Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Jujube Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा बेर के फायदे, उपयोग और नुकसान; जानें क्यों?

जानें बेर के फायदे, उपयोग और नुकसान

बेर एक ऐसा फल है जो बहुत ही सस्ता और आसानी से कहीं भी मिल जाता है लेकिन ये हर सीजन में नहीं मिलता। साथ ही बेर में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है लेकिन एनर्जी काफी होती है, इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, विटामिन्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। हल्के हरे रंग का यह फल पक जाने के बाद लाल-भूरे रंग का हो जाता है। साथ ही बेर को चीनी खजूर के नाम से भी जाना जाता है, ये खाने में खट्टे मीठे होते है।

 

 

यही वजह है कि आज हम बेर के फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि बेर खाने से क्या लाभ होता है? बेर में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है? और बेर में कौन से विटामिन होते है? और मैं एक दिन में कितने बेर खा सकता है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आये है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है, बेर के फायदे और नुकसान के बारे में।

 

बेर के फायदे (Benefits of Jujube Fruit in Hindi)

खाने में स्वादिष्ट लगने वाले बेर पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, तो आइये जल्दी से जान लेते है गुणों से भरपूर बेर स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।

 

1. पाचन तंत्र और कब्ज:

बेर का उपयोग पाचन तंत्र और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, बेर को पाचन तंत्र को रेगुलेट करने की हर्बल दवाई माना जाता है। साथ ही यह गंभीर कब्ज की स्थिति को भी ठीक कर सकता है। हालांकि माना जाता है कि बेर में मौजूद फाइबर की वजह से यह पाचन तंत्र और उससे जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है।

2. विटामिन सी का स्रोत:

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण बेर के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। साथ ही बेर खाने से विटामिन सी की अच्छी मात्रा प्राप्त हो सकती है। विशेषज्ञ के अनुसार संतरे से अधिक विटामिन सी बेर में पाया जाता है और इसीलिए इसे खाना हेल्थ के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

3. तनाव और चिंता:

सूखे बेर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के खिलाफ लड़ने के लिए न्यूरोप्रोटेक्शन प्रभाव होता है। यह प्रभाव दिमाग को शांत रखने में कारगर होता है। साथ ही इसके अर्क का सेवन चिंता से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में तनाव और चिंता से बचने के लिए बेर और सूखे बेर का उपयोग कर सकते हैं।

4. सूजन को करता है कम:

बेर फल खाने के फायदे में सूजन कम करना भी शामिल है। एक रिसर्च के अनुसार, बेर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गतिविधि होती है। इससे सूजन की शिकायत कम हो सकती है। साथ ही बेर में मौजूद बायोमोलिक्यूल भी सूजन को कम करने व रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।

5. मस्तिष्क विकास:

बेर यानी जूजूबे में तनाव के खिलाफ लड़ने की क्षमता होती है। साथ ही यह दिमाग की न्यूरोनल कोशिकाओं की रक्षा भी करता है। बेर के सेवन से याददाश्त के साथ सीखने की क्षमता भी बढ़ती है। इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण भी होते हैं, जो दिमाग का विकास करते हैं। साथ ही इससे जुड़ी कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

6. त्वचा के लिए फायदेमंद:

बेर के फायदे में त्वचा को स्वस्थ रखने भी शामिल है। एक शोध के मुताबिक, बेर में वुंड हीलिंग प्रभाव होता है, जो त्वचा के घाव भर सकता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन निकालकर त्वचा को साफ कर सकता है। यही नहीं, बेर को एक्जिमा के कारण होने वाली खुजली को भी दूर करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, बेर का तेल त्वचा की सूजन को बढ़ने से रोकने की क्षमता भी रखता है। साथ ही बेर को डाइट में शामिल करके ये फायदे उठाए जा सकते हैं।

7. स्वस्थ बालों के लिए:

बेर के बीजों से बना एसेंशियल ऑयल बालों की लंबाई व मोटाई बढ़ाने के साथ ही बालों को मजबूत बना सकता है। इसके अलावा, यह बालों को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। बस तो इसके लिए बेर के बीजों के तेल में नारियल तेल लगाकर बालों की मसाज करें और कुछ देर बाद बालों को धो लें।

बेर के पौष्टिक तत्व (Jujube Fruit Nutritional Value in Hindi)

बेर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत पर अनेक तरह के फायदेमंद असर डाल सकते हैं। ऐसे में इन पोषक तत्वों के बारे में हम नीचे एक तालिका के माध्यम से बता रहें हैं।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

 

 

बेर का उपयोग (Jujube Fruit Uses)

बेर का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। इसे फल के रूप में सीधा खा सकते हैं या फिर इसका उपयोग अर्क बनाकर भी कर सकते हैं। यहां हम बेर का सेवन करने के कुछ और तरीके बता रहे हैं।

 

 

बेर के नुकसान (Jujube Fruit Side Effects)

वैसे तो बेर खाने के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं, ऊपर हमने बेर के फायदे बताए हैं। अब बेर के नुकसान पर एक नजर डाल लेते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों बेर का फल स्वादिष्ट होने के साथ ही गुणों से भी समृद्ध होता है। फिर भी इन्हें अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। आप बेर खाने के फायदे और नुकसान दोनों से जुड़ी जानकारी इस लेख के माध्यम से हासिल करके इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही यहां इसके सेवन की सही मात्रा की जानकारी भी दी गई।

हां, अगर कोई किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहा है, तो बेर के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस बेर के फायदे और नुकसान के बारे में आसानी से जान पाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Strawberry Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा स्ट्रॉबेरी के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?

सीताफल के 8 फायदे और उपयोग- Custard Apple (Sitafal) Benefits and Uses in Hindi

Sweet Potato Benefits: जानिए शकरकंद खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।