Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

नीना गुप्ता ने कैसे जुगाड़ से पीस लिया जीरा बिना किसी उपकरण के?

Neena Gupta Ne Peesa Jeera

अभिनेत्री नीना गुप्ता आज के समय में बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अदाकाराओं में से एक मानी जाती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, और सोशल मीडिया पर नीना अक्सर अपने फैन्स के साथ रूबरू होने के अलावा लाइफ हैक्स भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुकिंग के लिए बिना किसी उचित उपकरण के ज़ीरा पीसने का ‘जुगाड़’ शेयर किया। आइये जानते हैं कि नीना को क्यों ज़रूरत पड़ी जीरा पीसने की और बिना किसी उचित उपकरण के अभाव में उन्होंने कैसे काम चलाया? 

इस तरह नीना गुप्ता ने थर्मस से पीस लिया जीरा

नीना गुप्ता इन दिनों अमेरिका में एक नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उन्हें कुकिंग के लिए पिसे हुए जीरे की आवश्यकता थी। जाहिर तौर पर अमेरिका में भारतीय कुकिंग स्टाइल के अनुसार जीरा पीसने के लिए सिल-बट्टा मिलना तो मुश्किल था, इसलिए नीना ने ‘जुगाड़’ से काम चलाया। नीना ने वीडियो में बताया कि सिके हुए जीरे को पीसने के लिए उन्होंने पहले तो पानी की बोतल का इस्तेमाल किया पर उससे काम नहीं बना, इसलिए उन्होंने थर्मस का सहारा लिया।

थर्मस से जीरा पीसने के लिए नीना ने सिके हुए जीरे को किचन स्लैब पर रखकर ऊपर से उसे थर्मस से क्रश किया। इस तरह थर्मस को जीरे पर रोल करने से जीरा एकदम बारीक और दरदरा पिस गया जैसी की कुकिंग में आवश्यकता होती है। नीना का ये लाइफ हैक सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 14000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नीना इससे पहले चपाती से बना देसी पिज़्ज़ा, और अपच से बचने का घरेलू नुस्खा जैसी जानकारी भी शेयर कर चुकी हैं। 

 

 

आप भी शेयर कीजिये इस आर्टिकल और लाइफ हैक को अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Ajwain Benefits in Hindi: अजवाइन के 10 फायदे जो प्रेगनेंसी के बाद आपको रखेंगे एक दम फिट

नीना गुप्ता ने कैसे जुगाड़ से पीस लिया जीरा बिना किसी उपकरण के?

स्वास्थ्य के लिए जीरा के फायदे जो आप नहीं जानते!- 8 uses of jeera

Ajwain Benefits in Hindi: जानिए अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।