Search

Home / indian festivals / नवरात्रों में क्या खाएं और क्या नहीं?

नवरात्रों में क्या खाएं और क्या नहीं?

Parul Sachdeva | मार्च 17, 2023

मां दुर्गा के सम्मान में पवित्र नौ दिन यानी नवरात्रि की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आपको बता दें कि ये नौ दिन दुर्गा माँ के नौ अवतारों को समर्पित हैं। तभी तो हर दिन का एक पवित्र रंग भी सुनिश्चित है। पहला नवरात्रा -लाल रंग हैं शुभ, दूसरा नवरात्रा-रॉयल ब्लू, तीसरा नवरात्रा-पीला, चौथा नवरात्रा-हरा, पांचवा नवरात्रा-ग्रे, छटवां-संतरी, सातवां-सफ़ेद, आंठवा -गुलाबी और नवां नवरात्रे के लिए हैं हल्का नीला रंग। कई लोग इन्ही रंगों के वस्त्र पहनते हैं। जब नवरात्रों की विधि-विधान की बात आती है तो नवरात्रो में क्या खाएं और क्या नहीं ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

नवरात्रों में क्या खाएं और क्या नहीं?

1.नट्स:

 

navratri food recipe 2023

 

नट्स जैसे काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, मूंगफली, अखरोट और चिलगोजा नवरात्रो के दौरान खाएं जा सकते हैं। साथ ही नट्स की सबसे अच्छी बात ये है कि यह आपको दिनभर एनर्जी और एक्टिव रखने में मदद करता है

 

2.डेरी प्रोडक्ट्स:

 

navratri fasting food

 

डेरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर, सफ़ेद मक्खन और मलाई इन नौ दिनों में लिया जा सकता है, लेकिन अगर आप अपना वजन नहीं बढ़ाना चाहते तो मक्खन और मलाई पर थोड़ी रोक लगाएं।

 

3. आटा:

dairy product for navratri fasting

 

नवरात्रि में आप ग्लूटेन से कोसों दूर रह सकते हैं, जो कई मायनो में आपके स्वास्थय के लिए भी लाभकारी है। साथ ही आप कुट्टू, सिंघाड़े या फिर राजगीर के आटे से आप स्वादिष्ट रोटी और पूरी भी बना सकते है।

क्या नहीं खा सकते गेहूं, चावल, सूजी, बेसन, कॉर्न फ्लोर और बाजरा

क्या खा सकते हैं – कुट्टू, सिंघाड़े या फिर राजगीर का आटा, सामक के चावल

 

4. मसाले:

 

food for fast navratri 2023

 

अगर आप मसाले जैसे धनिया और हल्दी नहीं खा सकते लेकिन मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही कुछ लोग जीरा भी इन दिनों नहीं खाते और अलग मान्यताएं के साथ हरी इलायची खाई जा सकती है।

 

5.फल:


fruits for navratri 2023

 

अनार, केले, सेब, पपीते, तरबूज जैसे फलों से बनाये रंग-बिरंगी सलाद क्योंकि इनमे होते हैं, भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स। साथ ही फ्रूट रायता बनाएं या इसे स्नैक्स के रूप में खाएं।

 

6. सब्जियां:

vegetable for navratri 2023

 

अगर सब्जियों की बात करे तो विकल्प थोड़े कम हो जाते हैं, जैसे अरबी, शकरकंदी, लौकी, टमाटर, कद्दू, खीरा, मूली, आलू इन पवित्र दिनों में खाया जा सकता है। जबकि भिंडी, बैंगन, मशरुम, लीक, लहसुन और प्याज बिल्कुल मना हैं। साथ ही कुछ लोग इस भ्रम में रहते है, कि पालक खा सकते है या नहीं? आप व्रत में बेशक इस विटामिन और कई पोषक तत्वों से भरी सब्जी को खा सकते हैं।

 

7. तेल:

navratri for musturd oil

 

उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा रिफाइंड और सरसों के तेल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन इन दिनों सरसों के तेल का सेवन नहीं किया जा सकता तो घी, वेजिटेबल ऑयल और मूंगफली के तेल का प्रयोग किया जा सकता है।

 

8.चीनी:

 

navratri for suger 2023

 

वैसे तो नार्मल शुगर खाई जा सकती है, लेकिन आलू और तली हुई चीज़े खाने से वजन में बढ़ोतरी हो जाती हैं तो सफ़ेद चीनी की जगह ब्राउन शुगर या शहद का इस्तेमाल करना बेहतर हैं।

 

9. कुछ और खाद्य पदार्थ:

navratri for brown suger

 

नारियल पानी, नारियल, मखाने, साबूदाना से बने व्यंजन, बादाम और काजू शेक (दूध) भी अच्छे विकल्प है। 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस नवरात्रि में क्या खाएं क्या नहीं जैसे असमंजस कि स्थिति में है, तो आज ही इस आर्टिकल को बहुत सारी भ्रांतियां दूर कर सकते है। साथ ही ये आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे और कब खाना है इस नवरात्रि में। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस नवरात्रि में क्या खाएं क्या नहीं खाएं के सवाल के जबाव को अच्छे से जान पाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Makhana Laddu Recipe: नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो खाएं मखाना लड्डू, मिलेगी एनर्जी

Rules and Method of Navratri Fasting in Hindi- नवरात्रि व्रत के फायदे और नियम, जानें

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए नवरात्रि के लिए व्रत की रेसिपीज हिंदी में

7 नवरात्रि फास्टिंग टिप्स जो आपको रखे हेल्दी- 7 Navratri Fasting Tips in Hindi 2023

Navratri Fasting Rules 2023: नवरात्रि व्रत में इन 4 बातों का रखें ध्यान, जानें पूरा नियम

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *