होम / रेसपीज़ / फालूदा आइसक्रीम

Photo of Faluda ice cream by Mridula Bansal at BetterButter
1442
3
0.0(0)
0

फालूदा आइसक्रीम

Jun-08-2018
Mridula Bansal
10 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फालूदा आइसक्रीम रेसपी के बारे में

इसमें मैने फालूदा भी घर मे बनाया है!

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • ठंडी ड्रिंक
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. फालूदा के लिए
  2. 2 चम्मच अरारोट या कॉर्नफ्लोर
  3. 1 छोटी चम्मच चीनी
  4. 1 छोटी चम्मच तेल
  5. 1 गिलास पानी
  6. 1 कप बर्फ के टुकडे
  7. 2 गिलास ठंडा पानी
  8. आइसक्रीम के लिए
  9. 1 लीटर दूध
  10. 1/2 कप चीनी
  11. 1/2 कप मलाई
  12. 1/2 कप अधकुटे सूखे मेवे
  13. 4 चम्मच रूह अफजा या रोज शरबत
  14. 2 आम कटे हुए
  15. 2 चम्मच खस का शरबत

निर्देश

  1. फालूदा बनाने के लिए
  2. 1- अरारोट में थोडा थोडा पानी डालते हुए पतला घोल बना लें , अब इसमे चीनी भी मिला लें
  3. 2- अब इसे एक पेन मे लगातार चलाते हुए पकाएं , जब तक की ये पारदर्शक न हो जाए
  4. 3- सेव बनाने के संचे मे तेल लगाकर रखे
  5. 4- ठंडा होने के पहले ही इस घोल को संचे मे डालकर बर्फ के पानी मे बारीक छेद वाली जाली लगाकर सेंवई की तरह बना ले
  6. 5- अब इन बने फालूदा को ठंडे पानी मे डुबोकर रखे!
  7. 6- फालूदा तैयार है!
  8. आइसक्रीम के लिए
  9. 1- 1लीटर दूध को पकने रखे
  10. 2- जब दूध गाढा होने लगे तब उसमे चीनी डालकर पकाए!
  11. 3- अब इसे ठंडा करे
  12. 4- मलाई डालकर ब्लेंडर से चला ले
  13. 5- अब इसमे सूखे मेवे को काटकर डाले, अच्छी तरह मिला ले!
  14. 6- इसे आइसक्रीम कंटेनर मे डालकर जमने रखें
  15. परोसने के लिए
  16. 1- आम को छीलकर चोरस टुकडो में काटकर रखे
  17. 2- एक आम को डेकोरेशन के लिए कट की शेप देकर रखें
  18. 3- 1 गिलास ले उसमे पहले रूह अफजा डाले
  19. 4- अब फालूदा डालें , ऊपर से आइसक्रीम डाले ,खस का शरबत डालें.. ,फिर आम डाले
  20. 5- वापस वेसे ही रूह अफजा.. फालूदा... आइसक्रीम डालें..ऊपर रूह अफजा डालकर पेश करें! आम के टुकजे डालें!
  21. 6- फालूदा आइसक्रीम तैयार है!

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर