Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय?

heart patient diet in hindi

हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुंचाने के लिए उत्तरदायी होता है, परंतु आजकल अस्वस्थ दिनचर्या और अनियमित खानपान के चलते हार्ट मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हृदय रोग होने पर रक्त वाहिकाओं में समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। भारत में हर साल हजारों लोगों को हार्ट अटैक के चलते अपनी जान गंवानी पड़ती है।

हालांकि अगर अपने खान-पान और दिनचर्या में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आए जाएं तो हृदय संबंधी रोगों से बचाव हो सकता है। इस आर्टिकल Heart Patient Diet in Hindi में हम आपके लिए लेकर आए हैं हृदय संबंधी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए एक संतुलित आहार का डाइट चार्ट जिसे अपनाकर वे हृदय संबंधी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं तथा लंबे समय तक एक स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

हार्ट पेशेंट के लिए डाइट चार्ट- Heart Patient Diet in Hindi

हृदय रोगों का मुख्य कारण अस्वस्थ खानपान के साथ अनियमित जीवन शैली का होना होता है। डायबिटीज आदि समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों को हार्ट स्ट्रोक एवं दिल के दौरे का खतरा अधिक होता है। हालांकि एक नियमित एवं पोषण युक्त डाइट अपनाकर हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है।

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार हार्ट पेशेंट को ताजा एवं हल्का भोजन लेना चाहिए तथा खुश होकर अपना आहार ग्रहण करना चाहिए। भोजन को शांतिपूर्ण तरीके से चबाकर अपना तीन चौथाई पेट भरने तक ही खाना चाहिए। इसके अलावा हफ्ते में एक बार व्रत भी किया जा सकता है। भोजन लेने के बाद आवश्यक रूप से टहलना भी चाहिए। आइये जानते हैं हार्ट पेशेंट के लिए दिनभर का डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए।

 

 

1. सुबह उठने के बाद:

हार्ट पेशेंट्स को अपने दिन की शुरुआत पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ करनी चाहिए। इसके लिए हार्ट पेशेंट को सुबह उठकर बिना कुल्ला किए ही एक से दो गिलास सामान्य पानी पीना चाहिए। साथ ही हार्ट पेशेंट के लिए सुबह-सुबह नाश्ते से पहले आंवले, लौकी अथवा एलोवेरा के एक गिलास जूस का सेवन करना भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

 

ये भी पढ़े: एलोवेरा के फायदे, आपके आँगन में मौजूद एलोवेरा है 8 गुणों की खान!

 

2. सुबह नाश्ते में – Morning Breakfast

प्रातः उठने के बाद हार्ट पेशेंट को सुबह 8:00 से 8:30 के बीच नाश्ता कर लेना चाहिए। हार्ट पेशेंट अपने सुबह के नाश्ते में उपमा, पोहे, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, रोटी के साथ सब्जी, सलाद अथवा फलों में पपीता, नाशपती, अमरूद, संतरा, अंगूर आदि का सेवन कर सकते है।

 

ये भी पढ़े: ओट्स के फायदे और इसे चुटकियों में तैयार करने की विधि

 

3. दोपहर का खाना- Lunch

हार्ट पेशेंट के लिए लंच का उचित समय दोपहर के 12:30 बजे से 1:30 बजे तक का माना जाता है। इस दौरान हार्ट पेशेंट पतली रोटियों के साथ चावल, हरी सब्जियों, एवं दाल और सलाद का सेवन कर सकते हैं। अगर नाश्ते और लंच के बीच में भूख लगे तो किसी फल जैसे सेब, केला, संतरा आदि का सेवन किया जा सकता है।

4. शाम का नाश्ता- Evening Breakfast

हार्ट पेशेंट के लिए शाम के नाश्ते का उचित समय शाम के 5:30 से 6:00 के बीच में माना जाता है इस दौरान वे हर्बल चाय के साथ 2-3 आटे के बिस्किट का सेवन कर सकते हैं। अगर चाय नहीं पीते हैं तो सब्जियों के सूप का सेवन करना भी फायदेमंद रहता है।

5. रात का भोजन- Dinner

हार्ट पेशेंट को डिनर करने में लेट हुए बिना शाम के 7:00 से 8:00 के बीच में अपना भोजन कर लेना चाहिए। इस दौरान वे पतली रोटियों के साथ उबालकर बनाई गई हरी सब्जियों और मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: 15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं?

 

6. रात को सोने से पहले:

हार्ट पेशेंट को रात को सोने से पहले दूध पीकर सोना चाहिए। हालांकि इसके लिए ध्यान रखें कि दूध में चीनी और मलाई ना हो।

 

उपरोक्त डाइट के अलावा हार्ट पेशेंट्स अपने खाने में सीमित मात्रा में जैतून का तेल, दही, चॉकलेट, मलाई, अखरोट, अलसी,रिफाइंड एवं सेंधा नमक आदि को भी शामिल कर सकते हैं।

 

हृदय मरीजों को क्या खाने से लाभ होता है? – Foods For Heart Patient in Hindi

एक नियमित व स्वस्थ डाइट के अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो हार्ट के लिए बेस्ट फूड माने जाते हैं। इन्हें खाना आपके दिल को सुरक्षित और मजबूत बनाता है। विशेषज्ञों के अनुसार अपने खाने में ताजे फल और सब्जियां, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, साबुत अनाज, चिकन अथवा मछली, सूखे मेवे और सीमित मात्रा में मीठा नियमित रूप से खाकर हार्ट संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं हार्ट पेशेंट को किन चीजों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

 

हार्ट के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए? – Foods to Avoid in Heart Diseases in Hindi

कई ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जिनका अधिक मात्रा में सेवन करना हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कोलेस्ट्रोल बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ, बाजार में मिलने वाले डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ, एवं जंक फूड आदि से हार्ट मरीजों के लिए खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं हृदय रोगों के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

 

ये भी पढ़े: Worst Foods for Your Heart: जानिए क्या खाने से पड़ सकता है आपको दिल का दौरा?

 

हार्ट पेशेंट्स को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि वे धूम्रपान व शराब के सेवन से बचें। हृदय रोगों से जूझ रहे व्यक्ति को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए एवं तनावपूर्ण जीवनशैली से बचना चाहिए। हृदय रोगों के मरीजों को अनुलोम विलोम, प्रनव जप, भ्रामरी आदि योगों से भी लाभ होता है।

 

हृदय हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, और अगर ये अच्छे से काम नहीं करता है तो हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है एवं हमारी जान भी जा सकती है। हृदय रोग से बचने के पोषण से युक्त डाइट और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना आवश्यक है। इस आर्टिकल Heart Patient Diet in Hindi में हमने आपसे हृदय रोगों से बचाव के लिए उचित डाइट प्लान और लाइफ स्टाइल टिप्स शेयर किये। कैसा लगा आपको हमारे ये आर्टिकल हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।