Search

Home / hindi recipe / Bread Upma Recipe: नाश्ते के लिए ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, स्वाद सभी को आएगा पसंद

Bread Upma Recipe

Bread Upma Recipe: नाश्ते के लिए ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, स्वाद सभी को आएगा पसंद

Marketing Team | जुलाई 11, 2023

सुबह की चाय के साथ ब्रेड अक्सर खाई जाती है। बहुत से लोग ब्रेड को रोस्ट करके भी खाते हैं। अगर आप नाश्ते में ब्रेड खाते हैं तो इस बार सिंपल ब्रेड खाने के बजाय ब्रेड से बना उपमा ट्राई कर सकते हैं। साथ ही ब्रेड उपमा काफी टेस्टी फूड डिश है और इसका स्वाद बच्चों को भी काफी पसंद आएगा। मिनटों में तैयार होने वाला ब्रेड उपमा ब्रेकफास्ट के लिए एक अच्छा विकल्प है।

 

Bread Upma Recipes

 

आप अगर रूटीन नाश्ता कर करके बोर हो चुके हैं तो भी ब्रेड उपमा की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। सुबह का वक्त सभी के लिए काफी बिजी रहता है, ऐसे में मिनटों में बनने वाला नाश्ता सभी को पसंद आता है। ब्रेड उपमा काफी कम वक्त में बन भी जाता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं ब्रेड उपमा की रेसिपी

कैसे बनाएं ब्रेड उपमा की रेसिपी- How to Make Bread Upma Recipe

सामग्री:

  • ब्रेड के टुकड़े- 3 कप
  • राई- 2 टी स्पून
  • कढ़ी पत्ते- 1 टेबल स्पून
  • अदरक कटा- 1 टी स्पून
  • प्याज कटा- 1/2 कप
  • टमाटर कटा- 1 कप
  • हरी मिर्च कटी- 2 टी स्पून
  • टमाटर केचप- 2 टेबल स्पून
  • लहसुन कटा- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • नींबू रस- 2 टी स्पून
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

ब्रेड उपमा बनाने की आसन विधि:

  • स्वाद में लाजवाब ब्रेड उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के टुकड़े कर लें।
  • आप चाहें तो ब्रेड के चारों को किनारों को काटकर अलग कर सकते हैं।
  • इसके बाद टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, लहसुन बारीक-बारीक काट लें।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • अब तेल गर्म होने के बाद राई डालकर चटकाएं।
  • जब राई चटकने लगे तो कड़ाही में कढ़ी पत्ते, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और बारीक कटी प्याड डालकर भूनें।
  • अब प्याज को 1 से 2 मिनट तक भूनने के बाद कड़ाही में बारीक कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद 2 टेबल स्पून पानी डालकर 2 से 3 मिनट तक सभी चीजों को पकने दें।
  • इस दौरान चम्मच की मदद से सामग्रियों को मैश कर लें।
  • अब इसमें ब्रेड के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से मिलाते हुए मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • अब ब्रेड उपमा में ऊपर से धनिया पत्ती डालें।
  • अब आपका टेस्टी ब्रेड उपमा सर्व करने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

सुबह में चाय के साथ कुछ स्पेशल खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में ब्रेड उपमा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी ब्रेड उपमा की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Corn Paratha Recipe: नाश्ते या डिनर में टेस्टी खाने का मन हो तो बनाएं कॉर्न पराठा, जानें तरीका

Aloo Uttapam Recipe: नाश्ते में साउथ इंडियन खाना है तो बनाएं आलू उत्तपम की रेसिपी, जानें विधि

कस्टर्ड और ब्रेड का यह फ्यूज़न आपके बोरिंग नाश्ते को बना सकता है मजे़दार

Egg Chapati Recipe: ब्रेड अंडा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी, जानें कैसे?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *