Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Dragon Fruit Benefits: ड्रैगन फ्रूट के अनगिनत फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें यहां

हमारे हिंदुस्तान में कई तरह के फलों का सेवन किया जाता है। बहुत से फल तो हमारे देश में ही उगाए जाते हैं, जबकि कुछ फल तो दूसरे देशों से भी मंगवाए जाते है। साथ ही फलों के लाभ तो कई हैं, जिस कारण सभी इनका सेवन करते हैं। साथ ही आप सभी फलों से परिचित तो होंगे ही, लेकिन यहां हम जिस फल की बात कर रहे हैं, उसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। इस फल का नाम है ड्रैगन फ्रूट। इसके रंग रूप को देखते हुए इसे यह नाम दिया गया है।

 

 

साथ ही ड्रैगन फ्रूट का उपयोग शरीर से जुड़े कई विकारों से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। इसलिए आज हम बेटर-बटर के इस लेख में ड्रैगन फ्रूट के फायदे और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताने वाले है। साथ ही कई लोगों का सवाल रहता है, कि क्या ड्रैगन फ्रूट में शुगर की मात्रा अधिक होती है? और क्या ड्रैगन फ्रूट के खाने से कोई नुकसान भी होते है और क्या ड्रैगन फ्रूट के स्वास्थ्य लाभ कैसे ले सकते है? जैसे सवालों के जवाब आज हम इस आर्टिकल में देने वाले है। तो आइये सबसे पहले जानते है, ड्रैगन फ्रूट के फायदे के बारे में।

ड्रैगन फ्रूट क्या है?

हिलोकेरेस अंडटस ड्रैगन फ्रूट का वैज्ञानिक नाम है। खासकर ये दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। हालांकि भारत में बिहार के सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, खगड़िया, अररिया और नालंदा आदि जिलों में ड्रैगन फ्रूट की खेती भारी मात्रा में की जाती है। साथ ही बिहार के अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में भी अब बड़ी संख्या में किसान ड्रैगन फ्रूट्स की खेती करने लगे हैं। साथ ही ड्रैगन फ्रूट भी दो प्रकार के होते है। एक सफेद यानी उजले गूदे वाला और दूसरा लाल रंग के गूदे वाला।

ड्रैगन फ्रूट के फायदे (Dragon Fruit Benefits)

आज हम नीचे ड्रैगन फ्रूट के फायदे के बारे में विस्तार से बताने वाले है। साथ ही ये ड्रैगन फ्रूट्स कई तरह की समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते है। साथ ही ये ड्रैगन फ्रूट किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म नहीं करते, लेकिन थोड़ा बहुत आपको आराम तो दिला ही सकता है।

1. त्वचा के लिए ड्रैगन फ्रूट के फायदे:

नेचुरल फेस पैक बनाने में ड्रैगन फ्रूट का उपयोग किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-बी3 ड्राई त्वचा को नमी प्रदान कर उसे चमकदार बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही ड्रैगन फ्रूट में मौजूद फैटी एसिड त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं जैसे एक्जिमा और सोरायसिस से आराम पाने में भी मदद करता है।

2. बालों के लिए ड्रैगन फ्रूट के फायदे:

ड्रैगन फ्रूट के फायदे न सिर्फ सेहत और स्किन के लिए है बल्कि, बालों के लिए भी देखे जा सकते हैं। साथ ही ड्रैगन फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिनमें फैटी एसिड भी शामिल है। इसके साथ इसमें फैटी एसिड होता है, जो बालों से जुड़ी समस्या जैसे रूसी को कम करने में मदद कर सकता है।

3. डायबिटीज में ड्रैगन फ्रूट के फायदे:

डायबिटीज दुनिया के सबसे खतरनाक रोगों में से एक है। ड्रैगन फ्रूट में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करते है। साथ ही जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, उनके लिए ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज से बचने का विकल्प है।

4. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे ड्रैगन फ्रूट:

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना भी एक चुनौती बन गया है। इसके साथ ही आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। और इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक भी हो सकता है। इसलिए ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

5. इम्युनिटी को बूस्ट करता है ड्रैगन फ्रूट:

मजबूत इम्युनिटी हमें कई रोगों से बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए ड्रैगन फ्रूट के स्वास्थ्य लाभ देखे जा सकते है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम बॉडी के कुछ खास अंगों, सेल्स और केमिकल से मिल कर बना होता है और कई संक्रमणों को खत्म करने में भी मदद करता है। इसलिए कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत रखना अब बेहद जरूरी है। इसके लिए ड्रैगन फ्रूट का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

6. पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है ड्रैगन फ्रूट्स:

पेट संबंधित समस्याओं से आराम पाने के लिए भी ड्रैगन फ्रूट का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद ओलिगोसैकराइड (एक तरह का केमिकल कंपाउंड) के प्रीबायोटिक गुण आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते है। इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

7. डेंगू में लाभकारी है ड्रैगन फ्रूट:

ड्रैगन फ्रूट का उपयोग डेंगू के उपचार में भी मददगार है। इसके लिए ड्रैगन फ्रूट के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसके बीजों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो डेंगू के लक्षणों को कम करने में मदद करते है।

8. अस्थमा को कंट्रोल करे ड्रैगन फ्रूट:

अस्थमा एक क्रोनिक बीमारी है, जिसमें सांस लेने में तकलीफ होती है। इससे आराम पाने में भी ड्रैगन फ्रूट का उपयोग किया जा सकता है।साथ ही ड्रैगन फ्रूट किसी भी तरह की एलर्जी में लाभदायक साबित होता है।

9. हड्डियों और दांत के लिए है ड्रैगन फ्रूट:

ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसकी मुख्य वजह है, इसमें पाई जाने वाली कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा। साथ ही लाल ड्रैगन फ्रूट के फायदे भी आप ले सकते है, क्योंकि इस लाल ड्रैगन फ्रूट में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

ड्रैगन फ्रूट के पौष्टिक तत्व (Dragon Fruit Nutrition)

आपको ड्रैगन फ्रूट के फायदे और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी हमने दे दी है, अब हम ड्रैगन फ्रूट में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बताने वाले है, जो यहां निम्नलिखित है।

पोषक तत्वों की मात्रा प्रति फल में।

ड्रैगन फ्रूट का उपयोग (Dragon Fruit Uses)

ड्रैगन फ्रूट के नुकसान (Dragon Fruit Side Effects)

 

 

 

 

प्रिय पाठकों ड्रैगन फ्रूट्स खाने में जितना बढ़िया लगता है, उतने ही इस ड्रैगन फ्रूट के फायदे भी है। साथ ही आप इस शानदार फल को खा कर इसके लाभ प्राप्त कर सकते है, क्योंकि यह प्रकृति का सबसे अद्भुत फल है। साथ ही ये फल आपके बाज़ारों में भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही ये बेटर बटर का लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी ड्रैगन फल के बारे में ढेर सारी जानकारियां हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

9 Detox Water: त्योहारों की थकान को हटाने के साथ शरीर को दें तत्काल ताजगी का एहसास

Fruit Peel For Glowing Skin: चेहरा चमकाने के लिए इन फ्रूट्स के छिलकों का करें इस्तेमाल, जानें

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।