तो इस बार आपकी किटी निकली है और आप उसे अपनी सहेलियों के लिए यादगार बनाना चाहती हैं?
एक साल में सिर्फ एक बार आपकी किटी निकलती है और ज़ाहिर है आप चाहती हैं की आपकी सहेलियां आपकी किटी को याद रखें पर ऐसा क्या करें?
किटी पार्टी में सबसे ज़रूरी चीज़ खाना होता है।
आज हम आपको 10 ऐसी रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिनसे आपकी किटी पार्टी हिट हो जाएगी-
1. इंस्टेंट ब्रेड पनीर कचोरी
यह रेस्टोरेंट स्टाइल कचोरी न केवल टेस्टी है बल्कि इससे सबका पेट भी भर जायेगा।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
2. कोन चाट
जल्दी तैयार होनेवाला यह मज़ेदार चाट बहुत ही स्टाइलिश और टेस्टी है। यह सभी को बहुत पसंद आएगा।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
3. लेमन मोजितो
कोक, पेप्सी, से अब दिल ऊब गया है। पिलाइये अपनी सहेलियों को लेमन मोजितो। आपकी सहेलियां यही चाहेंगी की आपकी किटी साल में 3-4 बार आये !
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
4. चिकन शवरमा
अगर आपकी ज़्यादातर सहेलियां नॉन-वेजीटेरियन हैं तो आप चिकन शवरमा अपनी पार्टी में रख सकती हैं। इस बात की गारंटी है की आपकी सहेलियों का पेट भर जायेगा लेकिन मन नहीं!
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
5. राज कचोरी
दही के साथ तैयार की गयी राज कचोरी एक बहुत ही रिफ्रेशिंग डिश है जिसे आप एक साइड डिश की तरह अपनी पार्टी में शामिल कर सकती हैं।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
6. वेज चीज़ पोटैटो क्रोक्वेटस
आलू और चीज़ एकसाथ बहुत की स्वादिष्ट लगते हैं। वेज चीज़ पोटैटो क्रोक्वेटस एक ऐसी डिश है जिससे आपके गेस्ट्स के मुँह में पानी आ जायेगा।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
7. बेक्ड मसाला वड़ा
आजकल सभी लोग अपनी डाइट के लिए बहुत सतर्क हो गए हैं तो अगर आपकी सहेलियां फ्राइड नहीं खाना चाहती, बेक्ड मसाला वड़ा आपकी पार्टी में चार चाँद लगा देगा।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
8. हनी चिली पोटैटो
जब आपकी सहेलियां तम्बोला खेल रही हों, तो उनको कोई स्टार्टर चाहिए। इस समय के लिए सबसे अच्छी डिश है क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
9. स्टफ्ड पनीर कबाब्स
पनीर के पकोड़े तो कभी भी बन सकते हैं, पर जब बात आती है आपकी किटी पार्टी की, तो आप ये लज़ीज़ स्टफ्ड पनीर कबाब्स बना सकती हैं।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
10. चीज़ स्टफ्ड हरा भरा कबाब्स
हरा भरा कबाब में चीज़ स्टफ्फिंग दे कर अपनी सहेलियों को हैरान कर दीजिये। आप इसे हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्वे कर सकती हैं।
रेसिपी देखने क लिए यहाँ क्लिक करें
उम्मीद है आपको हमारी रेसिपीज पसंद आयी होंगी! अपनी अगली किटी पर ये रेसिपीज टॉय कीजिये और अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करना न भूलें।

