चेहरे को चमकदार और सुंदर बनाने के लिए महिलाएं और नौजवान क्या कुछ नहीं करते, क्योंकि सुंदर दिखना भला किसे पसंद नहीं होता। हममें से ज्यादातर युवा और लड़कियां मंहगे-मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स जेब पर भारी पड़ सकते हैं। तो अगर आप भी बिना पैसे खर्च किए अपने चेहरे को चमकाना चाहते हैं। तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है।
बस कुछ फलों के छिलकों को फेंकने की जगह उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल करना है। दरअसल फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं। फलों कि तरह ही उनके छिलके भी कई गुणों से भरपूर होते है। जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चमकती त्वचा के लिए फलों के छिलके को किस प्रकार से फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते है।
Table of Contents
संतरे को सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी फल माना जाता है। इसलिए संतरे के छिलके से चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है। साथ ही संतरे के छिलके से सिर्फ त्वचा को चमकदार ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे, मुंहासे को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है।
सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लेना है। इसके बाद इस पाउडर में 3 चम्मच कच्चा दूध और दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें।
अभी आम खाने का मौसम चल रहा है। इसलिए लगभग हर घर में आसानी से इस समय आपको आम मिल जाएंगे। साथ ही आम खाने के हम सभी शौकीन आम को खाकर उसकी गुठली और छिलके को फेंक देते है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके छिलके त्वचा को चमकाने में मदद कर सकते है।
सबसे पहले आम के छिलके को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें। फिर सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे दाग, धब्बे, झुर्रियों और मुंहासों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
पपीता हर मौसम में आसानी से मिलने वाले फलों में से एक है। पपीते को सेहत के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी गुणकारी माना गया है। इसलिए आप पपीते के छिलके के इस्तेमाल से त्वचा की कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकते है।
सबसे पहले पपीते के छिलके को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और एक डिब्बे में स्टोर कर लें। इसके बाद आप दो चम्मच पाउडर में एक चम्मच ग्लिसरीन मिला कर फेसपैक की तरह चेहरे पर लगा लें। फिर सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा को धो लें। इससे चेहरे की चमक और सूखेपन की समस्या को दूर हो जाएगी।
अक्सर लोगों को देखते है कि आम, पपीता और संतरे का फल खाकर छिलका फेंक देते है। यदि आप इन फलों के छिलके को बेकार समझ कर फेंक देते है, तो ये आप गलत कर रहे है। चूंकि इन फलों के छिलके आपके चेहरे को चमकाने में मदद कर सकता है। इसलिए इन फलों के छिलकों का इस्तेमाल कर चेहरे के दाग, धब्बे, झुर्रियां और मुहांसे को आसानी से खत्म कर सकते है।
इसलिए आज ही अपने घर में फलों के छिलके का फेसपैक बनाकर अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। जिसके बाद आपका चेहरा एक दम से ग्लो करने लगेगा। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी फलों के छिलके को फेसपैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
गर्मियों में रोजाना खाएं ये एक चीज, दमक उठेगा चेहरा
Benefits of Haldi Milk: जानिए हल्दी दूध के फायदे और ये कैसे बढ़ाएगा आपकी सुंदरता?
दमकती त्वचा के लिए फलों से बने घरेलु फेस पैक
गर्दन के कालेपन दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलु नुस्खे
3 आसान चीज़ों से हटाए मैंने चेहरे के दाग धब्बे
त्वचा के पोर्स से छुटकारा पाने के 6 घरेलु नुस्खे
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)