Search

Home / Hair care products / Tamarind Seed Benefits: आपको नहीं पता होगा इमली के बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान!

इमली के बीज के फायदे उपयोग और नुकसान

Tamarind Seed Benefits: आपको नहीं पता होगा इमली के बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Marketing Team | अक्टूबर 4, 2022

बचपन से ही इमली का स्वाद सभी को याद है। खाने में इमली भले ही खट्टी लगती हो, लेकिन सभी को बहुत अच्छी लगती है। आमतौर पर लोग इमली की चटनी बनाते हैं और बहुत ही चाव से खाते हैं। साथ ही इमली का नाम सुनकर अक्सर लोगों के मुंह में पानी भी आ जाता है। आये भी क्यों न, आखिर पकने के बाद इसका स्वाद खट्टा और थोड़ा मीठा जो हो जाता है। इसके अलावा, इमली का उपयोग कई स्थानों पर औषधि के रूप में भी किया जाता है। साथ ही इमली के साथ ही इसके काले और चमकदार बीजों में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जाे विभिन्न शारीरिक समस्याओं पर सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकते हैं।

 

Tamarind Seed Benefits and Side Effects

 

इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में इमली के बीज के फायदे। साथ ही इस लेख में इमली के बीज के उपयोग और होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताएंगे। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि इमली के बीज का पाउडर क्या काम आता है? क्या इमली के बीज खाए जा सकते है? साथ ही इमली के बीज का पाउडर कैसे बनाएं। जैसे सवालों के जबाव देने हम इस ब्लॉग में आए है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते है, इमली के बीज के फायदे उपयोग और नुकसान के बारे में।

 

इमली के बीज के फायदे (Imli Ke Beej Ke Fayde)

 

1. पुरुषों को होने वाली परेशानियों का है रामबाण इलाज:

इमली का बीज पुरुषों को होने वाली परेशानी शीघ्रपतन में सहायक है। इमली यौन दुर्बलताओँ को दूर करने में बहुत मददगार है। साथ ही शीघ्र पतन की समस्या को दूर करने के लिए इमली का प्रयोग कैसे करना है। इस समस्या को दूर करने के लिए इमली के बीजों का चूर्ण बनाया जा सकता है। इसके लिए 250 ग्राम इमली के बीजों को पानी में चार दिन के लिए भिगोना है। और चार दिन बाद इमली के छिलके उतार दें फिर छाया में सुखाएं, जब यह बीज सूख जाएं तब जितनी मात्रा में इमली के बीज लिए हैं उतनी मात्रा में ही मिश्री मिलाएं फिर इमली और मिश्री पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण में गाय का घी मिला लें। इस चूर्ण की चौथाई चम्मच सुबह-शाम दो बार दूध के साथ खाएं। लगभग डेढ़ महीने इसका सेवन करें।

2. दांतों की सफेदी के लिए:

इमली के बीजों को भूनकर उनका छिलका उतार लें और बीजों को पीस लें। इसका पाउडर बनाकर एक कंटेनर में बंद कर लें। पाउडर को रोज सुबह-शाम दांतों पर रगड़ें, ऐसा करने से पीले दांत सफेद हो जाएंगे। साथ ही जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं और दांत पीले पड़ जाते हैं, उन लोगों को भी इस पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए, उनके दांत भी साफ हो जाएंगे।

3. डायबीटिज के मरीजों के लिए गुणकारी:

इमली के बीज और पत्ते में एंटीडायबेटोजेनिक गुण होते हैं जो खून में मौजूद शुगर के स्तर को कम करते हैं। साथ ही डायबिटीज की समस्या तब होती है जब खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही इमली के बीज उस मात्रा को कम करते हैं। इसमें भी इमली के बीज का पाउडर बनाकर दिन में दो बार पानी के साथ खाएं। लगभग तीन महीने तक खाएं।

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक:

इमली के बीज में पॉलीसैकराइड व जायलोग्लूकन घटक होते हैं। ये गुण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही इमली में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में होने वाली टूट-फूट को भी ठीक करते हैं।

5. गठिया में सहायक:

स्वास्थ्य के लिए इमली के बीज के फायदे तो कई है। साथ ही इमली के बीज में एंटी-अर्थराइटिस और एंटीइन्फ्लेमेटर गुण पाए जाते हैं जो गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही डॉक्टर के मुताबिक बीज का पाउडर सुबह-शाम एक चम्मच खाएं।

6. बालों के झड़ने में इमली के फायदे:

