Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Cabbage Benefits: पत्ता गोभी के ये 8 फायदे आपको हैरत में डाल देंगे, जानें क्यों?

जानिए पत्ता गोभी के फायदे

सब्जियां शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने का अच्छा माध्यम हैं। साथ ही सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होती हैं। ऐसी ही एक सब्जी पत्ता गोभी भी है, जो विभिन्न रंगों और आकार में मिलती है। दुनिया भर में इसका इस्तेमाल कई तरह के लजीज व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह पत्ता गोभी स्वाद देने के साथ ही कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकती है।

 

 

यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस आर्टिकल में आपको पत्ता गोभी के फायदे और सेहत के लिए होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि क्या पत्ता गोभी खाने से गैस बनती है? पत्ता गोभी में कौन-कौन से विटामिन होते है? क्या पत्ता गोभी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है? पत्ता गोभी खाने से क्या लाभ होता है? जैसे कई सवालों का जबाव देने इस ब्लॉग में आये है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है पत्ता गोभी के फायदे और इसके पोषक तत्वों के बारे में।

पत्ता गोभी क्या है? (What is Cabbage?)

पत्ता गोभी एक प्रकार की सब्जी है, जिसे बंद गोभी के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे कैबेज कहा जाता है। साथ ही पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका ओलेरेसिया है। इसका आकार गोल व हल्का लंबा हो सकता। यह बैंगनी (रेड कैबेज), गहरे हरे या हल्के हरे रंग में मिलती है। यह एक छोटे और मजबूत डंठल में फूल की तरह उगती है। साथ ही इसे सलाद की तरह और पकाकर सब्जी के रूप में खाया जा सकता है।

क्या पत्ता गोभी सेहत के लिए अच्छा है?

पत्ता गोभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से अल्सर, मोतियाबंद, पाचन और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं रहती हैं। साथ ही ये उन सब्जियों में से एक मानी जाती है जो इम्यूनिटी बूस्ट करती है। साथ ही ये सब्जी सल्फोराफेन और एंटी- ऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है।

पत्ता गोभी के फायदे (Cabbage Benefits in Hindi)

1. वजन घटाने में है मददगार:

अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो पत्ता गोभी का सूप ट्राई कर सकते है। क्योंकि यह सूप बहुत जल्दी वजन कम करता है। साथ ही इस सूप का सेवन करने से एक हफ्ते में 4 किलो तक वजन कम हो सकता है। हालांकि वजन कम करने के लिए पत्ता गोभी सूप पीना चाहिए या नहीं, इस बात को लेकर लोगों के मिले-जुले विचार हो सकते हैं। साथ ही इस सूप में कम कैलोरी होती हैं और इसका सेवन करने से भूख भी मिट सकती है। इसके अलावा यह एक स्नैक के रूप में भी काम आता है। इसलिए अगर आप कम समय में ज्यादा वजन कम करना है, तो यह सूप बेस्ट है।

2. त्वचा के लिए अच्छा है पत्ता गोभी:

पत्तागोभी विटामिन सी से भरपूर होती है, जिसमें अद्भुत एंटी-एजिंग प्रभाव होते हैं और आपको स्वस्थ और चमकती त्वचा पाने में मदद मिलती है। साथ ही पत्तागोभी के रस में विटामिन ए होता है, जो आपकी त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए विटामिन डी के साथ काम करता है। साथ ही यह आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पराबैंगनी किरणों द्वारा विनाश से भी बचाता है।

3. अल्सर में है लाभदायक:

पत्ता गोभी में पाया जाने वाला ग्लूटामाइन नामक पदार्थ हमें पेप्टिक अल्सर जैसे बिमारी से बचाने का काम करता है। इसके सेवन से अल्सर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसलिए अल्सर के मरीजों को इसका इस्तेमाल अपने आहार में करना चाहिए।

4. आंखों की देखभाल करता है पत्ता गोभी:

कच्चा पत्ता गोभी का पत्ता बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है और इसलिए, आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छा है। साथ ही वृद्ध लोग मैकुलर डिजनरेशन से अपनी आंखों की रक्षा के लिए अपने आहार में पत्ता गोभी सहित तेजी से बढ़ रहे हैं और मोतियाबिंद की शुरुआत में भी देरी कर रहे हैं। इसके अलावा, बीटा-कैरोटीन प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को भी कम करता है।

5. कब्ज में है फायदेमंद:

कब्ज की भी शिकायत होने पर पत्ता गोभी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पत्ता गोभी फाइबर से भरपूर होती है, जो मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए:

पत्ता गोभी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकती है। इसी वजह से बंद गोभी खाने के फायदे में इम्यून सिस्टम को भी गिना जाता है। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कैबेज जूस का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, पत्ता गोभी जैसा ही दिखने वाला इसी परिवार का ब्रसल स्प्राउट भी विटामिन-सी और विटामिन-के से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।

7. दिल के लिए है फायदेमंद:

दिल की बीमारी में भी पत्ता गोभी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पत्ता गोभी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल होता है।

8. मांसपेशियों को रखें स्वस्थ:

पत्ता गोभी में लैक्टिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाए जाने के कारण ये मांसपेशियों को चोटिल होने से बचाता है। इसके साथ ही ये उन्हें स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में भी सहायक सिद्ध होता है। इसलिए आपको इसका नियमित सेवन करना चाहिए।

पत्ता गोभी के पोषक तत्व (Cabbage Nutritional value)

पत्ता गोभी के फायदे जानने के बाद अब जानिए इसके पोषक तत्वों के बारे में।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 में

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों पत्ता गोभी जितना खाने में स्वादिष्ट लगता है, उससे कही ज्यादा हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद भी है। क्योंकि इस पत्ता गोभी के फायदे कई है। साथ ही ये कई तरह की बीमारियों में भी कारगार है। इसलिए आप आज से ही इस पत्ते गोभी को अपने आहार में लेना शुरू कर सकते है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी गोभी पत्ते के फायदे के बारे में जान जाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

जानिए फूल गोभी के 7 फायदे और उपयोग- Cauliflower Benefits (Phool Gobhi) in Hindi

Sweet Potato Benefits: जानिए शकरकंद खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!

Vitamin B12 Food: वेज और नॉनवेज खाने वाले इस डाइट से पूरी करें विटामिन बी-12 की कमी

Black Rice Benefits: काले चावल को क्यों करें डाइट में शामिल, यहां जानें 6 कमाल के कारण

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।