने वाली मलाई को कड़ाही के किनारों पर चिपकाते जाएं।
  • दूध को तब तक उबालें जब तक कि वह आधा न रह जाए और उसमें पड़ने वाली मलाई को किनारों पर चिपकाते जाएं।
  • दूध जब आधा रह जाए तो सारी मलाई को दूध में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इस तरह खीर के लिए रबड़ी तैयार हो जाएगी।
  • अब रबड़ी को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
  • अब दूसरी कड़ाही लेकर उसमें 1 टेबल स्पून देसी घी डालकर गर्म करें।
  • घी पिघलने के बाद उसमें कटे हुए काजूब और बादाम डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें।
  • ड्राई फ्रूट्स फ्राई होने के बाद प्लेट में निकाल लें और ठंडे होने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब कड़ाही को कपड़े से पोछें और उसमें बाकी बचा एक लीटर दूध डालकर उबालें।
  • दूध जब उबलना शुरू हो जाए तो उसमें भिगोये चावल दरदरे पीसकर डाल दें।
  • अब खीर को बड़े चम्मच की मदद से चलाते हुए पकने दें।
  • 2 से 3 मिनट बाद खीर में काजू और बादाम डालकर उबालें।
  • जब चावल अच्छे से पक जाएं तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर मिक्स कर दें।
  • खीर जब बन जाए तो उसमें तैयार की गई रबड़ी डालें और 2 से 3 मिनट तक और पकाएं और इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • स्वाद से भरपूर रबड़ी खीर बनकर तैयार हो गई है।
  • इसे गरमा-गरम सर्व करें या फिर फ्रिज में 1 घंटे तक रखने के बाद ठंडी-ठंडी रबड़ी खीर का मज़ा लें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आपका मन मीठा खाने का कर रहा है, तो आज ही अपने किचन में रबड़ी खीर की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी रबड़ी खीर की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Anjeer Kheer Recipe: ब्लड शुगर को करना है कंट्रोल तो बनाएं अंजीर खीर रेसिपी, जानें विधि

Gajar ki Kheer Recipe: घर में मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं गाजर की खीर, जानें कैसे?

Apple Kheer Recipe: अपने घर में ऐसे बनाएं सेब की खीर, जानें बनाने का आसान तरीका

Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *