रोज-रोज एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि खाने में कुछ अलग ट्राई किया जााए। यदि आप भी कुछ ऐसी ही डिश की तलाश कर रहे हैं तो सेव-टमाटर की सब्जी बेहतर ऑप्शन है। दरअसल, इन दोनों ही चीजों को पसंद करने वालों की फेहरिस्त लंबी है। ऐसे में सेव और टमाटर दोनों को मिलाकर एक शानदार डिश बनाकर खा सकते हैं।
इसका स्वाद ऐसा कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं। एक बार खाने के बाद आप होटल के बजाय घर का खाना अधिक पसंद करेंगे। इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप भी सेव-टमाटर की सब्जी का घर में ही होटल जैसा स्वाद चाहते हैं तो आप हमारी बताई रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। तो आइए जल्दी से जान लीजिए सेव-टमाटर की सब्जी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं सेव-टमाटर सब्जी- How to Make Sev Tamatar Sabji Recipe
सामग्री:
- सेव- 1 कटोरी
- टमाटर- 2-3
- टमाटर प्यूरी- 1/2 कटोरी
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
- दही- 2-3 टी स्पून
- कटी हरी मिर्च- 1-2
- कटा हरा धनिया- 2-3 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 2 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
- जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून
- गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
- कसूरी मेथी- 1 टी स्पून
- साबुत जीरा- 1/2 टी स्पून
- हल्दी- 1 टी स्पून
- राई- 1/2 टी स्पून
- हींग- 1 चुटकी
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
सेव-टमाटर सब्जी बनाने का आसान तरीका:
- स्वादिष्ट सेव-टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काटकर एक बाउल में रख लें।
- इसके बाद टमाटर को अच्छे से धुलकर उसे भी छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी समेत सभी मसालों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इसमें 2 टी स्पून पानी डालकर मसालों का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब दूसरी तरफ एक कढ़ाही लें, जिसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
- अब तेल गर्म होने पर फ्लेम को मीडियम करके उसमें राई और जीरा डालकर भूनें।
- इसके कुछ सेकेंड बाद ही इसमें हींग को भी एड कर दें।
- इसके बाद कढ़ाही में मसाले का पेस्ट डालकर करछी से चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद कढ़ाही में बारीक कटे टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर पकाने के लिए छोड़ दें।
- अब ध्यान रहे कि टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें टोमेटो प्यूरी डालकर मिला दें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो ग्रेवी को 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें दही डाल दें और 2 मिनट तक और भूनें।
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला और आधा कप पानी को डाल दें।
- ग्रेवी में उबाल आने लगे और ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें सेव को भी डालकर मिला दें।
- अब कढ़ाही को ढककर सब्जी को पकने के लिए छोड़ दें।
- जब सेव हल्के नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
- इसके ऊपर से आप हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।
- अब आप इस सब्जी को रोटी, पराठे या फिर पूड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं।
आप यदि फटाफट कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में सेव-टमाटर की सब्जी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस sev tamatar ki sabzi को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Kaju Ki Sabzi Recipe: काजू की सब्जी खिलाकर घर आए मेहमानों को करें इम्प्रेस, होगी तारीफ
Ramadan 2023 Special Recipe: रमज़ान में पहली सहरी में बनाएं ये स्पेशल शरबत, देखें रेसिपी
Tawa Idli Recipe: शेफ रणबीर बरार के स्टाइल में ऐसे बनाएं स्पाइसी तवा इडली की रेसिपी, जानें विधि
Bottle Gourd Recipe in Hindi: लौकी के व्यंजन बनाने की 11 अनोखी विधियां!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

