आपने भी इन दिनों काले चावलों के बारे में सुना होगा। ऐसे में आपके मन में भी ये विचार जरूर आता होगा कि आखिर ब्लैक राइस यानी काले चावल क्या होते हैं और इन्हें खाने से क्या फायदे मिलते है। दरअसल काले-बैंगनी रंग के इन चावलों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इन्हें बेहद हेल्दी माना जाता है। साथ ही ये पचने में आसान होते हैं और कई बीमारियों से शरीर को बचाते भी है।
इसी वजह से आज हम बेटर बटर के इस लेख में काले चावल के क्या फायदे है, काला चावल बनाने की विधि क्या है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि क्या काला चावल वजन कम करने के लिए सही है? क्या काला चावल सेहत के लिए अच्छा है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में हम आये है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है काले चावल के फायदे के बारे में।
Table of Contents
काला चावल एक ऐसा अनाज, जिसे आज भी ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में पाया जाने वाला काला चावल पोषक तत्वों का खजाना है। इसे मुख्यतौर पर मणिपुर में उगाया जाता है। काले चावल के बारे में बेशक ज्यादा लोगों को जानकारी न हो, लेकिन इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को कई बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। साथ ही काले चावल के पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर एजेंट के गुण पाए जाते है। इसके अलावा काला चावल प्रोटीन, आयरन और फाइबर का खजाना माना जाता है। साथ ही ये सभी चीजें शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मददगार होता है।
काले चावल सेहत के लिए उपयोगी हो सकते है। यहां हम ब्लैक राइस के फायदे विस्तार से बता रहे हैं। वहीं, ध्यान रहे कि काले चावल का सेवन किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है, बल्कि यह नीचे बताई गईं शारीरिक समस्याओं से बचाव और उनके लक्षणों को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है।
काले चावल में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि काले चावल का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
अन्य चावलों की तुलना में काला चावल प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। साथ ही 100 ग्राम काले चावल में 9 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि ब्राउन चावल के लिए 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जो लोग वजन घटाने की चाह रखते हैं उन्हें काला चावल खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही काला चावल खाने से त्वचा की चमक भी बढ़ने लगती है।
काले चावल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। ये चीजें वजन घटाने और शरीर को पतला रखने में फायदेमंद माना जाता है। जो लोग जिम, योग और एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें भी काले चावल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
काले चावल में पाए जाने वाला ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही काले चावल में पाए जाने वाला एंथोसायनिन आंखों के अच्छा माना जाता है। नियमित तौर पर काले चावल का सेवन करने से मोतियाबिंद और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसे जोखिमों को भी रखने में मदद मिलती है।
काला चावल ग्लूटेन फ्री अनाज होता है, इसलिए इसे पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती है। काले चावल का सेवन करने से गैस, पेट में दर्द और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। जिन लोगों को खाना पचाने में परेशानी होती है, उन्हें भी काले चावल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
टाइप 2 डायबिटीज डाइट में काले चावल का उपयोग प्रभावकारी हो सकता है। दरअसल, ब्लैक राइस में मौजूद एंथोसायनिन ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकता है। एंथोसायनिन, इन्सुलिन रेजिस्टेंस में सुधार का काम कर सकता है। साथ ही इन्सुलिन रेजिस्टेंस वह स्थिति है, जब शरीर की कोशिकाएं इन्सुलिन को सही प्रतिक्रिया नहीं देती हैं। इसके अलावा, एंथोसायनिन, बीटा कोशिकाओं में सुरक्षा कर, इंसुलिन को बनने में मदद कर और छोटी आंत में शुगर के पाचन को कम कर ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने का काम कर सकता है।
अब हम आसान तरीके से काले चावल को पकाने की विधि बता रहे हैं। नीचे पढ़ें कैसे बनते हैं काले चावल:
अब जानिए ब्लैक राइस के पौष्टिक तत्वों के बारे में।
पौष्टिक तत्व प्रति 100 ग्राम में:
प्रिय पाठकों हमने इस लेख में आपको काले चावल के फायदे और उससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दे दी है। साथ ही ब्लैक राइस क्या है और ब्लैक राइस के फायदे जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगे। साथ ही इस लेख में दिए गए टिप्स को अपनी जीवन शैली में जरूर शामिल करें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी काले चावल के फायदे के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Peanut Rice Recipe: बचे हुए चावल से अपनी रसोई में झटपट बनाएं पीनट राइस, जानें पूरी विधि
Chinese Fried Rice: बासी चावल का ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा फ्राइड राइस, जानें पूरी रेसिपी
Rice Ke Pakode: ब्रेकफास्ट में ट्राई करना चाहते हैं कुछ नया तो घर में बनाएं चावल के पकौड़े
लाजवाब रूप में आया यह राइस बॉल बना रहा है सबको दीवाना
Brown Rice Recipe In Hindi: जानिए ब्राउन राइस बनाने की विधि और सफेद चावल की तुलना में इसके फायदे!
Perfect Biryani Tips: स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए कैसे करें चावल का चुनाव? जानें यहां
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)