इमली का प्रयोग बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार बालों में कुछ ऐसे तत्त्व पाए जाते है जिनकी कमी से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इमली का सेवन इनकी कमी को दूर कर बालों का झड़ना कम करती है।

7. हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इमली का सेवन:

इमली का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है क्योंकि इमली में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है जो कि हृदय को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

8. खून की कमी में इमली के औषधीय गुण से लाभ:

खून के कमी में इमली का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है जो कि हीमोग्लोबिन को बढ़ा कर खून की कमी को दूर करती है।

9. वजन कम करने में इमली के फायदे:

इमली के पत्ते का सेवन वजन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें रेचन यानि लैक्सटिव का गुण पाया जाता है जो कि शरीर के गन्दगी को दूर करता है जिससे अनावश्यक रूप से बढ़ रहे वजन को रोकने में मदद मिलती है।

इमली के बीज के पौष्टिक तत्व (Tamarind Seed Nutrition Value)

अभी हमने इस लेख में इमली के बीज के फायदे के बारे में जानकरी दी है, अब आइये जानते है इमली के बीज के पौष्टिक तत्व के बारे में।

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

 

  • कैल्शियम- 9.3 – 786.0 मिलीग्राम
  • आयरन- 6.5 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम- 17.5 – 118.3 मिलीग्राम
  • फास्फोरस- 68.4 – 165.0 मिलीग्राम
  • पोटैशियम- 272.8 – 610 मिलीग्राम
  • सोडियम- 19.2 – 28.8 मिलीग्राम
  • जिंक- 2.8 मिलीग्राम
  • मैंगनीज- 0.9 मिलीग्राम
  • कॉपर- 1.6 – 19 मिलीग्राम

इमली के बीज का उपयोग (Tamarind Seed Uses)

इमली के बीज के उपयोग की बात की जाए, तो इसका उपयोग घरों और खाद्य उद्योग दोनों ही जगहों पर किया जाता है। नीचे हम इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं।

 

  • कई लोगों का मानना है कि इमली के बीज का उपयोग उसे सूखाने के बाद पाउडर बनाकर दूध के साथ कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में कोई शोध या वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
  • खाद्य उद्योग में इमली के बीज का उपयोग जेली बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • कहीं-कहीं इमली के साथ उसके बीजों को भी चटनी बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। खासतौर पर, उन जगहों पर जहां इमली पाई नहीं जाती है।
  • चेन्नई, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में अनाज के आटे के साथ इमली के बीज को मिलाया जाता है। यह भोजन में मौजूद प्रोटीन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।
  • इमली के पाउडर का उपयोग आटे में मिलाकर ब्रेड और बिस्कुट बनाने के लिए लिए किया जा सकता है।
  • इसे जेली, जैम और मुरब्बा बनाने के लिए पेक्टिन (एक प्रकार का पॉलीसेकेराइड) के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इमली के बीज के नुकसान (Tamarind Seed Side Effects)

जहां एक ओर इमली के बीज के फायदे हैं, तो वहीं कई अवस्था में इमली के बीज के नुकसान भी देखे गए हैं। यहां हम इमली के बीज के संभावित नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

  • इमली के बीज में टैनिन के साथ ही अन्य हानिकारक यौगिक होते हैं, जो पाचन को मुश्किल बना सकते हैं। इससे पेट की समस्या खड़ी हो सकती है।
  • इसमें पाए जाने वाले एसिडिक तत्वों के कारण लंबे समय तक उपयोग करने पर यह दांतों की समस्या का कारण बन सकता है।
  • सीधे तौर से बीज का सेवन करने पर अवसाद, कब्ज और आंतों की समस्या के रूप में इमली के बीज के नुकसान देखने को मिल सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इमली के बीज सस्ते और आसानी से मिलने वाले औषधीय पदार्थ हैं। साथ ही आपने इस लेख के माध्यम से इमली के बीज के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। साथ ही इसके उपयोग के बारे में भी पढ़ा। साथ ही अगर आप इमली के बीज को उपयोग में लाने का विचार बना रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद आप इसे इस्तेमाल में जरूर लाएं। साथ ही अगर बेटर बटर का यह लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस इमली के फायदे उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lemon Grass Benefits: लेमन ग्रास के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?

Nutmeg Benefits: जायफल के 9 फायदे, गुण, स्वास्थ्य लाभ और उपयोग, जानें यहां

कपूर के फायदे और उपयोग | Camphor Benefits and It’s Uses in Hindi

Giloy Juice Benefits: गिलोय जूस के फायदे, सेवन विधि और नुकसान; जानें सब यहां

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *