Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Aloe Vera Benefits in Hindi: एलोवेरा के फायदे, आपके आंगन में मौजूद एलोवेरा है 8 गुणों की खान!

एलोवेरा के फायदे (aloe vera benefits in hindi)

एलोवेरा यानी ग्वारपाठा (Aloe Vera) का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह हमारे घर, बगीचों एवं नर्सरी में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाला यह पौधा है जो कि औषधि के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आयुर्वेद में एलोवेरा के फायदे (Aloe Vera Benefits in Hindi) बताते हुए इस पौधे को अति विशिष्ट स्थान दिया गया है एवं इसका इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा संबंधी विकारों को दूर करने एवं पेट व लीवर की समस्याओं के समाधान के लिए गुणकारी बताया गया है। ऐलोवेरा का इस्तेमाल अनेकों घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है। इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे एलोवेरा के औषधीय गुणों के बारे में, और जानेंगे एलोवेरा के फायदे। आइये जानते हैं विस्तार से।

एलोवेरा क्या है? – What is Aloe Vera in Hindi?

यूँ तो एलोवेरा एक पौधा है पर शरीर संबंधी कई विकारों से राहत पाने के के लिए इसका इस्तेमाल एक सुपरफूड (superfood) के रूप में किया जाता है। एलोवेरा का वैज्ञानिक नाम एलो बार्बाडेन्सीस मिलर है एवं इसका संबंध एस्फोडिलसी वंश से बताया जाता है। भारत में एलोवेरा को मुख्य रूप से इसके हिंदी नाम ग्वारपाठा एवं संस्कृत में घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है। एलोवेरा ठंडी तासीर वाला रसीला पौधा होता है, जिसकी पत्तियां मोटी व गूदेदार होती हैं। इस पौधे की पत्तियां इसका मुख्य उपयोगी भाग होती हैं, जिनमें चमकदार व स्वाद में कसैला गूदा भरा होता है।

 

 

एलोवेरा का उत्पत्ति स्थान अफ्रीका माना जाता है परंतु भारत में भी यह पौधा बहुतायत में मिलता है। भारत के शुष्क राज्यों जैसे राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र में एलोवेरा मुख्य रूप से पाया जाता है। एलोवेरा का पौधा विभिन्न खनिज तत्वों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम आदि एवं प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, ई, बी3, बी6 आदि से परिपूर्ण होता है। अपने पौष्टिक एवं औषधीय गुणों के चलते एलोवेरा को आयुर्वेद समेत विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों में महत्वपूर्ण माना जाता है। एलोवेरा के लाभ देखते हुए इसका इस्तेमाल आजकल विभिन्न कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, खाद्य उत्पादों एवं आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं एलोवेरा के फायदे।

 

ये भी पढ़े: 10 पतंजलि उत्पाद जिन्हें आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए

 

एलोवेरा के फायदे- Aloe Vera Benefits in Hindi

अपने पौष्टिक एवं औषधीय गुणों के चलते Aloe Vera (घृत कुमारी) बेहद काम का पौधा माना जाता है। एलोवेरा का उपयोग सिर्फ औषधि के रूप में इस्तेमाल किए जाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि विशेषज्ञों द्वारा एलोवेरा खाने के फायदे अथवा एलोवेरा जूस के फायदे भी गिनाएं जाते हैं। अगर आपको एलोवेरा का स्वाद पसंद नहीं आये तो आप एलोवेरा जेल के फायदे भी ले सकते हैं। विशेषज्ञों द्वारा एलोवेरा के निम्न फायदे बताए जाते हैं।

1. एलोवेरा (ग्वारपाठा) के फायदे बालों के लिए- Benefits of Aloe Vera for Hair in Hindi

बाल हमारी खूबसूरती का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, ऐसे में अगर आप लगातार झड़ते और अस्वस्थ बालों से परेशान हैं तो एलोवेरा से फायदा पा सकते हैं।

अपने बालों में एलोवेरा का उपायोग करने के लिए आधा कप कटे हुए एलोवेरा में मेथी के बीज, तुलसी का पाउडर और दो चम्मच कैस्टर तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे बालों में कुछ देर तक लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें और नियमित रूप से इस प्रक्रिया को दोहराएं। कुछ दिनों बाद ही आपके बाल मजबूत हो जाएंगे और केश संबंधी विकार समाप्त होंगे।

एलोवेरा का इस्तेमाल गंजेपन की समस्या को दूर करने में भी किया जा सकता है। गंजेपन की समस्या के समाधान के लिए एलोवेरा जूस के फायदे माने जाते हैं। इसके लिए आपको बस नियमित रूप से एलोवेरा के जूस का सेवन करना होगा, और अपने शैंपू के साथ सिर में एलोवेरा के जूस लगाना होगा।

2. एलोवेरा (ग्वारपाठा) के फायदे स्किन के लिए- Benefits of Aloe Vera for Skin in Hindi

खूबसूरती पाने के लिए बालों के साथ-साथ हमारी त्वचा का भी स्वस्थ और चमकदार होना आवश्यक है। आप एलोवेरा का इस्तेमाल करके एक चमकती हुई स्वच्छ त्वचा आसानी से पा सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: स्मूथ और सॉफ्ट स्किन पाएं शहनाज़ हुसैन के इन 7 घरेलू नुस्खों से

3. वजन कम करने में एलोवेरा जूस के फायदे- Aloe Vera Juice Benefits for Weight Loss in Hindi

एलोवेरा जूस के फायदे वजन कम करने में भी माने जाते हैं। दुनिया के कई लोगों की तरह आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो इसके लिए आप नियमित रूप से एलोवेरा के जूस का सेवन करना प्रारंभ करें।

