Search

Home / hindi recipe / Dahi Papad Gravy Recipe: नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं दही-पापड़ की सब्जी

कैसे बनाएं दही-पापड़ की सब्जी

Dahi Papad Gravy Recipe: नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं दही-पापड़ की सब्जी

Marketing Team | मार्च 17, 2023

नवरात्रि में प्याज-लहसुन के बिना अगर आप कोई डिफरेंट ग्रेवी सब्जी ट्राई करना चाहते हैं, तो दही-पापड़ की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। यह सब्जी 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। वहीं, आप इस सब्जी को अपने हिसाब से मोडिफाई भी कर सकते हैं। दही-पापड़ की सब्जी ट्रेडिशनल राजस्थानी डिश है, जिसे गुजरात में भी खाया जाता है। साथ ही यह सब्जी बच्चों को भी बेहद पसंद आएगी। तो चलिए जल्दी से जानते है, दही-पापड़ की सब्जी के बारे में।

 

Dahi Papad Gravy Recipe

 

कैसे बनाएं दही पापड़ की सब्जी की रेसिपी (How to Make Dahi Papad Gravy Recipe)

 

सामग्री:

 

  • दही
  • रोस्टेड पापड़
  • काली मिर्च
  • लाल मिर्च
  • टमाटर
  • बेसन
  • नमक
  • हरी मिर्च
  • धनिया
  • गरम मसाला
  • जीरा
  • तेज पत्ता
  • हरा धनिया

दही पापड़ की सब्जी बनाने की आसान विधि:

  • इस सब्जी को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में जीरा डालें।
  • अब इसमें तेजपत्ता डाल दें।
  • इसके बाद दो चम्मच बेसन लेकर इसे भूनें।
  • अब इसमें गरम मसाला, धनिया, नमक, लाल मिर्च डालकर मसालों के साथ भून लें।
  • आपको यह सारी चीजें कम आंच पर भूननी है।
  • इसके बाद इसमें आधा कटोरी दही डाल दें।
  • अब दही को अच्छी तरह चलाते रहें, जिससे कि यह फट न जाएं।
  • अब इसमें थोड़ा पानी डाल दें।
  • इसे कम आंच पर पकने दें।
  • अब लास्ट में इसमें रोस्ट किए हुए पापड़ डाल दें और इसे ढककर रख दें।
  • अब गैस को बंद करें और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस नवरात्रि में कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में दही-पापड़ की सब्जी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे कई फायदे

Paneer Malpua: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को भोग लगाने के लिए बनाएं पनीर मालपुआ

Makhana Laddu Recipe: नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो खाएं मखाना लड्डू, मिलेगी एनर्जी

7 नवरात्रि फास्टिंग टिप्स जो आपको रखे हेल्दी: Navratri Fasting Tips In Hindi

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *