भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार जल्द ही आने वाला है। यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल भाई-बहन को स्नेह की डोर से बांधने वाला यह त्योहार भद्रा का साया होने की वजह से 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन के दिन बहनें भाईयों की कलाई पर प्यार का धागा बांधकर उनका मुंह मीठा करवाती हैं। अगर आप इस साल अपने भाई का मुंह मीठा करवाने के लिए बाजार की नहीं बल्कि खुद अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाना चाहती हैं तो ट्राई करें मूंग दाल लड्डू की ये टेस्टी रेसिपी।
रक्षाबंधन पर कैसे बनाएं मूंग दाल लड्डू की रेसिपी- How to Make Rakhi Special Moong Dal Laddu Recipe
सामग्री:
- मूंग दाल- 1 कप
- चीनी- 1/4 कप, पीसी हुई
- देसी घी- 1/4 कप
- ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
मूंग दाल लड्डू बनाने का आसान तरीका:
- मूंग दाल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मूंग दाल डालकर उसे मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनने के बाद गैस बंद करके दाल को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब दाल को ठंडी होने पर उसे मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें।
- अब दाल के लड्डू बनाने के लिए एक पैन में दाल का पाउडर डालकर उसे लगातार 10 मिनट तक चलाते हुए अच्छी तरह भून लें।
- जब दाल पैन से अलग होने लगे, तो समझ जाएं कि दाल अच्छी तरह भूनकर तैयार हो चुकी है।
- अब इस मिक्सचर को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी, डाई फ्रूट और घी मिलाकर इससे लड्डू बनाएं।
- अब लड्डू को गार्निश करने के लिए उसके ऊपर कटे मेवे चिपका दें।
- अब आपका टेस्टी मूंग दाल लड्डू बनकर तैयार है।
अगर आप भी इस रक्षाबंधन में मूंग दाल का लड्डू बनाना चाहती है, तो आज ही अपने किचन में इस मूंग दाल के लड्डू रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है, साथ ही ये खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Pineapple Halwa Recipe: रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करवाएं पाइनएप्पल हलवे के साथ, जानें
Raksha Bandhan Recipes: 10 स्पेशल मिठाइयों के साथ इस रक्षाबंधन कुछ मीठा हो जाये
Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी
Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि
Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

