होम / रेसपीज़ / खरबूजे व आम का ठंडी स्मूथी

Photo of Kharbuje aur aam ki smoothie by Lata Lala at BetterButter
661
3
0.0(0)
0

खरबूजे व आम का ठंडी स्मूथी

Jun-02-2018
Lata Lala
5 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

खरबूजे व आम का ठंडी स्मूथी रेसपी के बारे में

इस भीषण गर्मी मे ताजगी व राहत देने वाली, फ़लों से बनी हुई, एक ठंडी स्मूथी जरूर बनाकर देखिये।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • ब्लेंडिंग
  • ठंडा करना
  • ठंडी ड्रिंक
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 2

  1. खरबूजा 1
  2. तकमरिया/सब्जा 1 छोटा चम्मच
  3. आम 1/2 कटा हुआ
  4. भुनी व दरदरी पिसी सौंफ 1 छोटा चम्मच
  5. पुदीना पत्ते 6
  6. कच्ची कैरी 2 चम्मच
  7. दही 1 कटोरी
  8. नारंगी का छिलका किसा हुआ 1 चम्मच
  9. नमक और कुटी काली मिर्च स्वाद अनुसार

निर्देश

  1. खरबूजे को दो भागों मे काट लें
  2. एक भाग का गूदा निकालकर इसका सर्विंग बाउल बनाकर फ्रिज मे रखकर ठंडा करें
  3. अब दूसरे भाग के अंदर का गूदा चम्मच से निकालकर रखें
  4. सब्जा कुछ देर पानी मे भिगोएं
  5. फुले हुए सब्जा को खरबूजे के सर्विंग बाउल के किनारों पर इस तरह से सजा दे
  6. अब मिक्सी मे खरबूजे का गूदा, दही, सौंफ, पुदीना पत्ते, नारंगी की खाल, कच्ची केरी, आम इन सब को साथ मे पीस लें
  7. इसमे स्वाद अनुसार नमक और कुटी काली मिर्च मिलाएं
  8. इसे एक बर्तन मे निकालकर फ्रिज मे 3 से 4 घंटे ठंडा करें
  9. अब इस स्मूथी को ठंडे किये खरबूजे के बाउल मे सर्व करें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर