Home / Women Health Tips in Hindi / 10 पतंजलि उत्पाद जिन्हें आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए
आयुर्वेद के ज्ञान को आधुनिक विज्ञान में शामिल करने के दृष्टिकोण के साथ आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना थी। यह आयुर्वेदिक और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करने का दावा करता है। पतंजलि के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि अन्य प्रमुख ब्रांडों के उत्पादों की तुलना में इसके उत्पाद बहुत सस्ते होते हैं।
पतंजलि पर्सनल केयर, कॉस्मेटिक और खाद्य सामग्रियों से जुड़े 900 से अधिक विभिन्न उत्पादों का निर्माण करता है। तथ्य यह है कि ये उत्पाद प्राकृतिक और आयुर्वेदिक अवयवों से बने होते हैं इसलिए ये लोगों के द्वारा बहुत पसंद भी किये जाते हैं।
हमने 10 ऐसे उत्पादों की एक सूची बनाई है जिन्हे आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए-
Table of Contents
पतंजलि दन्त कांती अकरकर, बबूल, नीम, हल्दी, लौंग, मिंट, पिप्ली, मजूफल और कई अन्य आयुर्वेदिक अवयवों से मिलकर बना सबसे अच्छा प्राकृतिक दंत क्रीम है। यह पतंजलि का सबसे ज़्यादा बिकने वाला उत्पाद है।
ऐसे ज़माने में जहां हर चीज़ में मिलावट है, पतंजलि आयुर्वेद ने पतंजलि शुद्ध गाय के घी की शुरुआत की। इस ब्रांड में लोगों के विश्वास को देखते हुए, यह उत्पाद हमेशा से मांग में रहा है।
पतंजलि बाजार में ऐलो वेरा जेल बनाने वाला एकमात्र ब्रांड है, फिर भी इसकी कीमत बहुत कम है और यह इतना अच्छा है की इसके लाभ सुनकर आप चौंक जाएंगे। यह जलन, घाव, चोट को ठीक करने में मदद करता है। इस उत्पाद में 90% ऐलो वेरा होता है जो बहुत ही उपयोगी है।
पतंजलि एप्रिकॉट फेस स्क्रब में बहुत से प्राकृतिक अवयव होते हैं जो हमारे चेहरे को साफ़ करते हैं। इस स्क्रब में एप्रिकॉट के प्राकृतिक स्क्रबिंग ग्रेन्युल, गेहूं के छोटे- छोटे कण और बेर के अर्क भी होते हैं। इस स्क्रब का उपयोग रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, मृत त्वचा कोशिकाओं और ब्लैकहेड को हटा देता है जो आपको एक चमकदार त्वचा देता है।
यह रोज़ बॉडी क्लीन्ज़र बाजार में मौजूद एक अनोखा उत्पाद है। यह साबुन अच्छा झाग देती है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपकी त्वचा को दूसरे साबुनों की तरह रूखा नहीं बनाती। वास्तव में, यह त्वचा के रूखेपन को कम करने और त्वचा को एक्सफोलिएट करने का दावा करती है, और आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक देती है।
यह पतंजलि के सबसे अच्छे बिकने वाले सौंदर्य उत्पादों में से एक, इस फेस वॉश में नारंगी के छिलके के अर्क, नीम, ऐलो वेरा और तुलसी मिले होते हैं। यह फेस वॉश नियमित रूप से इस्तेमाल करने के लिए सबसे सही है और इसका इस्तेमाल सभी प्रकार की त्वचा पर किया जा सकता है।
आमला का रस एक आयुर्वेदिक रस है, जो विटामिन सी में समृद्ध है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट की एक अच्छी मात्रा मौजूद होती है। यह चेहरे के पिम्पल्स को दूर करता है और बालों के समय से पहले सफ़ेद होने की संभावना को कम करता है। आमला का रस बाजार में आसानी से उपलब्ध है और अन्य उत्पादों की तुलना में 15-20% सस्ता भी है।
ब्रह्मी, आमला, नीम, नारियल और भिंगराज जैसे अन्य आयुर्वेदिक अवयवों से मिलकर बना यह तेल आपके बालों को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत आवश्यक है।
पतंजलि हमारी जेब के अनुकूल उत्पादों को बनाने के लिए जाना जाता है। पतंजलि के टॉप उत्पादों में से एक है केश कांती शैम्पू। इसमें हेना, भिंगराज, शिकाकाई, नीम, हल्दी और रीठा जैसे आयुर्वेदिक तत्व मौजूद हैं। यह एक दैनिक रूप से उपयोग होने वाला शैम्पू है जो बालों को रूखा होने से रोकता है।
आमला या भारतीय गूसबेरी एक ज्ञात आयुर्वेदिक फल है जो बहुत से स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभों से भरा हुआ है। आमला विटामिन सी का एक प्राकृतिक स्रोत है। आमतौर पर इसे श्वसन सम्बन्धी रोगों से बचने के लिए खाया जाता है, और यह अम्लता और अनपच जैसी समस्याओं का ईलाज भी कर सकता है। आमला कैंडी भी आपके शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है।
चित्र स्रोत – 24 Online Bazar, Indiamart.in, Amazon.in, Swadeshi Organic, Snapdeal, Maverics, Netmeds.com, Patanjali
COMMENTS (1)