 

ये भी पढ़े: जानिए करीना कपूर खान के आसानी से वजन घटाने का तरीका

 

4. आंखों के लिए एलोवेरा जेल के फायदे- Benefits of Aloe Vera Gel for Eyes in Hindi

आज का लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करने से कई लोग नेत्र संबंधी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं, ऐसे में एलोवेरा का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।

5. मसूड़ों को मजबूत बनाने में एलोवेरा के लाभ- Benefits of Aloe Vera for Gums in Hindi

कई लोग मसूड़ों की समस्या से परेशान रहते हैं, पर उसका उचित इलाज नहीं ढूंढ पाते, ऐसे में उन्हें एलोवेरा के प्रयोग से लाभ हो सकता है।

एलोवेरा प्राकृतिक रूप से विभिन्न प्रकार के विटामिन तत्व एवं खनिज तत्वों से युक्त होता है ऐसे में नियमित रूप से अपने मसूड़ों पर एलोवेरा जेल लगाने अथवा एलोवेरा का जूस पीना, आपके मसूड़ों की अच्छी ग्रोथ एवं उन्हें रोगमुक्त रखने के लिए आवश्यक है।

6. मधुमेह रोग में एलोवेरा जूस के फायदे- Benefits of Aloe Vera Juice for Diabetics in Hindi

नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पीना मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है।

 

ये भी पढ़े: जानिए शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नही?

 

7. इम्युनिटी बढ़ाने में एलोवेरा खाने के फायदे- Aloe Vera Benefits for Immunity in Hindi

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल एवं अन्य रोगनिरोधी गुण पाए जाते हैं। एक ऐसे समय में जब हमारे आसपास लगातार नई नई बीमारियां पनप रही है तो हमें स्ट्रोंग इम्युनिटी की आवश्यकता होती है।

8. पीलिया के इलाज में एलोवेरा (ग्वारपाठा) के फायदे- Aloe Vera Benefits for Jaundice in Hindi

ऐलोवेरा का सेवन औषधि के रूप में पीलिया के इलाज में भी कारगर माना जाता है।

 

उपरोक्त फायदों के अतिरिक्त एलोवेरा के फायदे गठिया के इलाज, घावों व सूजन से राहत दिलाने में, उच्च कोलेस्ट्रॉल कम करने में एवं मासिक धर्म नियमित करने आदि में भी होते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, अन्यथा अत्यधिक मात्रा में एलोवेरा का सेवन पेट दर्द, डिहाइड्रेशन, दस्त, शरीर में पोटैशियम की कमी, दिल की धड़कन तेज़ होने स्तनपान कराने के दौरान समस्या आदि का कारण बन सकता है क्योंकि इसमें एंथ्राक्विनन नामक पदार्थ पाया जाता है। अतः किसी भी रूप में एलोवेरा का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

 

ये भी पढ़े: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लिए जरूरी आहार

 

एलोवेरा लगाने का तरीका- Aloe Vera Uses in Hindi

एलोवेरा को आयुर्वेद में एक संपूर्ण औषधि माना गया है जिसके मुताबिक़ एलोवेरा का इस्तेमाल एक खाद्य पदार्थ के साथ-साथ जैल के रूप में एवं जूस के रूप में किया जा सकता है। एलोवेरा का इस्तेमाल आप निम्न तरीकों से कर सकते हैं।

 

टैनिंग ऑर सनबर्न होने एलोवेरा जेल को फ्रिज में रखकर और थोड़ी देर बाद उसमें गुलाब जल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे लाभ होगा।

अगर आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई ऑयल मिलाकर लगाते हैं तो आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहेगी। आप चाहे तो इसमें विटामिन सी पाउडर अथवा संतरा पाउडर भी मिला सकते हैं।

अपने चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए चेहरे पर कुछ समय के लिए एलोवेरा जेल लगाकर रखें और कुछ देर बाद हल्के-हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को थोड़ी देर बाद सादा पानी से धो लें। इससे चेहरा चमक उठेगा।

अगर आपने लंबे समय तक मेकअप पहन कर रखा है तो रुई में थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगाकर अपने मेकअप को साफ करें। इससे मेकअप भी हट जाएगा और त्वचा नम भी हो जाएगी।

अपने चेहरे से मुंहासे हटाने के लिए रात को सोने से पहले मुहांसों पर नियमित रूप से एलोवेरा जेल लगाएं। नियमित रूप से इस प्रक्रिया को कुछ दिन दोहराने से मुंहासे पूरी तरह से हट जाएंगे।

अगर आपके बाल अधिक झड़ते हैं तो सिर में एलोवेरा लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। नियमित रूप से इस प्रक्रिया को करने से बाल मज़बूत बनेंगे।

अपने मुंह को ताज़ा और स्वच्छ रखने के लिए मसूड़ों पर एलोवेरा जेल की मालिश करें। इससे मुंह की बदबू दूर होगी और मसूड़े मज़बूत होंगे।

नियमित रूप से दिन में दो बार एलोवेरा का जूस पीना पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन माना जाता है।

 

 

 

 

एलोवेरा आपके घर में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली एक बेहतरीन औषधि है। इस आर्टिकल में हमने आपसे एलोवेरा के फायदे (Aloe Vera Benefits in Hindi) साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

हर बीमारी का इलाज हैं “एलोवेरा”, जानें इसके 5 गजब फायदे!

Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय?

आपकी रसोई में ही है पेट दर्द का इलाज, जानिए पेट दर्द के 9 घरेलू नुस्ख़े!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।