दिनभर तंदुरुस्त और ऊर्जावान बने रहने के लिए हमें सुबह-सुबह एक पौष्टिक नाश्ता करना बहुत जरूरी है। यूँ तो हमारे सामने नाश्ते के कई विकल्प जैसे पोहा, दलिया, ब्रेड-बटर, इडली आदि मौजूद हो सकते हैं, पर ओट्स को नाश्ते के लिए एक सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना जाता है। ओट्स यानी कि जई (Jaei), जिसे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक पौष्टिक नाश्ते के रूप में चाव से खाया जाता है। ओट्स (Oats) खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और इसे अलग-अलग तरह से बनाकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि आज भी कई लोगों को ओट्स के फायदे (Oats Benefits in Hindi) और ओट्स बनाने की विधि की पूरी जानकारी नहीं होती, इसलिए इस आर्टिकल में हम आपसे शेयर करेंगे ओट्स बनाने की विधि और इस प्रचलित नाश्ते से सम्बंधित पूरी जानकारी। आइये जानते हैं विस्तार से।
ओट्स क्या होता है? – What is Oats?
अगर आप सोच रहे हैं कि ओट्स क्या होता है तो, आपको बता दें कि ओट्स का हिंदी अर्थ होता है जई, जो कि एक प्रकार का दलहन है। इसका वैज्ञानिक नाम एवना सैटाइवा है तथा इसे पोएसी परिवार से संबंधित माना जाता है। स्कॉटलैंड में इसकी खेती की शुरुआत होने के बाद से आज पूरे विश्व में ओट्स का इस्तेमाल नाश्ते (Breakfast) के रूप में किया जा रहा है, जिसकी वजह है इसमें पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व। ओट्स में प्राकृतिक रूप से प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, सिलिकॉन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं, जो इसे हमारी सेहत के लिए तो अच्छा बनाते ही हैं, साथ ही कई रोगों बचने में भी हमारी सहायता करते हैं।
ओट्स के फायदे – Oats Benefits In Hindi
ओट्स प्राकृतिक रूप से विभिन्न प्रकार के विटामिनों और खनिज पदार्थों से युक्त होता है, और इसका नियमित सेवन करने के कई फायदे हमारे सामने आते हैं। अगर आप नियमित रूप से ओट्स को अपने आहार में शामिल करते हैं तो आपको निम्न फायदे देखने को मिलेंगे :-
- नियमित रूप से ओट्स खाना मधुमेह (Diabetes) के रोगियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले बीटा-ग्लूकॉन शरीर में इन्सुलिन के प्रभाव को सक्रिय करके ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम करने का कारण बनते हैं। इससे रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है।
- ओट्स फाइबर से परिपूर्ण होता है और यह शरीर में जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को नाश करने का काम करता है। इससे वजन नियंत्रित रहता है तथा हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
- ओट्स में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखते हैं तथा कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं।
- ओट्स फाइबर और बीटा ग्लूकॉन से परिपूर्ण होता है और शरीर में खाना अच्छे से पचाकर ऊर्जा का स्तर बनाये रखता है। इस प्रकार यह वजन कम करने में भी लाभदायक होता है।
- ओट्स खाना शरीर में मैक्रोफेज एवं न्यूट्रोफिल नामक श्वेत रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है जिससे हमारी इम्युनिटी बेहतर होती है।
- ओट्स फाइबर से परिपूर्ण होता है एवं भोजन पचाने में असरदार होता है। ओट्स से सेवन से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है, जिससे कब्ज इत्यादि की समस्या दूर हो जाती है।
- ओट्स में भरपूर रूप से विटामिन बी समूह मौजूद होता है जो कि हमारे तनाव को कम करता है।
- कैल्शियम, मैग्नेशियम एवं अन्य खनिज पदार्थों से युक्त ओट्स का सेवन हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम भी करता है
औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स का सेवन करने के हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। आइये जानते हैं सामान्य ओट्स बनाने की विधि, जिसे जानकर आप ओट्स के सभी गुणों से लाभान्वित हो सकें।
ओट्स बनाने की रेसिपी – How to Make Oats in Hindi
मसाला ओट्स बहुत पौष्टिक और प्रचलित डिश है जिसे घर-घर में नाश्ते के रूप में खाया जाता है। यह डिश ओट्स का सबसे सहज रूप है जो कि बड़ी ही आसानी और कम सामग्री से तैयार हो जाती है। चूँकि यह डिश फाइबर से परिपूर्ण है, अतः इसे वजन कम करने वाली ओट्स रेसिपी (Oats recipe for weight loss in Hindi) भी कहा जा सकता है। आइये जानते हैं मसाला ओट्स बनाने की विधि विस्तार से।
मसाला ओट्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री – Masala Oats Ingredients in Hindi
लगभग चार लोगों के लिए हेल्दी और टेस्टी मसाला ओट्स बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी-:
- एक कटोरी मसाला ओट्स
- एक प्याज
- एक टमाटर
- आधी शिमला मिर्च
- 3 हरी मिर्च
- बटर 50 ग्राम
- स्वादानुसार नमक
मसाला ओट्स बनाने की विधि – Masala Oats Recipe in Hindi
उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से मसाला ओट्स तैयार करें-:
- मसाला ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च आदि को अच्छे से धो कर बारीक काट लीजिए।
- इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें इन सभी कटी हुई सब्जियों को डालकर अच्छे से कुछ देर तक पकने दें। इसी दौरान कड़ाही में नमक भी डाल दें, जिससे सब्जियां मुलायम होकर अच्छे से पक जाएंगी।
- इसके बाद कड़ाही में आवश्यकतानुसार दो गिलास पानी डाल दें, और कुछ देर तक सब्जियों को उसमें उबलने दें।
- जब पानी अच्छे से उबल जाए तो उसके बाद कड़ाही में ओट्स भी डाल दें और फटाफट चम्मच से चलाने लगें, अन्यथा ओट्स में गांठ पड़ सकती है।
- इसके बाद ओट्स को पानी उड़ने तक अच्छे से पकाएं और जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए उसके बाद उसको गैस पर से उतारकर गर्मागर्म सर्व करें।
हमने कुछ टॉप ओट्स रेसिपीज लिस्ट की हुई है, आप यहाँ से ट्राई कर सकते हैं।
- मिल्क ओट्स बनाने की विधि – Milk Oats Recipe
- ओट्स पोहा रेसिपी – Oats Poha Recipe
- ओट्स चिल्ला रेसिपी – Oats Chilla Recipe
- ओट्स डोसा रेसिपी – Oats Dosa Recipe
ओट्स एक बेहतरीन नाश्ता है जो कि हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे ओट्स खाने के फायदे (Oats Benefits in Hindi) और ओट्स बनाने की रेसिपी (Oats Recipes) शेयर किये। कैसा लगा आपको ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

