Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Rujutas Body Weight Facts: रुजुता दिवेकर के 3 सुझाव जिनसे कभी नहीं बढ़ेगा अनचाहा वज़न

Rujutas Body Weight Facts

कई बार लोग अपने बढ़े हुए वज़न को लेकर काफ़ी परेशान रहते हैं और निराशाओं से घिर जाते हैं। ऐसे में उन्हें फ़िटनेस काउन्सलिंग की आवश्यकता हो सकती है। हाल ही में मशहूर न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रुजुता ने बढ़े हुए वज़न के बारे में ऐसे तीन तथ्य बताएं, जिन्हें जानकार अपने बढ़े हुए वज़न को लेकर परेशान रहने वाले लोगों को ज़रूर थोड़ी राहत मिलेगी। क्या है पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर की वो तीन बातें, आइए जानते हैं विस्तार से।

बॉडीवेट से जुड़े तीन तथ्य जो आपको पता होनें चाहिए:

रुजुता ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि अगर आप किसी वेटलॉस प्रोग्राम का हिस्सा हैं, या फिर रोज़ अपना वज़न चेक करना आपका रूटीन बन चुका है, तो हमेशा ये तीन बातें अपने दिमाग़ में ज़रुर रखें:- 

रुजुता के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आपका वज़न आपके मोटापे और फ़िटनेस का प्रमाण नहीं है। यानि कि यह आपके वज़न पर निर्भर नहीं करता कि आप कितने मोटे हैं और कितने फ़िट हैं। इस तथ्य के अनुसार यदि आपका वज़न ज़्यादा है तो आपको मोटापे भ्रम नहीं पालना है। कई लोग ज़्यादा या कम वज़न होने के बाद भी बेहद फ़िट हो सकते हैं। 

2. दूसरा फ़ैक्ट जो रुजुता ने शेयर किया वो ये कि हमारा बॉडी वेट समय के अनुसार व उम्र के अनुसार बदलता रहता है। यानि दिन में वज़न करने पर आपका वज़न ज़्यादा आ सकता है और रात में कम। इसके साथ आपका वज़न आपकी उम्र पर भी निर्भर करता है, और इसका आपकी फ़िटनेस से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में बढ़े वज़न को लेकर परेशान न हों। 

3. रुजुता ने तीसरी और महत्वपूर्ण बात जो वेटलॉस को लेकर बताई, वो ये कि आप किसी भी वज़न के साथ हेल्दी और फ़िट रह सकते हैं। यानि कि आपकी फ़िटनेस आपके वज़न से ज़्यादा आपके द्वारा की गयी शारीरिक मेहनत, खान-पान और वर्क आउट पर निर्भर करती है, ना कि वज़न पर।

 

शेयर कीजिए ये आर्टिकल अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ, और ऐसी ही अनमोल जानकरी के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

वजन घटाने से सम्बंधित मन में आने वाले 5 आम सवाल

गर्मियों में क्या खाकर बढ़ा सकते हैं आप वजन? जानिए गर्मियों के लिए वेट गेन डाइट प्लान!

Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।