Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Chia Seeds Benefits in Hindi: जानिए चिया सीड्स के 6 बेहतरीन फ़ायदे, उपयोग और नुकसान!

Chia Seeds Benefits In Hindi

एक कहावत है, छोटा पैकेट बड़ा धमाका’, यह डायलॉग चिया बीज पर बिल्कुल फिट बैठता है। साथ ही अगर चीया के बीज के लिए यह कहा जाए कि ‘देखन में छोटन लगे, असर करे भरपूर’, तो भी यह गलत नहीं होगा। इसलिए इस छोटे से दिखने वाले चीया के बीज असल में गुणों का खजाना हैं। यह शारीरिक रूप से हेल्दी रखने के साथ-साथ कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

 

 

यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में चिया बीज के फायदे और स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि चिया सीड्स कब खाना चाहिए? मधुमेह में चिया के बीज फायदेमंद है? आपको एक दिन में कितना बीज खाना चाहिए? कैसे वजन घटाने के लिए चिया बीज का उपयोग किया जा सकता है? जैसे कई सवालों के जबाव इस ब्लॉग में देने वाले है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है, चिया बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।

 

चिया बीज क्या है? (What is Chia Seeds?)

कई सारे लोगों को यह गलतफहमी होती है कि चीया बीज और तुलसी के बीज एक ही हैं। लेकिन यह सच नहीं है। क्योंकि चिया बीज को वैज्ञानिक रूप से साल्विया हर्पेनिका के नाम से जाना जाता है। साथ ही ये बीज मुख्य रूप से मैक्सिको में पाए जाते हैं। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि चिया बीज को सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही इसके बीज काले, सलेटी और सफेद रंग के होते हैं।

चिया बीज के फायदे (Chia Seeds Benefits in Hindi)

चिया बीज में मौजूद औषधीय गुणों के कारण ही चिया के बीज के फायदे ई हैं, जो हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसलिए आज यहां हम चिया बीज से होने वाले इन सभी फायदों को विस्तार से बताने वाले है।

1. वजन घटाने में मददगार:

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। जिसके सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है क्योंकि जब पाचन तंत्र सही रहता है, तो आप तेजी से खाने को पचा पाते है। साथ ही इससे अपच, कब्ज और गैस की समस्या में भी राहत मिलती है।

2. हड्डियों को बनाए मजबूत:

चिया बीज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों से संबंधित कई बीमारियां भी इससे दूर होती है। चिया सीड में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियों तो मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इसे आप स्मूदी या फलों के साथ भी खा सकते हैं।

3. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:

चिया सीड्स में प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा ग्लोइंग और बेदाग नजर आती है। दरअसल प्रोटीन ऊतकों के रखरखाव और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही बढ़ती उम्र की झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करता है। इसके अलावा चिया सीड्स बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

4. कोलेस्ट्रोल कम करे:

चिया सीड के सेवन से कोलेस्ट्रोल और हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स कर एक्सट्रा फैट को शरीर से बाहर निकाल सकता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा संतुलित रहती है।

5. अच्छी नींद के लिए जरूरी:

कई लोगों को अनिंद्रा और तनाव जैसी कई परेशानियां होती है, जिसकी वजह से उनके सेहत पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में चिया सीड का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल चिया सीड में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से चिंता, तनाव और अनिद्रा की समस्या कम हो सकती है। इससे हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम हो सकता है।

6. मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक:

डायबिटीज जैसी भयानक बीमारी की रोकथाम में भी चिया के बीज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व खून में बड़े हुए शुगर की मात्रा को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह डायबिटीज को कम करने में कितने सक्षम है यह कहना मुश्किल है और इसके ऊपर कई शोध भी चल रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है की इसके सेवन से डायबिटीज को नियंत्रित करने में थोड़ी बहुत मदद जरूर मिल सकती है।

चिया बीज के पौष्टिक तत्व (Chia Seeds Nutrition)

चिया के बीज के फायदे के बाद अब जानिए चिया बीज के पौष्टिक तत्व के बारे में।

पोषक तत्व-                            यूनिट                मात्रा प्रति 100 ग्राम

मिनरल:

विटामिन:

लिपिड:

 

चिया बीज का उपयोग (Chia Seeds Uses)

चिया बीज के फायदे और पौष्टिक तत्वों के बारे में जानने के बाद अब वक्त है चिया बीज के सेवन के बारे में जानने का। आप इसे अपने प्रतिदिन के भोजन में शामिल कर सकते हैं। नीचे हम बता रहे हैं कि चिया बीज कैसे खाएं? चिया बीज का सेवन आप तीन तरीके से कर सकते हैं।

1. दही के साथ चिया बीज:

नाश्ते में चिया सीड को दही में मिलाकर खाना इसके सेवन का सबसे आसान तरीका है। इस बीज को अपनी स्मूदी में मिलाकर भी खा सकते हैं। अन्य खाद्य पदार्थों में भी चिया बीज को छिड़ककर खा सकते हैं। चिया बीज को सूप या सॉस में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। यहां तक कि इसे दलिये में भी मिलाया जा सकता है।

2. चिया सीड का पाउडर बनाकर खाएं:

चिया बीज का पाउडर बनाकर भी उसका सेवन किया जा सकता है। इसे कॉफी ग्राइंडर में आसानी से पीस सकते हैं। ध्यान रहे कि इससे पहले थोड़ा चावला पीस लें, ताकि ग्राइंडर साफ हो जाए और चिया सीड में कॉफी की महक न आए। पीसने के बाद इसका पाउडर थोड़ा चिपचिपा लग सकता है और दांतों पर चिपक सकता है, लेकिन इससे आपको इसमें मौजूद सारे पोषक तत्व मिलेंगे।

3. पानी में भिगोकर चिया बीज का करें सेवन:

चिया बीज के लाभ और गुणों को अच्छे से जान लेना चाहते हैं, तो रातभर के लिए चिया बीज को पानी में भिगोकर रखें। रातभर पानी में भीगे चिया बीज चिया जेल में बदल जाएंगे, जिसे स्मूदी या प्रोटीन शेक में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। अगर कोई जल्दी में हैं, तो एक जार में चिया सीड और पानी को डालकर ढक्कन बंद कर दें और 5-10 मिनट के लिए उसे घुलने दें। यह जेल जैसा लगने लगेगा, फिर इसका सेवन करें।

चिया सीड्स के नुकसान (Chia Seeds Side Effects)

किसी भी चीज का अधिक सेवन करने से उसके कुछ न कुछ नुकसान जरूर होते हैं और चिया सीड्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हैं। जहां ऊपर हमनें चिया सीड्स के फायदे और उपयोग गिनाए, वहीं अब इसके कुछ नुकसान भी जान लें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों चिया बीज के फायदे और पौष्टिक तत्वों के बारे में जानने के बाद आप भी इसे सुपरफूड कह सकते हैं। साथ ही चिया बीज कैसे खाएं? इस सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिल ही चुका है। साथ ही अगर चिया बीज का उपयोग सही तरीके से किया जाए, तो यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

अगर आपने अभी तक इस सुपरफूड को अपनी डाइट में शामिल नहीं किया है, तो बिना देरी करते हुए आज से ही चिया सीड्स को खाना शुरू कर दें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस चिया बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके।

 

यह जरूर पढ़िए:

Tamarind Seed Benefits: आपको नहीं पता होगा इमली के बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान!

सूरजमुखी के बीज के 8 फायदे, उपयोग- Sunflower Seeds Benefits in Hindi

Flax Seeds Benefits: जानिए अलसी के 9 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान!

वो आठ तरबूज के बीज के फायदे जो आप नहीं जानते होंगे!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।