Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Ghee Benefits: रोजाना इतनी मात्रा में घी खाने से मिलेंगे 8 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?

Ghee Benefits in Hindi

जब भी लोग वजन कम करने के लिए वेट लॉस डाइट प्लान तैयार करते हैं, तो सबसे पहले डाइट में से देसी घी, मक्खन, चीज आदि चीजों को निकाल देते हैं। उन्हें लगता है कि घी और ऐसी तमाम चीजें खाने से वजन और बढ़ने लगेगा। लेकिन, आप गलत हैं, जब आप देसी घी खाते हैं, तो वजन बढ़ता नहीं, बल्कि कम होता है। देसी घी में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने के साथ ही आपको कई रोगों से बचाए रखते हैं। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्ग भी घी खाने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि भोजन में घी को शामिल करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे, बल्कि स्वस्थ भी रहेंगे।

 

 

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि घी खाना यानी बीमारियों को दावत देना है। अब इनमें से क्या सही है और क्या गलत? संभवत: आपके लिए चुनाव करना मुश्किल हो रहा होगा। अगर ऐसा है, तो देसी घी के फायदे और घी का सेवन कैसे करना चाहिए? गाय का देसी घी खाने से क्या फायदा होता है? साथ ही रोज एक चम्मच घी खाने से क्या होता है? जैसे जुड़े सभी सवालों के जवाब के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। साथ ही बेटर-बटर के इस आर्टिकल में हम घी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी पूरे विस्तार से बताने जा रहे है।

घी के फायदे (Benefits of Ghee)

सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी घी के फायदे कई हैं। यहां हम घी के कुछ खास गुणों के बारे में आज बता रहे हैं।

1. वजन बढ़ाए नहीं घटाए:

अक्सर लोग जिनका वजन अधिक होता है, वो बटर, घी आदि खाने से परहेज करते हैं। उन्हें लगता है कि देसी घी खाने से शरीर में चर्बी बढ़ जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं है। इससे वजन कम भी होता है। दरअसल, घी में मौजूद तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। जब पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है, तो मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। इससे मोटापा घटाने में मदद मिलती है।

2. त्वचा में लाए निखार:

अगर आप रोज चेहरे पर देसी घी लगाते है, तो इससे आपकी त्वचा कोमल हो जाएगी। साथ ही हर दिन एक चम्मच घी खाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाएगा। देसी घी एक नेचुरल मॉइस्चराइजिंग एजेंट है, जो त्वचा को कोमल बनाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुण त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं।

3. इम्यून सिस्टम करे मजबूत:

यदि आप रोज एक चम्मच घी खाते है, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होने से बच जाएगा। साथ ही आप कई बीमारियों से भी बच सकते है। ऐसे में आपको देसी घी खाना बहुत जरूरी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं। चूंकि, देसी घी में विटामिन और मिनरल काफी होता है, तो इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

4. सिरदर्द व माइग्रेन में फायदेमंद:

विशेषज्ञों के अनुसार, माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में गाय का घी काफी फायदेमंद होता है। यदि सुबह-शाम खाने से आधे घंटे पहले गाय के घी की दो बूंदे नाक में डाली जाए, तो इससे माइग्रेन से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। इस नुस्खे को नियमित आजमाने से सिरदर्द, बाल झड़ने की समस्या, आंखों की रोशनी की समस्या आदि ठीक हो सकती है।

5. जोड़ों की समस्या से छुटकारा:

जोड़ों की समस्या में गाय का घी एक अचूक औषधि है। गठिया के मरीज यदि रोज गाय के घी से जोड़ों की मालिश करें, तो दर्द की समस्या दूर हो सकती है। जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या है, उनके लिए भी यह एक बेहतरीन नुस्खा है। इसके अलावा मालिश से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

6. पाचन तंत्र को करे ठीक:

विशेषज्ञों के अनुसार घी का सेवन सुबह के खाने में करना चाहिए, क्योंकि इस समय घी पचाना सबसे आसान होता है। साथ ही यह खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य तेलों के मुकाबले पेट के लिए हल्का भी होता है। खासकर, गाय का घी पाचन तंत्र को बेहतर करता है। संभवत, इसलिए गर्भवती महिलाओं को शुरुआती महीनों में होने वाली कब्ज, मतली और उल्टी की समस्या को कम करने के लिए भोजन में घी शामिल करने की सलाह दी जाती है।

7. बालों के लिए है फायदेमंद:

अगर सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते है। क्योंकि देसी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के जैसे पोषक तत्व पे जाते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही घी में कई विटामिन्स भी पाए जाते हैं। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। खाली पेट देसी घी के सेवन से बाल मजबूत होते हैं, साथ ही बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।

8. एनर्जी और दिमाग बढ़ाने के लिए:

घी का लाभ आप एनर्जी बढ़ाने के लिए ले सकते है, क्योंकि घी में मीड‍ियम-चेन-फैटी एसिड के अलावा कई और पोषण गुण मौजूद होते हैं, जिन्‍हें लीवर सीधे सोख लेता है और जल्‍द ही बर्न भी कर देता है। प्रतिदिन एक चम्मच घी का सेवन करने से एनर्जी को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही रोजाना एक चम्मच घी का सेवन भी दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि देसी घी विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ई से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने के साथ साथ दिमाग को भी शांत कर मेमोरी को बढ़ाने में मदद करता हैं।

घर पर घी कैसे बनाएं:

आमतौर पर घी तो बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन घर में बने घी के स्वाद की बात ही कुछ और है। यहां हम घर पर घी बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों हमने आपको आज घी के फायदे और लाभ के बारे में लगभग पूरी जानकारियां दे दी है। साथ ही ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे अपने घर पर घी बनाएं और घी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में लगभग पूरी बात समझ में आ गई होगी। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस लेख को जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इस घी के फायदे के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। अगर अपनी बात हम तक पहुंचाना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Milkmaid Recipes in Hindi: जानिए कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार करने की विधि।

Worst Foods for Your Heart: जानिए क्या खाने से पड़ सकता है आपको दिल का दौरा?

Excessive Oil Removing Tips: सब्ज़ी में से अतिरिक्त तेल हटाने का सबसे आसान वायरल घरेलू नुस्ख़ा

सूरजमुखी के बीज के 8 फायदे, उपयोग- Sunflower Seeds Benefits in Hindi

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।