Search

Home / hindi recipe / Halwa & Kale Chane Recipe: कन्या पूजन के लिए हलवाई जैसा बनाएं हलवा-काले चने का प्रसाद

हलवाई स्टाइल में कैसे बनाएं हलवा-काले चने की रेसिपी

Halwa & Kale Chane Recipe: कन्या पूजन के लिए हलवाई जैसा बनाएं हलवा-काले चने का प्रसाद

Marketing Team | अक्टूबर 3, 2022

नवरात्रि का आज सातवां दिन है। ऐसे में कुछ लोग अष्टमी तो कुछ नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। साथ ही इस खास मौके पर पूड़ी, हलवा और काले चने का प्रसाद मां को भोग में चढ़ाया जाता है। साथ ही इस दिन कई जगहों पर भंडारे भी होते हैं, जिसमें हलवा चने मुख्य होते हैं।साथ ही कुछ लोगों को तो भंडारे वाला प्रसाद भी खूब पसंद आता है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है, हलवाई स्टाइल में हलवा-काले चने की रेसिपी कैसे बनाते हैं।

 

Halwa & Kale Chane Recipe

हलवाई स्टाइल में कैसे बनाएं हलवा:

 

  • सबसे पहले हलवा बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें सुजी डालें।
  • अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर के लिए चलाते हुए इसे भूनें। इसे लो से मीडियम आंच पर भूनें, जब तक की इसका रंग डार्क ब्राउन न हो जाए।
  • अच्छे से रोस्ट हो जाने के बाद इसमें अब गर्म पानी डालें और मिक्स करें। इसे तब तक पकाएं जब तक पानी सूख न जाएं। ध्यान रखें की इसे चलाते रहें।
  • जब पानी सूख जाए तो इसमें शक्कर पाउडर, किश्मिश और बादाम डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • इसे कुछ देर के लिए पकाएं और फिर इसे मेवा से गार्निश करें।

 

हलवाई स्टाइल में कैसे बनाएं काले चने:

 

  • अब काले चने बनाने के लिए रात भर चनों को भिगो दें। और फिर अगली सुबह सारे पानी को छानें और अच्छे से धोएं।
  • अब कुकर में पानी और नमक के साथ चना को उबाल लें। हाई फ्लैम पर ली गई कुकर की 2 से 3 सीटी चना उबालने के लिए काफी हैं।
  • कुकर ठंडा करें और फिर ढक्कन हटाएं। और चना को चेक करें कि ये पका है या नहीं।
  • पैन में मीडियम हीट पर तेल गर्म करें, इसमें जीरा और हींग डालें, भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक डालें और उसे अच्छे से पकाएं।
  • आंच को स्लो पर करें। फिर इसमें मिर्ची पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालें। इसे कम आंच पर दो मिनट के लिए भूनें।
  • अब पके हुए चने और पानी को पैन में डालें और मीडियम आंच पर पकने दें।
  • अब 5 से 7 मिनट के बाद ये बनकर तैयार हो जाएंगे। इसे हरा धनिया से गार्निश करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस नवरात्रि हलवा-काले चने का प्रसाद बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Vrat Dhokla Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं हेल्दी फलाहारी ढोकला, वेट लॉस के लिए है बेहतरीन

Dahi Papad Gravy Recipe: नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं दही-पापड़ की सब्जी

Navratri Upvas in office: नवरात्रि व्रत के दिन ऑफिस में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें फायदे

Banana Walnut Lassi: नवरात्रि के व्रत में एनर्जी से भरपूर रहने के लिए पिएं बनाना-वॉलनट लस्सी

Makhana Laddu Recipe: नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो खाएं मखाना लड्डू, मिलेगी एनर्जी

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *