Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Fenugreek Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें क्यों?

मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान

भारत में मेथी लगभग हरेक किचन में पाए जाने वाला एक मसाला है। साथ ही इसका इस्तेमाल अमूमन हर रेसिपी के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के टेस्ट को बढ़ाने का काम करती है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण, अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेथी का पानी पीना भी अच्छा माना जाता है। साथ ही यही कारण है, कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में मेथी के फायदे और मेथी का पानी पीने के नुकसान क्या हो सकते हैं, इसकी जानकारी दे रहे हैं। तो आइये सबसे पहले जानते है, मेथी के फायदे के बारे में।

 

 

मेथी क्या है? (What is Methi)

मेथी का पौधा साल में एक बार होता है। साथ ही इस पौधे की लंबााई लगभग 2 से 3 फीट की होती है। पौधे में छोटे-छोटे फूल आते हैं। साथ ही इसकी फली मूंग दाल के जैसी होती है। इसके बीज बिलकुल छोटे-छोटे होते हैं। साथ ही यह स्वाद में कड़वा भी होता है। साथ ही मेथी के पत्ते हल्के हरे और फूल सफेद रंग के होते हैं। और इसकी फली में 10 से लेकर 20 छोटे, पीले-भूरे रंग के तेज गंध वाले बीज भी होते हैं। इसलिए इन बीजों का उपयोग कई सारे रोगों में भी किया जाता है।

मेथी के फायदे (Fenugreek Benefits)

1. वजन घटाने के लिए है मेथी:

अगर कोई वजन कम करना चाहता है, तो इसके लिए मेथी का उपयोग सहायक सिद्ध हो सकता है। दरअसल, मेथी शरीर में फैट को जमा होने से रोकने का काम कर सकती है। साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आहार को पचाने के साथ ही भूख को शांत रखने का काम कर सकता है। इससे वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके अलावा, मेथी में विभिन्न प्रकार के पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जिससे वजन कम हो सकता है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि मेथी खाने के फायदे वजन घटाने के लिए हो सकते हैं।

2. कैंसर से बचाए मेथी:

एक शोध में साफ पता चला है, कि मेथी में फाइबर कुछ कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। मेथी में सैपोनिन और म्यूसीज भोजन में विषाक्त पदार्थों से बाँधते हैं और उन्हें शरीर से बाहर निकल देते हैं, इस प्रकार कैंसर से बृहदान्त्र के बलगम झिल्ली की रक्षा करते हैं।

3. भोजन विकारों को ठीक करता है मेथी:

मेथी स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ भूख में वृद्धि भी करता है। साथ ही यह जठरांत्र और अपच के लिए एक प्रभावी उपचार भी है। साथ ही इस मेथी से कब्ज और पाचन की समस्या भी ठीक हो जाती है।

4. बालों को स्वस्थ रखे मेथी:

बालों के लिए भी मेथी हेल्दी है। इसका पानी बालों में लगाने से बालों की कई समस्या दूर होती है। साथ ही बाल लगातार टूट रहे हैं, तो मेथी के दाने का इस्तेमाल आप बालों में करना शुरू कर दें। साथ ही बालों में मेथी का उपयोग करने के लिए दो चमच्च मेथी के दानों को पानी में डालकर उबालें। ठंडा करके इस पानी से सिर धोएं और 10 मिनट तक रहने दें। इसके बाद मेथी दानों का पेस्‍ट तैयार करके गीले बालों में लगाएं। अब 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से बाल धो लें।

5. स्तनपान में दूध के प्रवाह को बढ़ावा देता है मेथी:

इस मेथी में फाइटोस्ट्रोजन होता है, जो स्तनपान कराने वाली माताओं में दूध उत्पादन को बढ़ा देता है। मेथी महिला के स्तन के दूध की आपूर्ति बढ़ा देती है। क्योंकि यह एक गैलेक्टोगोग के रूप में काम करती है।

6. पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाता है मेथी:

पुरुषों के लिए मेथी के कुछ उपयोग में हर्नियास, स्तंभन दोष जैसा रोग का उपचार शामिल है। साथ ही मेथी यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ा देती है।

7. मासिक धर्म के ऐंठन को दूर करे मेथी:

मेथी के बीज मासिक धर्म के दर्द के साथ-साथ माहवारी से जुड़े अन्य लक्षणों के दर्द को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही मेथी में डायोस्जेनिन नामक एक पदार्थ होता है, जो एस्ट्रोजेन के साथ सामान्य व्यवहार करता है। साथ ही यह तनाव, चक्कर आना, और नींद की कमी और रजोनिवृत्ति के लक्षणों को भी काटने में मदद करता है।

8. हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है मेथी:

मेथी दाने का पानी पीने के फायदे में हृदय को स्वस्थ रखना भी शामिल है। एक अध्ययन में साफ तौर से बताया गया है, कि मेथी के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर हृदय रोग से बचाव कर सकते हैं।

9. रक्तचाप में सुधार करता है मेथी:

उच्च रक्तचाप कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है, जिनमें हृदय की समस्या भी शामिल है। मेथी के औषधीय गुण इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, मेथी में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो रक्तचाप की समस्या को कम करने का काम कर सकता है।

 

मेथी में पोषक तत्व (Fenugreek Nutritions Value)

हमने इस लेख में मेथी के फायदे के बारे में पूरी जानकारी दे दी है, अब आपको मेथी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताते है।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में 

 

 

मेथी का उपयोग (Fenugreek Uses)

मेथी के दानों को एक-दो मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लें और फिर इसे सब्जी या फिर सलाद के ऊपर डाल दें। इसे दोपहर या रात के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

मेथी के नुकसान (Fenugreek Side Effects)

 

 

 

 

प्रिय पाठकों मेथी के दाने दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन इसके फायदे भी अनेक हैं, जिनके बारे में आप इस लेख के जरिए जान ही चुके हैं। साथ ही मेथी से नुकसान भी हो सकते हैं, उसकी जानकारी भी आपको यहां मिल चुकी है। इसलिए, अब देरी किए बिना मेथी को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपन दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मेथी के फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fennel Benefits: सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 12 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?

Tej Patta ke Fayde: तेज पत्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान, यहां जानिए विस्तार से।

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

Guide to Spices: मसालों के लिए गाइड के रूप में इन 6 मसालों का करें उपयोग

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।