साउथ इंडियन खाने के शौकीन लोग अक्सर नाश्ते में इडली खाना पसंद करते हैं। ऐसे में चावल की इडली तो आपने कई बार खाई होगी मगर क्या आप प्रोटीन इडली बनाने की रेसिपी जानते हैं?
दरअसल, मूंग दाल को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में मूंग दाल की इडली बनाकर आप स्वादिष्ट और प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठा सकते हैं।
कैसे बनाएं प्रोटीन इडली की रेसिपी- How to Make Protein Idli Recipe
सामग्री:
- मूंग दाल- 2 ½ कप
- अदरक- ¾
- हरी मिर्च- 2 से 3
- हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
- दही- 2 चम्मच
- इनो का पैकेट- 1
- तेल- 1 चम्मच
- सरसों- 1 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- उरद की दाल- ½ चम्मच
- करी पत्ता- 10 से 12
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया
- चकुंदर
प्रोटीन इडली बनाने की रेसिपी
- प्रोटीन इडली बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 5 से 6 घंटे तक भिगो दें।
- वहीं आप मूंग दाल को रात भर पानी में भिगो कर छोड़ सकते हैं।
- इसके बाद भीगी हुई मूंग दाल को धोकर मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर पीस लें।
- अब ध्यान रहे कि ये पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
- अब मूंग दाल के पेस्ट को बॉउल में पलट दें।
- फिर इसमें दही एड करें, वहीं तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें।
- अब पैन में सरसों, हींग, उरद की दाल और करी पत्ता डालकर भूनें।
- फिर इसे मूंग दाल के पेस्ट में मिक्स कर दें।
- आखिर में हरा धनिया डालें।
- फिर इसमें इनो और हल्का सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब बस आपका इडली का बैटर तैयार हो जाएगा।
- अब इडली मेकर के सांचे में तेल लगाएं।
- फिर इस पर कद्दूकस किया हुआ चकुंदर रखें और ऊपर से इडली का बैटर डालकर इडली मेकर के सभी सांचों को भर दें।
- अब इडली को अच्छी तरीके से बेक कर लें।
- कुछ देर बाद इसे निकालकर चेक करें।
- अब आपकी सॉफ्ट और स्पंजी इडली तैयार हो जाएगी।
- आप इसे नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप साधारण इडली खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में प्रोटीन इडली की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस इडली को अपने घर में आसानी से बना सकते है, साथ ही ये इडली खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस प्रोटीन इडली का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Poha Cutlet Recipe: सिंपल पोहा खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार बनाएं पोहा कटलेट, जानें विधि
Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो
Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि
Poha Mungfali Til Laddu Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं पोहा मूंगफली तिल के लड्डू, जानें विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

